img

1.अंजनी कुमार किस देश में भारत के अगले राजदूत होंगे – माली

- 2003 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी अंजनी कुमार को माली गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रुप में नियुक्त किया गया है।

- वह माली में प्रदीप कुमार गुप्ता का स्थान लेंगे।

- माली की राजधानी - बमाको, राष्ट्रपति - इब्राहिम बोबाकर केटा, 

  Daily Current Affairs Test Link 📲

2.न्यायमूर्ति संजय करोल किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने हैं – पटना

- न्यायमूर्ति संजय करोल ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली।

- राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई।

- न्यायमूर्ति करोल इससे पहले त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। 

📲 Modern History Full Course - 🗞

3.कितने तटीय राज्यों में स्वच्छ-निर्मल तट अभियान शुरु किया गया है – 10

- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 11 नंबर से स्वच्छ-निर्मल तट अभियान की शुरुआत की है।

- यह अभियान 10 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 50 चुनिंदा तटों पर 17 नवंबर तक चलाया जायेगा।

- इन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में गुजरात, दमन एवं दीव, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और ओडिशा शामिल हैं।

- भारत में 9 तटीय राज्य हैं, जिनमें से गुजरात की सर्वाधिक तटीय सीमा है। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

4.कौन से सिख गुरु का 550 प्रकाश वर्ष मनाया जा रहा है – गुरु नानक देव जी

- 12 नवंबर को सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 550 वां (जन्मदिवस) प्रकाश पर्व है।

- उनका जन्म 1469 में श्री ननकाना साहिब (पाकिस्तान) में कार्तिक पूर्णिमा को हुआ था।

- खालसा पंथ की स्थापना - 10 वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा।

- सिखों का लड़ाकू जाति के रुप में परिवर्तन - 5 वें श्री गुरु हरगोविंद सिंह जीसच्चा बादशाह - 4 थें श्री गुरु अर्जुन देव जी

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

5.ऑपरेशन माँ निम्नलिखित मे से किससे सम्बंधित है – जम्मू कश्मीर से 

- जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन माँ के माध्यम से इस वर्ष लगभग 50 युवक, आतंकी संगठनों को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल हुए हैं।

- यह ऑपरेशन सेना के चिनार कोर द्वारा चलाया गया।

- यह एक प्रकार का मानवीय ऑपरेशन है जिसके अंतर्गत घरों से लापता हुए युवाओं का पता लगाकर और उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें वापस घर लाना था। 

📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें 🗞

6.हाल ही में किस क्रिकेटर के नाम पर मकड़ी की प्रजाति का नाम रखा गया – सचिन तेंदुलकर

- गुजरात इकोलॉजिकल एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के एक जूनियर शोधकर्त्ता ने सचिन के नाम पर मकड़ी की नई प्रजाति का नाम रखा है।

- शोधकर्त्ता ने मकड़ियों की दो नई प्रजातियों की खोज की है और उनमें से एक का नाम 'मारेंगो सचिन तेंदुलकर' रखा है।

- इसके अलावा अन्य मकड़ी को इंडोमारेंगो चवारापटेरा नाम दिया गया है।

- उल्लेखनीय है कि ‘मारेंगो सचिन तेंदुलकर’ प्रजाति की मकड़ी केरल, तमिलनाडु और गुजरात में पाई जाती है, जबकि इंडोमारेंगो चवारापटेरा प्रजाति की मकड़ी एक एशियाई जंपिंग स्पाइडर है तथा केरल में पाई जाती है।

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

7.हाल ही में किस देश के दक्षिणी क्षेत्र में 53 अरब बैरल के नये तेल भंडार की खोज की गई है – ईरान

- ईरान के दक्षिणी हिस्से में हाल ही में कच्चे तेल का एक नया भंडार मिला है।

- ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि नया तेल भंडार ईरान के खुजेस्तान प्रांत में मिला है।

- इस नए तेल क्षेत्र की खोज के बाद ईरान के प्रामाणिक तेल भंडारों में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जायेगी।

- हालांकि, ईरान के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच तेल की बिक्री करना मुश्किल हो गया है।

- ईरान के पास विश्व का चौथा सबसे बड़ा तेल भंडार है तथा प्राकृतिक गैस का दूसरा सबसे बड़ा भंडार भी इसी देश के पास है। 

📲 POLITY Complete Lecture - 🗞

8.विश्व विज्ञान दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है – 10 नवंबर

- प्रतिवर्ष 10 नवंबर को शान्ति व विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस के रुप में मनाया जाता है।

- इसका उद्देश्य समाज में विज्ञान की भूमिका को रेखांकित करना है।

- वर्ष 2019 के लिए इस दिवस की थीम है - “Science for the People and the People for Science.”।

- विश्व विज्ञान दिवस की स्थापना यूनेस्को द्वारा वर्ष 2001 में की गयी थी, इसे पहली बार वर्ष 2002 में मनाया गया था।

- हर साल 28 फ़रवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

- 28 फ़रवरी सन् 1928 को सर सी. वी. रमन ने अपनी खोज की घोषणा की थी।

- इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था। 

📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞

9.हाल ही में जारी सैम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम बुलेटिन-2019 के अनुसार भारत के किस राज्य में सबसे कम मातृ मृत्यु दर दर्ज की गई है – केरल

- सैम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के अनुसार, दक्षिणी राज्यों में प्रति एक लाख जन्म पर एमएमआर 77 से घटकर 72 पर आ गया है जबकि यह आंकड़ा अन्य राज्यों में 93 से घटकर 90 हो गया है।

- भारत में मातृ मृत्यु दर में साल 2013 से अब तक 26.9 प्रतिशत की कमी आई है।

- केरल ने मातृ मृत्यु दर में गिरावट में पहला स्थान हासिल किया है।

- इसने एमएमआर में 46 से 42 तक की गिरावट दर्ज की है।

- मातृत्व मृत्यु दर (Maternal Mortality Rate-MMR) : प्रति एक लाख जीवित बच्चों के जन्म पर होने वाली माताओं की मृत्यु को मातृत्व मृत्यु दर (MMR) कहते हैं। 

📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞

10.निम्नलिखित में से किस दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है – 11 नवंबर

- 11 नवंबर को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जन्मतिथि के अवसर पर देश भर में राष्ट्रीय शिक्षा दिवसमनाया जाता है।

- वे स्वतंत्र भारत के सर्वप्रथम शिक्षा मंत्री थे।

- उन्होंने 1947 से 1958 के अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों जैसे आईआईटी, IISC, UGC आदि की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

- उन्हें वर्ष 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

- रचनाएं-इंडिया विन्स फ्रीडम, 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.


Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book