img

1.किस राज्य में लगभग 148 वर्ष पहले शुरू हुई राजधानी हस्तांतरण की इस प्रक्रिया है - जम्मू कश्मीर

-144 वर्षों में पहली बार जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने COVID-19 महामारी के मद्देनज़र प्रदेश में जम्मू से श्रीनगर में राजधानी के वार्षिक हस्तांतरण को रोकने का निर्णय लिया है।

-148 वर्ष पहले शुरू हुई इस प्रक्रिया को ‘दरबार मूव’ के नाम से जाना जाता है।

-COVID-19 महामारी के मद्देनज़र जम्मू में सिविल सचिवालय कार्यशील रहेगा और ‘दरबार मूव’ के तहत आने वाले कर्मचारी ‘जैसा है, जहाँ है’ आधार पर कार्य करेंगे।

-इसके अलावा श्रीनगर नगर निगम को श्रीनगर में सिविल सचिवालय में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने के लिये निर्देश दिया गया है, जहाँ 4 मई को 6 महीने पश्चात् कार्यालय खुलेंगे।

-जम्मू-कश्मीर में राजधानी हस्तांतरण अथवा ‘दरबार मूव’ की प्रक्रिया तकरीबन 148 वर्ष पुरानी है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1872 में डोगरा शासक महाराजा रणबीर सिंह (1856 से 1885 तक) द्वारा बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से की गई थी।

-डोगरा शासक महाराजा रणबीर सिंह द्वारा शुरू की गई इस प्रथा के अनुसार, महाराजा का दरबार 6 महीनों के लिये श्रीनगर में लगता था और 6 महीनों के लिये जम्मू में।

-प्रत्येक 6 माह में सभी दस्तावेज़ स्थानांतरित न किये जाएँ, इससे हस्तांतरण पर आने वाले खर्च को कम किया जा सकेगा।

-वर्तमान में वर्ष में 2 बार ‘दरबार मूव’ की प्रकिया पर लगभग 600 करोड़ रुपए का खर्च आता है।


📲 NCERT Quiz हल करने के लिए यहाँ क्लिक करें - 


2.विश्व एथलेटिक्स ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर टोक्यो ओलंपिक क्वॉलिफिकेशन अवधि किस समय तक स्थगित कर दी है - दिसंबर 2020

-विश्व एथलेटिक्स ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर टोक्यो ओलंपिक क्वॉलिफिकेशन अवधि दिसंबर 2020 तक स्थगित कर दी।

-विश्व एथलेटिक्स ने बयान में कहा कि दुनिया भर में हालात सामान्य होने पर क्वॉलिफिकेशन अवधि एक दिसंबर 2020 से 2021 के बीच रहेगी।

-कुल क्वॉलिफिकेशन अवधिक चार महीने लंबी होगी।

-जो खिलाड़ी पहले ही क्वॉलिफाई कर चुके हैं, वे ओलंपिक में भाग ले सकेंगे।


📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -


3.किस देश की खराब अर्थव्यवस्था से निपटने के लिए किस प्रक्रिया की चर्चा हो रही है - हेलीकॉप्टर मनी

-जब किसी देश की अर्थव्यवस्था खराब हो जाती है तो उस देश का केन्द्रीय बैंक (भारत में भारतीय रिजर्व बैंक - RBI) बड़े पैमाने पर नोटों की छपाई कर सरकार को देता है।

-सरकार को यह राशि सेंट्रल बैंक को लौटना नहीं पड़ता है।

-इस राशि की मदद से मनी सप्लाई बढ़ जाती है जिससे मांग और महंगाई में तेजी आ जाती है।

-अमेरिकन इकनॉमिस्ट मिल्टन फ्राइडमेन ने इस प्रक्रिया को हेलिकॉप्टर मनी का नाम दिया था।

-हेलीकॉप्टर मनी की तरह क्वांटिटेटिव ईजिग में भी केंद्रीय बैंक नोटों की छपाई करता है लेकिन वह इस राशि से सरकारी बॉन्ड खरीदकर सरकार को पैसा देता है।

-सरकार को बाद में यह राशि केंद्रीय बैंक को लौटना होता है।


📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  


4.अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष यात्री दिवस प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है - 12 अप्रैल

-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानव अंतरिक्ष यात्री दिवस प्रतिवर्ष 12 अप्रैल को आयोजित किया जाता है।

-यह दिवस 12 अप्रैल 1961 में सोवियत संघ के यूरी गागरिक द्वारा “वोस्तोक-1” अंतरिक्ष यान पर अंतरिक्ष में पहले मानव उड़ान को चिन्हित करने के लिए आयोजित किया जाता है।


📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें - 


5.वर्तमान समय में भारत में कच्चे तेल को सामरिक पेट्रोलियम भंडार के रूप में रखा जाता है - विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश

-अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार भारत कच्चे तेल की खपत के मामले में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है।

-वर्तमान समय में भारत के आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम और कर्नाटक के पादुर तथा मंगलौर में 5.33 मिलियन टन कच्चे तेल को सामरिक पेट्रोलियम भंडार है।

-केंद्र सरकार द्वारा तेल की बढ़ती मांग और विषम परिस्थितियों के लिए सुरक्षित सामरिक तेल भंडार बढ़ाया जाना प्रस्तावित है।


♦ Biology Digital Video Class (जीव विज्ञान यहाँ पढ़े)



6.किस देश की अध्यक्षता में G-20 देशों के ऊर्जा मंत्रियों को आभाशी बैठक आयोजित की गयी है - सऊदी अरब

-केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में आयोजित जी-20 असाधारण ऊर्जा मंत्रियों की आभासी बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

-इस बैठक को सऊदी अरब ने बुलाया था।

-इसकी अध्यक्षता सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअज़ीज़ ने की।

-इसमें ओपेक, आईईए और आईईएफ सहित कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भी शामिल हुए।

-इस बैठक में स्थिर ऊर्जा बाजारों को सुनिश्चित करने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया।


♦ Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े)


7.हाल ही पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ता किस प्रसिद्ध गायिका का निधन हो गया - शांति हीरानंद चावला

-हाल ही में प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित शांति हीरानंद चावला का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

-शांति हीरानंद चावला का जन्म वर्ष 1932 को ब्रिटिश भारत में लखनऊ (मौजूदा उत्तर प्रदेश) में हुआ था।

-उन्होंने ठुमरी, दादरा और गज़ल जैसी विधाओं में बेगम अख्तर से शिक्षा हासिल की थी।

-शांति हीरानंद चावला ने "बेगम अख्तर: द स्टोरी ऑफ माय अम्मी" नामक एक पुस्तक भी लिखी थी।

-इस पुस्तक में शांति हीरानंद चावला द्वारा उनकी गुरु, बेगम अख्तर के साथ उनकी यात्रा का वृतांत प्रस्तुत किया गया है।

-शांति हीरानंद चावला को वर्ष 2007 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


♦ Chemistry Digital Video Class (रसायन विज्ञान यहाँ पढ़े)


8.प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध लगाने वाला देश का प्रथम राज्य था - हिमाचल

-वर्ष 1999 में प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध लगाने वाले देश का प्रथम राज्य हिमाचल प्रदेश था।

-हाल ही में प्रदेश को प्लास्टिक कचरा मुक्त करने के उद्देश्य से हिमाचल सरकार ने रि-साइकल (पुनः चक्रित) न होने वाले प्लास्टिक को खरीदने का निर्णय लिया है।

-हिमाचल प्रदेश बना 100 % एलपीजी प्राप्तकर्ता पहला राज्य।


9.FIFA द्वारा जारी रैंकिंग में भारतीय फुटबाल टीम कौन से स्थान पर है - 108 th

FIFA - Federation Internationale de Football Association

रैंक                          टीमें

1                           बेल्जियम

2                             फ्रांस

3                           ब्राजिल

108                        भारत


10.किसने घोषित किया है कि टीबी परीक्षण मशीन TrueNat का उपयोग COVID-19 स्क्रीनिंग परीक्षणों के लिए किया जा सकता है - ICMR

-भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने COVID-19 Test के लिए दवा-प्रतिरोधी तपेदिक या क्षय रोग (TB) के परीक्षण के लिए उपयोग की जाने वाली डायग्नोस्टिक मशीनों के उपयोग को मंजूरी दे दी।

-देश को वर्ष 2035 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य पूरा करने के लिए ट्रू नेट मशीन का इस्तेमाल होगा।

-ट्रू नेट मशीन स्वदेशी है।

-इसकी लागत मात्र 2 लाख रुपये आ रही है।

-केंद्र सरकार के प्रयास से ट्रू नेट मशीन गोवा की एक कंपनी ने बनाई है।


♦ Modern History Master Video (पूरा आधुनिक इतिहास यहाँ पढ़े) - (Part-01)


♦ Modern History Master Video (पूरा आधुनिक इतिहास यहाँ पढ़े) - (Part-02 )


♦ Modern History Master Video (पूरा आधुनिक इतिहास यहाँ पढ़े) - (Part -03) ♦ World History Master Video (पूरा विश्व इतिहास यहाँ पढ़े) - (Part-01) ♦ World History Master Video (पूरा विश्व इतिहास यहाँ पढ़े) - (Part-02 )


♦ Indian Constituition History Master Video (पूरा संविधान यहाँ पढ़े) - (Part-01)

♦ Indian Constituition History Master Video (पूरा संविधान यहाँ पढ़े) - (Part-02)

♦ Science & Technology History Master Video (विज्ञान और प्रद्योगिकी यहाँ पढ़े)

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book