img

14 May 2021 Current Affairs In Hindi

1. हाल ही में किन दो देशों के मध्य युद्ध शुरु हो गया - इजराइल - फिलिस्तीन

  • गाजा पट्टी एक छोटे सा फिलिस्तीनी क्षेत्र है, यह मिस्र और इजराइल के मध्य भूमध्य सागरीय तट पर स्थित है।
  • फिलिस्तीन अरबी और बहुसंख्यक मुस्लिम बाहुल्य इलाका है। इस पर हमास द्वारा शासन किया जाता है जो इजराइल विरोधी आतंकवादी समूह है।
  • लेकिन क्यूँ ?
  • क्योंकि फिलिस्तीन और कई अन्य मुस्लिम देश इजराइल को यहूदी राज्य के रुप में मानने से इन्कार करते हैं।
  • 1947 के बाद जब UN ने फिलिस्तीन को एक यहूदी और एक अरब राज्य में बांट दिया था। जिसके बाद से फिलिस्तीन – इजराइल के बीच संघर्ष जारी है।
  • 1967 में फिर से जंग शुरु हो गई तो इजराइल ने फिर से गाजा पट्टी पर कब्जा कर लिया।
  • इजराइल का यह कब्जा 25 वर्षों तक चला। लेकिन 1987 में यह विद्रोह का रुप ले लिया।
  • 1987 » विद्रोह (दंगा)
  • 1994 » समझौता
  • 2000 » हिंसा
  • 2003 » इजराइल ने सैनिक वापस बुलाए। वहाँ स्थानीय निवासी बसाए गए।
  • 2005 » इजराइल ने पलायन करा लिया। लेकिन हवाई गश्त जारी रहा।
  • 2007 » हमास ने गाजा पट्टी पर कब्जा। इजराइल ने दुश्मन क्षेत्र घोषित। बिजली कटौती, आयात प्रतिबंध, सीमा बंद।
  • 2008 » गाजा पट्टी (सील)
  • 2014 » भयानक लड़ाई

📌 Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

2. हाल ही में चर्चित शब्द आयरन डोम क्या है - एयर डिफेंस सिस्टम

  • इजराइल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध की शुरुआत इजराइल पुलिस द्वारा “दमिस्क गेट” पर एक बैरिकेट स्थापित करने के साथ शुरु हुआ। बाद में इजराइल पुलिस द्वारा अल-अक्सा मस्ज़िद पर धावा बोलने के बाद तनाव बढ़ गया।
  • जवाबी कार्यवाही में फिलिस्तीनी मिलिट्री फोर्स हमास ने 1000 से अधिक रॉकेट दागे हैं।
  • इन राकेटों को इजराइली आयरन डोम ने इंटरसेफ्ट किया और उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया।
  • यह एक वायु रक्षा प्रणाली है। यह किसी भी मिसाइल या रॉकेट को बेअसर कर देता है।
  • इसका उपयोग रॉकेट, मोर्टार, विमान, हेलीकॉप्टर, मानव रहित वाहनों आदि का मुकाबला करने के लिये किया जाता है।
  • 2006 में हुए युद्ध के बाद इजराइल ने आयरन डोम विकसित किया था।

📌 Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

3. हाल ही में केयर रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिये कितने प्रतिशत GDP का अनुमान लगाया है - 9.2%

  • घरेलू डेटिंग एजेंसी, केयर रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए GDP का अनुमान 9.2% किया है। (पहले » 10.2%)
  • स्थापना » 1993
  • मुख्यालय » मुम्बई
  • MD » अजय महाजन
  • हाल ही में, HDFC ने 10% (पहले 11.5%)
  • हाल ही में, UN ने 10.1%
  • हाल ही में, मूडीज ने 9.3% (पहले 13.7%)

 

4. अटलांटिक को पार करने वाला दुनिया का पहला मानव रहित पोत है - Mayflower 400

  • दुनिया का पहला मानव रहित पोत Mayflower 400 है, को अटलांटिक के पार नेविगेट करने के लिए निर्धारित किया गया है। इसे IBM के सहयोग से बनाया गया है।
  • जलीय स्तनधारियों पर नजर रखने पानी में प्लास्टिक का विश्लेषण करने और समुद्री प्रदूषण का अध्ययन करने के लिए 15 मई 2021 को अपनी ट्रांस – अटलांटिक यात्रा शुरु करेगा।
  • यह AI & Solar Energy पर Based है।
  • इस जहाज के निर्माण के लिए भारत, USA और स्विटजरलैंड से प्रौद्योगिकी के रुप में वैश्विक योगदान के साथ $ 1 बिलियन का निवेश किया।

📌 Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

5. हाल ही में किन देशों के मध्य पैसेज एक्सरसाइज किया गया - भारत और इंडोनेशिया

  • भारत और इंडोनेशिया
  • भारत और बांग्लादेश
  • इंडोनेशिया और बांग्लादेश
  • भारत, इंडोनेशिया और बांग्लादेश
  • भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेनाओं ने अपनी पारस्परिक सहयोग में और सुधार लाने पर फोकस के साथ दक्षिणी अरब सागर के पैसेज (Passex Exercise) का आयोजन किया।
  • भारत INS Sharda अपतटीय गश्ती पोत और उस पर मौजूदा चेतक हेलीकॉप्टर ने हिस्सा लिया।
  • इंडोनेशिया राष्ट्रपति » जोको विडोडा
  • राजधानी » जकार्ता

 

6. हाल ही में किस राज्य ने बंदरो की जनगणना आयोजित की - हरियाणा

  • भारतीय वन्य जीव संस्थान ने हाल ही में एक बंदर जनगणना का आयोजन किया।
  • “Monkey Census” वास्तव में “Wildlife Census of Haryana-2021” का हिस्सा है। पहली बार जनगणना मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके की गयी।
  • इसकी अनूठी विशेषता यह है कि भारतीय वन्य जीव संस्थान ने स्थानीय लोगों को इस जनगणना में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया।
  • हरियाणा में मानव - बंदर संघर्ष बढ़ गया है।
  • भारतीय वन्य जीव संस्थान एक स्वायत्त संस्थान है। जो पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत संचालित होता है।
  • इसकी स्थापना 1982 में हुई थी।

📌 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

7. मेंढक की कौन सी प्रजाति दुनिया में आधिकारिक रूप से सबसे बड़ी है - गोलियथ फ्रॉग

  • गोलियथ मेंढक (Goliath frog) को सबसे बड़ा जीवित मेंढक कहा जाता है, जिसकी लंबाई 32 सेंटीमीटर तक और वजन 3.25 किलोग्राम तक हो सकता है।
  • मेंढक की यह प्रजाति कैमरून और इक्वेटोरियल गिनी में एक छोटे से निवास स्थान में पाई जाती है।
  • आवास विनाश के कारण इन मेंढकों की आबादी कम हो रही है।
  • हाल ही में, सोलोमन द्वीप में ग्रामीणों ने एक बड़े मेंढक देखा, जो एक मानव के बच्चे के आकार का था।
  • इसे कॉर्नुफ़र गप्पी मेंढक (Cornufer guppy frog) कहा जाता है, जो कि सेराटोबैट्राचिडे (Ceratobatrachidae) के परिवार में एक प्रजाति है।

 

8. बुखारेस्ट नाइन (Bucharest Nine – B9) किस अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉक के 9 देशों का एक समूह है - NATO

  • 9 देशों- बुल्गारिया, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया ने नाटो (NATO) के भीतर राजनीतिक परामर्श और सहयोग के लिए एक प्लेटफार्म स्थापित किया है।
  • इसे बुखारेस्ट नाइन (Bucharest Nine) या बी 9 नाम दिया गया है, इसे नाटो गठबंधन में “पूर्वी फ़्लैंक की आवाज़” के रूप में भी माना जाता है।
  • हाल ही में, बी 9 शिखर सम्मेलन में, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने देशों को वर्चुअली संबोधित किया।

📌 नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

9. हाल ही में चर्चित अनुच्छेद 311 से संबंधित मुद्दा है - मुकेश अंबानी टेरर स्केयर केस

  • मुंबई के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को अनुच्छेद 311 (2B) के तहत मुंबई पुलिस आयुक्त द्वारा सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
  • सचिन वाजे को तब राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्तार किया था। उन्हें मुकेश अंबानी टेरर स्केयर केश और मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
  • फरवरी 2021 में एंटीलिया के बाहर खड़ी गाड़ी में विस्फोटक सामग्री मिली थी। उस मामले में सचिन वाजे पहले जाँच अधिकारी थे। यह एक इन्काउंटर स्पेशलिस्ट भी हैं।
  • अनुच्छेद 311 नागरिक क्षमताओं में भारत सरकार के अधीन कार्यरत व्यक्ति को पद से हटाने के बारे में वर्णन करता है।
  • 311 (1) सिविल सेवा सदस्य को उसके पद से हटाया जाना।
  • 311 (2) लोक सेवा सदस्य के खिलाफ दर्ज आरोपों के बारे में सूचित करना।

 

10. हाल ही में चर्चित शब्द Five Deeps Expedition क्या है - महासागरों में पाँच सबसे गहरे स्थान

  • Five Deeps Expedition ने दुनिया के पांच महासागरों के सबसे गहरे बिंदुओं पर डेटा प्रदान किया है। वे प्रशांत, अटलांटिक, भारतीय, आर्कटिक और दक्षिणी महासागर हैं।
  • जावा ट्रेंच (Java Trench) हिंद महासागर का सबसे गहरा बिंदु है।
  • फैक्टरियन ट्रेंच (Factorian Trench) दक्षिणी महासागर का सबसे गहरा बिंदु है।
  • प्यूर्टो रिको ट्रेंच (Puerto Rico Trench) अटलांटिक महासागर में सबसे गहरा बिंदु है।
  • मोलय होल (Molloy Hole) आर्कटिक महासागर का सबसे गहरा बिंदु है।
  • दुनिया की दूसरी सबसे गहरी खाई (second deepest trench) टोंगा खाई में होराइजन डीप (Horizon Deep) है। यह मारियाना ट्रेंच में स्थित चैलेंजर डीप के बाद दूसरे स्थान पर है।
  • इस अभियान ने पाया है कि कुछ प्रमुख जानवर बहुत ज्यादा गहराई में भी जीवित रह सकते हैं। 10,000 मीटर पर जेली फिश; 6,500 मीटर पर स्क्विड; ऑक्टोपस 2,000 मीटर की गहराई पर जीवित रह सकते हैं।
  • Five Deeps Expedition का महत्व →
  • इस तरह की परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं क्योंकि दुनिया के 80% महासागर के बारे में अभी भी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हैं और देश अनछुए संसाधनों को अपने नियंत्रण में करने के लिए आक्रामक रूप से एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

 

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है। इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book