1.हाल ही में रमाकांत गुंदेचा का निधन हुआ, वे किस हिन्दुस्तानी संगीत विधा के विशेषज्ञ थे – ध्रुपद
- पद्म श्री विजेता ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का हाल ही में मध्य प्रदेश के भोपाल में निधन हुआ।
- वे 56 वर्ष के थे।
- उन्होंने भोपाल में गुरुकुल ध्रुपद संस्थान की स्थापना की थी।
☑️❎ Daily Current Affairs Test Link 📲
2.वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन बन गयी हैं – स्मृति मंधाना
- इन्होंने महज 51 पारियों में अपने 2000 रन पूरे किए।
- अंतर्राष्ट्रीय मैच में 100 टी-20 मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर - हरमनप्रीत कौर।
- अंतर्राष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी - शेफाली वर्मा।
📲 Modern History Full Course - 🗞
3.भारत और किस देश के बीच इंद्र 2019 त्रिसेवा सैन्य अभ्यास आयोजित किया जायेगा – रुस
- आयोजन - 10 से 19 दिसंबरयह भारत और रुस के बीच पहला अभ्यास है, जिसमें तीनों सेनाएं हिस्सा लेंगी।
- रुस की राजधानी - मास्को, राष्ट्रपति - व्लादिमीर पुतिन, प्रधानमंत्री - दिमित्री मेदवेदेव।
📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞️
4.14 वीं एशियाई चैंपियनशिप दोहा में सौरभ चौधरी ने कौन सा पदक जीता है – रजत पदक
- सौरभ चौधरी ने 14 वीं एशियाई चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
- श्रेया अग्रवाल और धनुष श्रीकांत ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम जूनियर स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया।
5.जम्मू कश्मीर की किस झील को इको सेंसिटिव जोन घोषित किया जाएगा – डल झील
- जम्मू और कश्मीर सरकार ने अपने सिकुड़ते आकार को लेकर चिंताओं को देखते हुए डल झील और उसके आस - पास के इलाकों को इको सेंसिटिव जोन (ESZ) घोषित करने के लिए एक दस सदस्यीय समिति का गठन किया है।
📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें - 🗞️
6.न्यायमूर्ति अमरेश्र्वर प्रताप साही किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने हैं – मद्रास
- जस्टिस अमरेश्र्वर प्रताप साही ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रुप में शपथ ली।
- तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने न्यायमूर्ति साही को पद की शपथ दिलाई।
- न्यायमूर्ति साही ने न्यायमूर्ति वी.के.ताहिलरमानी की जगह ली हैं।
- तमिलनाडु की राजधानी - चेन्नई, मुख्मंत्री - के. प्लानीस्वामी, राज्यपाल - बनवारीलाल पुरोहित।
📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞
7.भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का स्वर्ण जयंती कार्यक्रम 20 नवंबर से कहां आयोजित होगा – गोवा
- भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का स्वर्ण जयंती कार्यक्रम 20 नवंबर से गोवा में शुरु हो रहा है।
- 2004 से यह फिल्मोत्सव गोवा में कराया जा रहा है।
- 1952 में शुरु हुआ, यह फिल्मोत्सव एशिया में अपनी तरह का पहला फिल्मोत्सव है जिसमें 23 देशों की दो सौ से अधिक फिल्मों को शामिल किया जाता है।
- गठन - 30 मई 1987, गोवा की राजधानी - पणजी, मुख्यमंत्री - प्रमोद सावंत, राज्यपाल - सत्य पाल मलिक
📲 POLITY Complete Lecture - 🗞️
8.किस देश के प्रिंस चार्ल्स दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं – ब्रिटेन
- ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स 13 नवंबर को अपनी दसवीं भारत यात्रा पर यहां आ रहे हैं।
- वे अपनी इस दो दिवसीय यात्रा में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे।
- अपनी यात्रा के दौरान, वह सामाजिक विकास के क्षेत्र में योगदान के लिए एक भारतीय विजेता को कॉमनवेल्थ प्वॉइंट्स ऑफ लाइट पुरस्कार प्रदान करेंगे।
- ब्रिटेन की राजधानी - लन्दन, प्रधानमंत्री - बोरिस जॉनसन, मुद्रा - पाउंड
📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞️
9.हाल ही में किस राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया है – महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिरोध जारी रहने के मद्देनजर राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है।
- महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की थी जिस पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया है।
- महाराष्ट्र की राजधानी - मुंबई, मुख्यमंत्री - राष्ट्रपति शासन, राज्यपाल - भगत सिंह कोश्यारी
- भारत में 3 प्रकार से आपातकाल लगाये जाते है - 352 (राष्ट्रीय आपातकाल), 356 (राजकीय आपातकाल), 360 (वित्तीय आपातकाल)
📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞️
10.विश्व पैरा एथलेटिक्स में सुंदर गुर्जर ने लगातार दूसरी बार कौन सा पदक जीता है – स्वर्ण पदक
- भाला फेंक एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर ने दुबई में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
- उन्होंने 2017 में लंदन विश्व पैरा एथलेटिक्स में भी स्वर्ण पदक जीता था।
- भारत के मात्र दूसरे पैरा एथलीट बन गये हैं जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में लगातार दो पदक जीते हैं।
- इससे पहले देवेंद्र झाझरिया ने 2013 और 2015 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण एवं रजत पदक जीते थे।
- पैरा ओलंपियन सुंदर गुर्जर ने इसके साथ ही टोक्यो पैरालंपिक गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM -