img

1.हाल ही में डॉ. आर. के. पचौरी का निधन हो गया जिनका संबंध है – पर्यावरण विद्वान

- आर. के. पचौरी - पर्यावरणविद और द एनर्जी ऐंड रिसोर्स इंस्टिट्यूट (टेरी) के संस्थापक डॉ. आर. के. पचौरी का 13 फरवरी 2020 को निधन हो गया।

- पचौरी IPCC के वर्ष 2002 से 2015 तक चेयरमैन भी रहे हैं।

- उनके कार्यकाल के दौरान वर्ष 2007 में IPCC को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


2.वह प्रौद्योगिकी कंपनी, जिसके द्वारा ‘डायरेक्ट स्पीच टू स्पीच ट्रांसलेशन सिस्टम’ सेवा प्रारंभ की गई – गूगल

- सर्च इंजन गूगल ने अपने पहले ‘डायरेक्ट स्पीच टू स्पीच ट्रांसलेशन सिस्टम’ का ऐलान किया है।

- गूगल की इस नई मौखिक संचार प्रणाली का नाम ट्रांसलेटोट्रोन रखा गया है।

- इस नई प्रणाली के तहत गूगल को बोलकर दिये गए निर्देशों का वह दूसरी ऐच्छिक भाषा में तुरंत सटीक अनुवाद करके दे सकता है। 

भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे


3.विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना विषाणु द्वारा जनित बीमारियों को आधिकारिक नाम प्रदान किया गया – COVID – 19

- 11 फरवरी 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation - WHO) ने कोरोना विषाणु (Coronavirus) द्वारा जनित बीमारी के अधिकारिक नाम के रुप में COVID - 19 को मान्यता दी है।

- यह नामकरण विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (World Organisation for Animal Health) और खाद्य एवं कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization) द्वारा वर्ष 2015 में जारी दिशानिर्देशों के अंतर्गत किया गया है। 


4.देश के प्रथम राष्ट्रीय जैविक खाद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा – नई दिल्ली

- 21-23 फरवरी 2020 के बीच राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में देश के प्रथम राष्ट्रीय जैविक खाद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

- इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जैविक उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा प्रदान करना है।

- हमें ध्यान देना चाहिए कि वर्तमान समय में भारत विश्व का 9 वां सबसे बड़ा कृषि जैविक बाजार है। यह 1.7 मिलियन टन जैविक खाद्य पदार्थ का उत्पादन करता है। 

भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे


5.वह भारतीय हॉकी टीम खिलाड़ी, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा प्लेयर ऑफ द ईयर - 2019 घोषित किया गया है – मनप्रीत सिंह

- 13 फरवरी 2020 को अतंर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द ईयर - 2019 घोषित किया।

- यह खिताब प्राप्त करने वाले मनप्रीत सिंह प्रथम भारतीय हॉकी खिलाड़ी है।

- हमें ध्यान देना चाहिए कि वर्ष 2016 के सुल्तान अजलान शाह कप में सर्वश्रेष्ठ खेल कौशल और देशभक्ति के लिए मनप्रीत सिंह को जाना जाता है।


6.विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा पहली बार अंटार्कटिका में सबसे गर्म तापमान दर्ज किया गया – 20.75 डिग्री सेल्सियस

- विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा अंटार्कटिका के सबसे गर्म तापमान 20.75 डिग्री सेल्सियस को हाल ही में दर्ज किया है।

- इससे पूर्व जनवरी 1982 में उत्तम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

- हमें ध्यान देना चाहिए कि संयुक्त राष्ट्र के वैज्ञानिकों के अनुसार, अंटार्कटिक क्षेत्र में दुनिया के ताजे पानी का 70% से अधिक भंडार है।

- अगर यह पिघलता है, तो समुद्र का स्तर 50 से 60 मीटर तक बढ़ जाएगा। 

सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे -

7.‘अजेय वारियर’ नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन भारत द्वारा किस देश के साथ मिलकर किया जाएगा – यूनाइटेड किंगडम

- भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच 13 फरवरी से संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अजेय वारियर’ का आयोजन किया जाएगा।

- इस अभ्यास का आयोजन 2005 से किया जा रहा है।

- इस अभ्यास में 120 सैनिक हिस्सा लेंगे।

- यह इस अभ्यास का पांचवां संस्करण है।

- इस अभ्यास का आयोजन सेलिस्बरी प्लेन्स, यूनाइटेड किंगडम में किया जाएगा। 


8.राष्‍ट्रीय उत्‍पादकता सप्‍ताह (National Productivity Week) कब मनाया जाता है – 12 से 18 फरवरी

- भारत में उत्पादकता संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद  द्वारा यह सप्‍ताह मनाया जाता है।

- 12 फरवरी, 2020 को देश भर में राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस का आयोजन किया गया।

- इसका आयोजन देश भर में उत्पादकता संस्कृति को बढावा देने के लिये राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (National Productivity Council-NPC) द्वारा किया जाता है।

- राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस का उद्देश्य उत्पादकता, गुणवत्ता, प्रतिस्पर्द्धा और दक्षता का प्रचार करना है।

- NPC की स्थापना वर्ष 1958 में की गई थी।

- NPC टोक्यो स्थित एशियाई उत्पादकता संगठन (APC) का एक घटक है।

- NPC सरकार और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के संगठनों को कृषि-व्यवसाय, गुणवत्ता प्रबंधन, औद्योगिक इंजीनियरिंग, आर्थिक सेवा, मानव संसाधन प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, -प्रौद्योगिकी प्रबंधन, ऊर्जा प्रबंधन, पर्यावरण प्रबंधन आदि के क्षेत्रों में परामर्श और प्रशिक्षण सेवाएँ प्रदान करता है।

राष्ट्रीय आय क्या है इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे.राष्ट्रीय आय क्या है इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे.

9.‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ (NSIL) का नया चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर (CMD) कौन है – जी नारायणन

- ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ इसरो की वाणिज्यिक इकाई है।

- जी. नारायणन रॉकेट वैज्ञानिक हैं।

- वह इससे पहले तिरुवनंतपुरम में इसरो की एक इकाई LPSC (Liquid Propulsion Systems Centre) में डिप्टी डायरेक्टर थे।

- ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (PSU) है।

- इसका गठन इसरो के अधीन किया गया है।

- यह कंपनी वर्ल्‍ड स्पेस मार्केट में कॅमर्शियल बिजनेस करेगी।

- ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ छोटे उपग्रहों को लांच करने के लिए SSLV (Small Satellite Launch Vehicle) का निर्माण करेगा।


10.‘पहले सेफ्टी’ किस टेक कंपनी की इन्टरनेट सुरक्षा पहल है – गूगल

- गूगल इंडिया ने हाल ही में ‘पहले सेफ्टी’ नामक सार्वजनिक जागरूकता पहल की घोषणा की है।

- इस पहल के द्वारा लोगों को इन्टरनेट का उपयोग करते समय सुरक्षा उपायों के बारे में बताया जाएगा।

- गूगल इंडिया ने ‘सिक्यूरिटी चेक अप’ और ‘पासवर्ड चेक अप’ नामक शक्तिशाली टूल भी लांच किये हैं।

अलंकार कभी भूल नहीं पाओगे इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


रस को पहचानने तथा याद करने की tricks स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.





ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book