img

1. पहली बार भारतीय रेलवे ने आंध्र प्रदेश से विशेष पार्सल ट्रेनों में सूखी मिर्च किस देश में पहुंचाई - बांग्लादेश

  • भारतीय रेलवे ने हाल ही में आंध्र प्रदेश की सूखी मिर्च को विशेष पार्सल ट्रेन से बांग्लादेश पहुँचाया है।
  • विशेष ट्रेन को देश की सीमाओं से परे, पहली बार बांग्लादेश में बेनापोल शहर के लिए संचालित किया गया है।
  • इससे पहले, आंध्र प्रदेश के गुंटूर में किसान और व्यापारी सड़क मार्ग से सूखी मिर्च को बांग्लादेश ले जा रहे थे, जो एक महंगी प्रक्रिया थी।


2. किस राज्य के नादौन पुलिस थाने को देश और राज्य के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने का दर्जा दिया गया है - हिमाचल प्रदेश

  • हिमाचल के हमीरपुर जिले के नादौन पुलिस थाना को देश के श्रेष्ठ पुलिस थानों में स्थान मिला है।
  • गृह मंत्रालय ने विभिन्न मानकों पर देशभर के थानों की रैंकिंग की है, जिसमें नादौन थाने को हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया है।


3. उस उष्णकटिबंधीय तूफ़ान का नाम क्या है, जिसके कारण न्यू जर्सी में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन हुआ है - फे

  • उष्णकटिबंधीय तूफान फे ने भारी बारिश और बाढ़ पैदा कर दी है और न्यू जर्सी में भूस्खलन कर दिया है, इससे पहले कि यह कमजोर हो गया था।
  • यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार, तूफान 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा था और 64 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का उत्पादन कर रहा था।
  • तूफान ने न्यू जर्सी के तट पर भूस्खलन पैदा किया।


4. क्वालकॉम वेंचर्स कंपनी ने जियो प्‍लेटफॉर्म्‍स में 0.15% हिस्सेदारी के लिए कितने करोड़ रुपये का निवेश किया है - 730 करोड़ रुपए

  • जियो प्‍लेटफॉर्म्‍स में यह 13वां निवेश है।
  • कंपनी की कुल वैल्‍यू 4.91 लाख करोड़ रुपए रखी गई थी।
  • इसी आधार पर 0.15% इन्‍वेस्‍टमेंट हुआ है।
  • इसमें सबसे बड़ा निवेश फेसबुक का रहा, जिसने जियो में 9.99% हिस्‍सेदारी यानि 43,573.62 करोड़ रुपए का निवेश किया था।


5. ‘A Song Of India’ पुस्तक के लेखक कौन है - रस्किन बॉन्ड

  • रस्किन बॉन्ड द्वारा लिखी गई ‘A Song of India’ पुस्तक का विमोचन 20 जुलाई 2020 को किया जाएगा।
  • इस पुस्तक को पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की इंप्रिंट पफिन बुक्स द्वारा प्रकाशित किया गया है।
  • यह नई बुक  “Looking for the Rainbow” (2017)“Till the Clouds Roll By” (2017) और “Coming Round the Mountain” (2019) के बाद आने वाली उनकी यादगार सीरीज की चौथी पुस्तक है।
  • रस्किन बॉन्ड ने ‘A Song of India’ पुस्तक में 16 साल की उम्र में हुए अपने अनुभव साझा किए है, जिसमे उन्होंने वर्णन किया कि प्रसिद्ध लेखक बनने से पहले उन्होंने अपनी लेखन यात्रा शुरू करने के लिए किस प्रकार संघर्ष किया था।


6. कोरोना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल को पूरा करने वाला दुनिया का पहला देश कौन बना - रूस

  • कोरोना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल को पूरा करने वाला दुनिया का पहला देश बना रूस
  • रूस के सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा है कि उसने कोरोना वायरस के लिए वैक्‍सीन तैयार कर लिया है।


7. दादा साहेब फाल्‍के फिल्‍म फेस्टिवल अवार्ड 2020 के दौरान बेस्‍ट डॉक्‍यूमेंट्री का अवार्ड किसे मिला - ‘Chi Lupo’

  • इस शॉर्ट डॉक्‍यूमेंट्री को अरुणाचल प्रदेश के केजांग डी थोंगडोक ने बनाया है ।
  • डॉक्‍यूमेंट्री हनी हंटिंग (मधुमक्खी छत्तों से शहद इकठ्ठा करने का काम) को लेकर है।
  • दादा साहेब फाल्‍के फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल संगठन है।


8. भारत में 2018 में बाघों पर किए गए सर्वे को किस रिकार्ड में शामिल किया गया है - गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड

  • द ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन की ओर से बाघों पर किया गया यह दुनिया का सबसे बड़ा सर्वे साबित हुआ है।
  • यह 1 लाख 21 हजार 337 वर्ग किमी में किया गया।
  • इसमें 26 हजार 760 स्थानों की अलग-अलग लोकेशन पर कैमरे लगाए गए थे।
  • इनसे वन्यजीवों के 3.5 करोड़ से ज्यादा फोटो लिए गए जिसमें 76 हजार 651 फोटो बाघ के और 51 हजार 777 फोटो तेंदुए के हैं।
  • इस सर्वे के मुताबिक देश में शावकों (बाघ के बच्‍चों) को छोड़कर बाघों की संख्या 2461 और कुल संख्या 2967 है।
  • 2006 में यह संख्या 1411 थी और तब भारत ने इसे 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य तय किया था।
  • भारत में सबसे ज्यादा 1492 बाघ तीन राज्यों मध्य प्रदेश, कर्नाटक और उत्तराखंड में हैं।


 9. विश्व मलाला दिवस कब मनाया जाता है - 12 जुलाई

  • 12 जुलाई को मलाला दिवस को दुनिया भर में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए मलाला यूसुफजई के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है।
  • लड़कियों की शिक्षा के लिए सार्वजनिक रूप से आवाज उठाने वाली मलाला पर तालिबान बंदूकधारियों द्वारा 9 अक्टूबर 2012 को गोली चलाई गई थी, हालांकि वो जल्दी ही स्वस्थ होकर लौटी।
  • उन्होंने एक गैर-लाभकारी संस्था मलाला फंड की स्थापना की है।
  • अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर "I Am Malala" नामक पुस्तक की सह-लेखिका भी है।
  • पाकिस्तान सरकार द्वारा साल 2012 - राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार।
  •  वर्ष 2014 में, वह 17 साल की उम्र में  नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की प्राप्तकर्ता बन गईं।
  • साथ ही, मलाला को कनाडा की मानद नागरिकता से भी नवाजा गया है, जिसके साथ वह कनाडा में हाउस ऑफ कॉमन्स को संबोधित करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनी थी।
  • एक्टिविस्ट पर बनी डॉक्यूमेंट्री, He Named Me Malala को साल 2015 में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
  • अन्य पुस्तक वी आर डिसप्लेस्ड भी लिखी है।


10. सरकारी जमीन की निगरानी के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता का उपयोग करने वाला पहला राज्‍य कौन सा है - ओडिशा

  • ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने इसी महीने जुलाई में BLUIS (Bhubaneswar Land Use Intelligence System) की शुरुआत की।
  • इसके तहत इसरो के अंतरिक्ष तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
  • ऐसा सरकारी जमीन के अतिक्रमण को रोकने के लिए किया गया है।
  • मुख्यमंत्री – नवीन पटनायक
  • राज्यपाल – गणेशी लाल
  • राजधानी – भुवनेश्वर


 क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book