img

15 May 2021 Current Affairs In Hindi

1. कोविड 19 के दौरान अनाथ हुए बच्चों को गोद लेने की अपील करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट गैरकानूनी है - किशोर न्याय अधिनियम 2015

  • सोशल मीडिया पर इस प्रकार के विज्ञापन अथवा पोस्ट किशोर न्याय (बच्चों की देख-भाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 80 और 81 के तहत गैर कानूनी है।
  • जे.जे. एक्ट की उपरोक्त धाराओं में, अधिनियम के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अलावा, किसी अन्य प्रकार से बच्चों को गोद लेने अथवा देने संबंधित प्रस्तावों को प्रतिबंधित किया गया है।
  • इसके साथ ही बच्चों की बिक्री और खरीद भी गैर कानूनी है।
  • इस प्रकार के कृत्यों के लिये 3 से 5 साल की जेल अथवा ₹ 1 लाख का जुर्माना या दोनों
  • गोद लेने की प्रक्रिया → यदि किसी व्यक्ति को किसी ऐसे बच्चे के बारे में जानकारी मिलती है जिसे देख-भाल की जरुरत है वह व्यक्ति निम्नलिखित चार एजेंसियों से संपर्क कर सकता है।
  • 1. चाइल्ड लाइन 1098                    3. जिला बाल संरक्षण अधिकारी
  • 2. जिला बाल कल्याण समिति            4. बाल अधिकार संरक्षण राज्य आयोग
  • इसके बाद बाल कल्याण समिति उस बच्चे का आंकलन करेगी। यदि बच्चे के परिवार का कोई नहीं है तो राज्य, उस बच्चे का अभिभावक बन जाता है।

📌 Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

2. हाल ही में मिट्टी के बर्तनों में मधुमक्खी के मोम के निशान पाए गए हैं यह किस सभ्यता से संबंधित है - नोक सभ्यता

  • ब्रिस्टल विश्वविद्यालय और गोएथ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने नाइजीरियों में पाये गये मिट्टी के बर्तनों में मधुमक्खी के मोम के निशान पाये हैं।
  • अन्य जानकारियों को एकत्रित करने के बाद पता चला है ये मिट्टी के बर्तन नोक संस्कृति के हैं।
  • इन बर्तनों से यह निष्कर्ष निकाला गया है कि मधुमक्खी और मधुमक्खी उत्पाद 40,000 वर्षों से पहले उपलब्ध थें। जबकि मधुमक्खी पालन की प्रथा 2600 ईसा पूर्व की है।
  • नोक संस्कृति 1500 ईसा.पूर्व में मध्य नाइजीरिया में विकसित हुई तथा 500 ईस्वी में इसका पतन हो गया।
  • नोक संस्कृति के लोग लौह युग से संबंधित थे। नोक संस्कृति अपनी टेराकोटा मूर्तियों के लिये जानी जाती है।
  • नोक संस्कृति में धातुओं को गलाने, आकार देने के लिये 13 गलाने वाली भट्टियां मिली हैं।

📌 Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

3. असम के मछुआरे समुदाय से सम्बंधित है - बायोडीग्रिबल योगा मैट

  • इसे मूरहेन योगा मैट भी कहा जाता है। इसका यह नाम काम सोराइ दीपोर बील वन्यजीव अभ्यारण में पाए जाने वाले एक पक्षी के नाम पर रखा गया है।
  • यह हाथ से बुनी हुई 100% बायोडीग्रिबल और जलकुम्भी से विकसित 100% कम्पोस्टेबल मैट है। ऐसा माना जाता है कि ये योग मैट झीलों को जलकुंभी के खतरे से बचा सकते हैं।
  • लड़कियां गुवाहाटी के दक्षिण-पश्चिम में एक स्थायी मीठे पानी की झील, दीपोर बील के किनारे रहने वाले मछली पकड़ने वाले समुदाय से संबंधित हैं, जिसे अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि और एक पक्षी वन्यजीव अभयारण्य के रूप में मान्यता प्राप्त है।
  • झील मछली पकड़ने के समुदाय के नौ गांवों के लिए आजीविका का एक स्रोत रहा है जो जलकुंभी के अत्यधिक विकास और संचय से पीड़ित हैं।
  • 'मूरहेन योगा मैट' नामक मैट को जल्द ही एक अनोखे उत्पाद के रूप में विश्व बाजार में पेश किया जाएगा।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय, नॉर्थ ईस्ट सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन एंड रीच (एनईसीटीआर) द्वारा एक पहल के माध्यम से हस्तक्षेप शुरू किया गया था। 
  • जलकुम्भी एक प्रकार का तैरता आक्रामक खरपतवार है जो पुरे विश्व के जल निकायों में पाया जाता है।
  • यह सूर्य की रोशनी और आक्सीजन के स्तर को अवरुद्ध करता है. इस कारण जलीय जीव गंभीर रूप से प्रभावित होते हैं।

 

4. हाल ही में हार्टबीट बिल किसने लागू किया - अमेरिका

  • हार्टबिल पास करने वाला अमेरिका पहला राज्य बना। किंतु अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने इस कानून को असंवैधानिक ठहराया है।
  • बाद में कई अन्य राज्यों ने इस कानून को पारित किया। ये राज्य बाइबिल बेल्ट कहे जाते हैं।
  • यह बिल भ्रूण के दिल की धड़कन का पता चलने के बाद गर्भपात पर रोक लगाता है।
  • भ्रूण के दिल की धड़कन का पता आम-तौर पर गर्भधारण के 6 सप्ताह बाद पता चलता है।
  • अमेरिका की बाइबिल बेल्ट क्या है ?
  • अमेरिका के दक्षिणी क्षेत्र सामाजिक रुप से रुढ़वादी हैं तथा इन राज्यों में चर्च की उपस्थिति भी देश के औसत से अधिक है।
  • विवाद → कई महिलाएं 6 सप्ताह तक अपनी गर्भावस्था से अंजान होती है अतः ज्यादात्तर गर्भपात 6 सप्ताह के बाद ही होता है।

📌 Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

5. हाल ही में विश्व खाद्य पुरस्कार 2021 किसने जीता - डॉ. शकुंतला हरकसिंह

  • भारतीय मूल की एक वैश्विक पोषण विशेषज्ञ डॉ. शकुंतला हरकसिंह के जलीय कृषि और खाद्य प्रणालियों हेतु समग्र, पोषण संवेदनशील पद्धति विकसित करने संबंधित खोज के लिये यह पुरस्कार दिया गया।
  • विश्व खाद्य पुरस्कार, विश्व में भोजन गुणवत्ता, मात्रा या उपलब्धता में सुधार करके मानव विकास करने संबंधी कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार की परिकल्पना : वैश्विक कृषि में अपने कार्यों के लिये वर्ष 1970 में नोबेल शांति पुरस्कार डॉ. नार्मन ई बोरलॉग द्वारा की गयी थी।
  • इसे खाद्य और कृषि क्षेत्र का नोबल पुरस्कार कहा जाता है।
  • यह पुरस्कार सर्वप्रथम 1987 में भारत में हरित क्रांति के जनक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को दिया गया।

 

6. हाल ही में अर्जुन पुरस्कार विजेता चन्द्रशेखर का निधन हो गया, वह संबंधित थे - टेबल टेनिस

  • तीन बार के राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियन और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय पैडलर वी. चंद्रशेखर का निधन हो गया। इन्हें 1982 में अर्जुन पुरस्कार मिला था।
  • आत्मकथा मॉय फाइट बैक फ्रॉम डेथ डोर » (2006) 
  • CBI के पूर्व निदेशक राघव तमन का निधन
  • हाल ही में 9 मई 2021 को महाराज कृष्ण कौशिक और रविंदर पाल सिंह का निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से संबंधित थे - खेल जगत
  • 08 मई को किस प्रसिद्ध योग गुरु का निधन हो गया है - स्वामी आध्यात्मानंद
  • हाल ही में वनराज भाटिया का निधन हुआ है वे कौन थे – संगीतकार
  • हाल ही में किस राष्ट्रीय नेता के पूर्व निजी सचिव वी. कल्याणम का 99 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया है - महात्मा गाँधी

📌 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

7. पहली BRICS EWG की बैठक कहाँ आयोजित की गई - नई दिल्ली

  • श्रम और रोजगार की सचिव, अपूर्वा चंद्रा ने 11-12 मई 2021 को नई दिल्ली में आभासी प्रारुप में आयोजित पहली ‘BRICS एंप्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप (EWG)’ बैठक की अध्यक्षता की।
  • भारत ने 2021 के लिए BRICS अध्यक्षपद संभाला है।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) और अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा एजेंसी के प्रतिनिधियों ने भी कार्यसूची के मुद्दों पर महत्वपूर्ण कार्य किए और सुझाव दिए।
  • हाल ही में चौथी भारत-स्विस वित्तीय वार्ता का आयोजन भी वर्चुअल किया गया था।

 

8. 2021 में आने वाले पहले चक्रवात तौकते चक्रवात किस सागर में आया है - अरब सागर

  • यह अरब सागर में 2021 का पहला उष्णकटिबंधीय चक्रवात है इसका नामकरण म्यांमार ने किया। इसे लेकर केरल सरकार ने रेड अलर्ट जारी किया।
  • चक्रवात कैसे बनते हैं?
  • समुद्र में गर्म और नम हवा ऊपर उठती है।
  • जैसे-जैसे अधिक से अधिक हवा ऊपर उठती है, यह कम हवा छोड़ती है।
  • इससे कम दबाव का क्षेत्र बन जाता है।
  • इस क्षेत्र के चारों ओर दबाव अधिक होता है।
  • आसपास के क्षेत्रों से हवा कम दबाव के क्षेत्र में धकेलती है।
  • अब यह हवा गर्म होकर ऊपर उठती है और यह चक्र चलता रहता है।
  • जैसे ही गर्म हवा ऊपर उठती है, यह ठंडी हो जाती है और बादलों में संघनित (condense) हो जाती है।
  • हवा और बादलों की पूरी प्रणाली घूमती है और बढ़ती है।
  • जैसे ही सिस्टम तेजी से और तेजी से घूमता है, इसे केंद्र में एक आंख बनती है।

📌 नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

9. हाल ही में ग्रीन ऑस्कर अवार्ड किसने जीता - नुक्लू फोम

  • व्हिटली अवार्ड्स को ग्रीन ऑस्कर कहा जाता है। यह पुरस्कार नागालैण्ड के नुक्लू फोम ने जीता है जो एकमात्र भारतीय हैं।
  • नुक्लू फोम जैवविविधता शांति गलियारे बना रहे हैं।
  • नुक्लू फोम को नागालैण्ड के “अमूर फॉल्कन मैन” के रुप में जाना जाता है।
  • नागालैण्ड को फॉल्कन कैपिटल ऑफ वर्ल्ड कहा जाता है।
  • अमूर फॉल्कन उत्तरी चीन और साइबेरिया में प्रजनन करते हैं।
  • सर्दीयों के दौरान अमूर फॉल्कन भारत में और फिर दक्षिण अफ्रीका की ओर पलायन करते हैं।
  • चिंता की बात यह है कि 14,000 हजार से अधिक अमूर फॉल्कन का शिकार भारत में सालाना किया जाता है।

 

10. ICC टेस्ट टीम रैकिंग में पहला स्थान किसका है - भारत

  • भारत ने ICC टेस्ट रैकिंग में नंबर 1 स्थान प्राप्त किया। किंतु न्यूजीलैण्ड भी भारत से मात्र एक अंक पीछे रह गया।
  • भारत 24 मैचों में 121 रेटिंग के साथ टॉप पर है।
  • जबकि न्यूजीलैण्ड की रेटिंग 120 है।
  • इंग्लैण्ड 109 रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ कर तीसरे स्थान पर है।
  • चौथ स्थान पर ऑस्ट्रेलिया 108 रेटिंग के साथ है।
  • 1. भारत           2. न्यूजीलैण्ड        3. इंग्लैंड                4. ऑस्ट्रेलिया
  • 5. पाकिस्तान    6. वेस्टइंडीज        7. दक्षिण अफ्रीका    8. श्रीलंका
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच बने - रमेश पोवार

 

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है। इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book