img

1.हाल ही में चर्चित ‘सेके’ शब्द किससे संबंधित है -  भाषा

- नेपाल की ‘सेके’ नामक एक भाषा विश्व भर में चर्चा का विषय बनी रही, लुप्तप्राय भाषाओं पर काम करने वाली एक संस्था इंडेंजर्ड लैंवेज अलायंस के अनुसार, वर्तमान में विश्वभर में ‘सेके’ भाषी लोगों की संख्या मात्र 700 ही रह गई है। 

- यह नेपाल में बोली जाने वाली 100 जनजातीय भाषाओं में से एक है। 

- ‘सेके’ भाषा को UNESCO की संकटग्रस्त भाषाओं की सूची में रखा गया है। 

- यह भाषा मुख्यतः नेपाल के ऊपरी मुस्तांग जिले के पाँच गाँवों - चुकसंग, सैले, ग्याकर, तांग्बे और तेतांग मे बोली जाती है।

  Daily Current Affairs Test Link 📲

2.CRPF के नये महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है –  डा. ए. पी. महेश्वरी

- डा. ए. पी. महेश्वरी को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी आर पी एफ) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। 

- वर्ष 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी महेश्वरी वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) हैं। 

- उन्होंने 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त आर आर भटनागर का स्थान लिया।

- केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल - स्थापना - 27 जुलाई 1962, भारत के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सबसे बड़ा है। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

3.रायसीना डायलॉग 2020 का आयोजन कहां किया जाएगा – नई दिल्ली

- रायसीना डायलॉग 2020 नई दिल्ली में 14 से 16 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। 

- इस कार्यक्रम में 103 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 

- इसका विषय 21 @ 20: नेविगेटिंग द अल्फा सेंचुरी है। 

- इसका आयोजन विदेश मंत्रालय तथा आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा मिलकर किया जाता है। 

- इस सम्मेलन का नाम रायसीना पहाड़ियों के नाम पर रखा गया, रायसीना पहाड़ियों में राष्ट्रपति भवन स्थित है। 

- इस वार्ता को शांग्री - ला वार्ता की तर्ज पर शुरू किया गया है। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

4.हाल ही में चर्चित कोरोनावायरस किस बीमारी के लिये उत्तरदायी है – निमोनिया

- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार चीन के वुहान में कोरोनावायरस के एक नये प्रकार का पता चला है जो निमोनिया जैसी बीमारी का कारक है। 

- इस वायरस फैमिली में कुछ वायरस सामान्य रोगों जैसे सर्दी, जुकाम और कुछ गंभीर रोगों जैसे श्वसन एवं आँत के रोगों का कारण बनते हैं। 

- कोरोनावायरस मनुष्य के अलावा सुअर, मवेशी, बिल्ली, कुत्ते, ऊँट, हाथी जैसे स्तनधारियों को भी प्रभावित कर सकता है। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

5.हैयथम बिन तारिक किस देश के नए सुल्तान बने हैं – ओमान

- ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद के निधन के बाद उनके चचेरे भाई और पूर्व संस्कृति मंत्री हैयथम बिन तारिक अल सईद को देश का नया सुल्तान बनाया गया है। 

- हैयथम बिन तारिक अल सईद ने शाही परिवार परिषद से मुलाकात करने के बाद पद की शपथ ली। 

- ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद की 79 साल की उम्र में मौत हो गी है।  

- ओमान - राजधानी - मस्कट, सुल्तान - हाशिम बिन तारिक अल - सईद, मुद्रा - रियाल 

📚 Daily Current Affairs Video 📲 

6.उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने किन शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है – लखनऊ और नोएडा

- उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने लखनऊ और नोएडा शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली स्थापित करने के प्रस्तावित को मंजूरी दे दी है।

- इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 जनवरी 2020 को की।

- नए पुलिस आयुक्तालय में पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक की 2 महिला अधिकारी प्रत्येक को महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिये तैनात किया जा   रहा है। 

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

7.किस राष्ट्रीय उद्यान में आद्रभूमि पक्षियों की 96 प्रजातियां दर्ज की गयी हैं – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

- असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में आद्रभूमि पक्षियों की 96 प्रजातियों के 80 परिवारों के कुल 19,225 दर्ज किए गए हैं। 

- यह 9 - 10 जनवरी 2020 को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान द्वारा की गयी आद्रभूमि पक्षियों की दूसरी गणना के अनुसार भारत में संरक्षित किसी भी वन्यजीव के लिए उच्चतम संख्या है। 

- सर्वेक्षण में उद्यान की चार श्रेणियों को शामिल किया गया है, जैसे कि अगोराटोली, कोहोरा, बागोरी और बुरपहर। 

- गठन - 26 जनवरी 1960, राजधानी - दिसपुर, मुख्यमंत्री - सर्वानंद सोनोवाल, राज्यपाल प्रो. जगदीश पुखी। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

8.कौन सा देश विश्व का नंबर एक शूटिंग बना है – भारत

- चीन और अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत 2019 में विश्व का शीर्ष शूटिंग राष्ट्र बना। 

- कुल पदकों में, टैली पर 21 स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य के साथ भारत राइफल - पिस्टल विश्व कप और फाइनल में शीर्ष पर रहा। 

- चीन दूसरे स्थान पर तथा USA तीसरे स्थान पर है। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

9.हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को पॉली उमरीगर अवार्ड से सम्मानित किया गया – जसप्रीत बुमराह

- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2018-19 सत्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिये प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

- 26 वर्षीय गेंदबाज बुमरहा को BCCI के वार्षिक समारोह के दौरान ये पुरस्कार दिया गया। 

- एक दिवसीय क्रिकेट में विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बुमराह ने जनवरी 2018 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। 

- पॉली उमरीगर अवार्ड अंतर्राष्ट्रीय पुरूष क्रिकेटर को बेहतरीन प्रदर्शन के लिये प्रदान किया जाता है, इस पुरस्कार के विजेता को एक ट्रॉफी और 15 लाख रूपये दिये जाते हैं। 

📲 WORLD History Full Video Class - 🗞

10.विश्व भविष्य ऊर्जा शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां होगा – अबू धाबी

- UAE की राजधानी अबू धाबी में 13 जनवरी, 2020 को विश्व भविष्य ऊर्जा शिखर सम्मेलन की शुरूआत की गई है। 

- भविष्य की ऊर्जा से संबंधित इस सम्मेलन में 170 देशों के 33,500 प्रतिनिधि शामिल होंगे। 

- इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय है- ऊर्जा के वैश्विक उपभोग, उत्पादन और निवेश पर पुनर्विचार। 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 

परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book