img

1.हिन्दुस्तान यूनिलीवर ने किसे अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया हैं – निल्स एंडरसन

- ब्रिटिश - डच उपभोक्ता उप्ताद कंपनी यूनिलीवर ने अपने गैर-कार्यकारी निदेशक निल्स एंडरसन को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया हैं।

- एंडरसन, मारिजन डेकर्स की जगह लेंगे।

- हिन्दुस्तान यूनिलीवर की स्थापना - 2 सितंबर 1929, CEO - एलन जोप, मुख्यालय - लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK) और नीदरलैंड 

  Daily Current Affairs Test Link 📲

2.वन धन कार्यक्रम के तहत देश के जनजातीय क्षेत्रों में कितने वन धन विकास केन्द्र स्थापित किए जायेंगे – 50 हजार

- प्रधानमंत्री वन धन योजना।

- मूल्य संवर्धन के माध्यम से जनजातीय उद्यम को बढ़ावा देना, वन उत्पादन की ब्रांडिंग और विपणन।

- वन धन कार्यक्रम के तहत देश के जनजातीय क्षेत्रों में पचास हजार वन धन विकास केन्द्र स्थापित किए जायेंगे।

- इस योजना के तहत 27 राज्यों के तीन सौ सात जनजातीय जिलों को शामिल किया जायेगा।

- असम में 116 वन धन विकास केन्द्र खोले जायेंगे।

- वन धन विकास योजना का शुभारंभ - 14 अप्रैल 2018 वन धन मिशन गैर-लकड़ी के वन उत्पादन का उपयोग करके जनजातियों के लिए आजीविका के साधन उत्पन्न करने की पहल है।

📲 Modern History Full Course - 🗞

3.नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) कि रिपोर्ट के अनुसार ट्रेनों में होने वाली चोरी की घटनाओं के मामले में पहले स्थान पर कौन सा राज्य है – महाराष्ट्र

- महाराष्ट्र (31,857 मामले)इसके बाद दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश है।

- इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2017 में ट्रेनों में चोरी के 74,317 मामले दर्ज किए गए हैं और चोरी किए गए समान की कीमत लगभग 157 करोड़ रुपये आंकी गई है।

- जबकि ट्रेनों में हत्या करने मामले में हरियाणा पहले और पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है।

- साल 2017 में हरियाणा में ट्रेनों में हत्या के 209 मामले दर्ज किए गए हैं।

- हाल ही में ट्रेनों में होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए किस एप्प को लॉन्च किया गया है - सहयात्री एप्प। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

4.मैच फिक्सिंग को अपराध की श्रेणी में लाने वाला पहला एशियाई देश कौन सा बना है – श्रीलंका

- मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से संबंधित यह नया कानून सभी खेलों पर लागू होगा और यदि कोई व्यक्ति खेल में भ्रष्टाचार का दोषी पाया जाता है, तो उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है और साथ ही उसे अन्य जुर्मानो का भुगतान भी करना पड़ेगा।

- राजधानी - श्री जयवर्धनापुरे कोटटे (प्रशासनिक राजधानी) और कोलंबो (वाणिज्य एवं आर्थिक राजधानी), मुद्रा - श्रीलंकाई रुपया, राष्ट्रपति - मैत्रीपाला सिरिसेना, प्रधानमंत्री - रानिल विक्रम सिघें, प्राचीन नाम - सिलोन।

- मई 2019 में MCC के पहले गैर ब्रिटिश अध्यक्ष के रुप में किसे चुना गया है - कुमार संगकारा (श्रीलंका) को। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

5.आयुष मंत्रालय, योग पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां पर करेगा – कर्नाटक में

- इसका आयोजन 15 से 16 नवंबर 2019 तक किया जाएगा।

- आयुष मंत्रालय की स्थापना - 9 नवंबर 2014 आयुष विभाग का विस्तार करने के लिये की गई थी।

- मुख्यालय - दिल्ली, केंद्रीय आयुष मंत्री - श्रीपद येसो नाईक।

- योग लोकेटर एप्प का संबंध किस मंत्रालय से है - आयुष मंत्रालय।

- राजधानी - बेंगलुरु, मुख्यमंत्री - बीएस येदियुरप्पा, राज्यपाल - वजू भाई वाला, 

📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें 🗞

6.भारत में प्रतिवर्ष किस दिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है – 14 नवंबर

- भारत में बाल दिवस भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर प्रत्येक साल मनाया जाता है।

- बाल दिवस की नींव साल 1925 में रखी गई थी।

- कई देशों में साल 1950 से बाल संरक्षण दिवस (01 जून) पर ही बाल दिवस मनाया जाता है।

- इसे ‘विश्व बाल दिवस’ के नाम से जाना जाता है।

- पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।

- वे स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे।

- उन्होंने ग्लिंप्स ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री, डिस्कवरी ऑफ इंडिया जैसी कुछ पुस्तकें भी लिखी हैं।

- उन्हें साल 1955 में ‘भारत रत्न’ से सम्मनित किया गया था। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

7.बिहार के किस प्रसिद्ध गणितज्ञ का हाल ही में निधन हो गया – वशिष्ठ नारायण सिंह

- वशिष्ठ नारायण सिंह ने आंइस्टीन के सापेक्ष सिद्धांत को चुनौती दी थी।

- वशिष्ठ नारायण साल 1965 में अमेरिका चले गए।

- उन्होंने साल 1969 में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पीएचडी की।

- वे वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर भी रहे।

- 2019 में SASTRA रामानुजन पुरस्कार एडम हार्पर को दिया जाएगा।

- गणितज्ञ एडम हार्पर इंग्लैंड के वार्विक विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

- 2019 का एबेल पुरस्कार कनाडा के गणितज्ञ करेन उहलेनबेक को देने की घोषणा 19 मार्च को की गयी। 

📲 POLITY Complete Lecture - 🗞

8.निम्नलिखित में से किस देश के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस 2020 का मुख्य अतिथि बनाया गया है – ब्राजील

- ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो अगले साल भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

- उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निमंत्रण दिया था।

- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 13-14 नवम्बर को ब्राजील में आयोजित हो रहा है।

- जिसकी थीम "नवोन्मेषी भविष्य के लिए आर्थिक वृद्धि" है।

- दुनिया की कुल जनसँख्या का 42%।

- वैश्विक जीडीपी का 23%।

- वैश्विक व्यापार का करीब 17% हिस्सेदारी। 

📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞

9.उच्चतम न्यायालय ने किस लड़ाकू विमान सौदा मामले में केंद्र सरकार को क्लीन चिट देते हुए कहा कि पुनर्विचार याचिकाएं सुनवायी योग्य नहीं हैं – राफेल लड़ाकू विमान

- सुप्रीम कोर्ट ने अपने 14 दिसंबर 2018 के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग वाली याचिकाओं केा खारिज कर दिया है।

- राफेल मामले में समीक्षा याचिकाएं प्रशांत भूषण, यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी ने दायर की थीं।

- इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एस के कौल और जस्टिस के एम जोसेफ की पीठ ने फैसला सुनाया है।

- सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील मामले में 14 दिसंबर 2018 को दिए अपने फैसले में केंद्र सरकार को क्लीन चिट दे दी थी।

- SC के 46वें चिफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर तक उसके बाद 47 वें चिफ जस्टिस ए.एस. बोबडे 18 नवंबर को शपथ लेगें। 

📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞

10.निम्नलिखित में से किस दिन विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है – 14 नवंबर

- विश्वभर में 14 नवंबर 2019 को विश्व मधुमेह (डायबिटीज) दिवस मनाया जा रहा है।

- इससे विश्व में करीब 42.50 करोड़ लोग पीड़ित हैं।

- इंडियन डायबिटीज फेडरेशन के मुताबिक, भारत में लगभग सात करोड़ लोग मधुमेह से ग्रसित हैं।

- विश्व मधुमेह दिवस को अंतरराष्‍ट्रीय मधुमेह संघ और विश्‍व स्वास्‍थ्‍य संगठन ने साल 1991 में शुरू किया था।

- विश्व मधुमेह दिवस पहली बार साल 1991 में मनाया गया था।

- इस दिवस का मुख्य उद्देश्य मुधमेह (डायबिटीज) को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने का है। 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.


Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book