img

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!

नितिन सर की क्लास नोट्स यहाँ से ख़रीदे 

 👉👉 http://study91.org/


हाल ही में देश के किस राज्य में जन सूचना पोर्टल-2019 को लॉन्च किया गया है – राजस्थान

  • इस पोर्टल को लॉन्च करते ही राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां के तमाम विभागों की सूचनाएं एक क्लिक में एक ही पोर्टल पर मिलेंगी।
  • नाम – jansoochna.rajasthan.gov.in
  • राजधानी – जयपुर (पिंक सिटी), मुख्यमंत्री – अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री – सचिन पायलट, राज्यपाल – कलराज मिश्र (कल्याण सिंह का स्थान लिया है) 


हाल ही में पहले भारतीय कौशल संस्थान का शिलान्यास कहां पर किया गया है – मुम्बई में

  • भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन को गति देने के लिए प्रस्तावित मुम्बई, अहमदाबाद और कानपुर में तीन भारतीय कौशल संस्थानों (IIS) में से पहले संस्थान का शिलान्यास मुंबई में केंद्रीय कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडे द्वारा किया गया है।
  • कौशल भारत अभियान (Skill India) का शुभारंभ 15 जुलाई 2015 को अन्तर्राष्ट्रीय युवा कौशल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य साल 2022 तक 40 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करना है।
  • राजधानी – मुंबई, मुख्यमंत्री – देवेन्द्र फडनवीश, राज्यपाल – भगत सिंह कोश्यारी (सी विद्यासागर राव का स्थान लिया है) 


ओपेक द्वारा जारी MONTHLY OIL MARKET REPORT के अनुसार भारत में कच्चे तेल की माँग 2018 की तुलना में 2019 में कितने % बढ़ी – 3.21%

  • वर्ष 2020 में इस मागं में 3.36% की वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया गया है।
  • चीन में तेल की मांग में वर्ष 2019 में 2.73% तथा वर्ष 2020 में 2.37% की वृद्धि का अनुमान है।
  • ओपेक 14 तेल निर्यातक विकासशील राष्ट्रों का एक स्थायी अंतर-सरकारी संगठन है जिसका गठन 10-14 सितंबर, 1960 को आयोजित बगदाद सम्मेलन में ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेजुएला ने किया था।
  • यह संगठन अपने सदस्य देशों की पेट्रोलियम नीतियों का समन्वय और एकीकरण करता है।
  • ओपेक के अस्तित्व में आने के बाद शुरुआती पाँच वर्षो तक इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विटजरलैंड में था।
  • 1 सितंबर, 1965 को इसका मुख्यालय ऑस्ट्रिया के वियना में स्थानांतरित कर दिया।
  • वर्तमान में इसके कुल 14 देश सदस्य है- ईरान, इराक, कुवैत, इंडोनेशिया, लीबिया, संयुक्त अरब अमीरात, अल्जीरिया, नाइजीरिया, इक्वाडोर, गैबॉन, अलजीरिया, अंगोला, इक्वेटोरियल गिनी, वेनेजुएला और कांगो।


जीव विज्ञान की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

अर्थशास्त्र की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -


विश्व बैंक ने भारत में फूड पार्को के लिये कितने रुपयों की मंजूरी दी – 3000 करोड़

  • इसकी घोषणा 15 वीं भारत – अमेरिका आर्थिक सम्मेलन के दौरान की गयी, जिसका आयोजन दिल्ली में हुआ था।
  • विश्व बैंक मिनी और मेगा फूड पार्क के लिए 3,000 करोड़ रुपये का फंड देगा।
  • ये फंड खासतौर पर पूर्वोत्तर के लिए होगा।
  • सरकार द्वारा इस तरह की योजनाएं 2022 तक दोगुना करने के लिये चलायी जा रही है। 


हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कितने देशों की यात्रा पर गये है – 3 देशों की यात्रा पर

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 9-11 सितंबर से आइसलैंड में रहेंगे।
  • वहां से वह स्विटजरलैंड जाएंगे और अंततः 15 सितंबर को स्लोवेनिया पहुँचेंगे।
  • वह 17 सितंबर को भारत लौटेंगे।
  • आइसलैंड – राष्ट्रपति गुओनी जॉनसन
  • स्विटजरलैंड – राष्ट्रपति उली मौरर
  • यह स्लोवानिया में भारतीय राष्ट्रपति का पहला दौरा है जो 1991 में स्वतंत्र हुआ। 


महिला अंडर-17 विश्व कप 2020 का आयोजन कहाँ किया जाएगा – भारत

  • अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) के अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनों ने घोषणा की, कि भारत 2020 में अंडर-17 महिला विश्वकप की मेजबानी करेगी।
  • अंडर-17 महिला टूर्नामेंट 2008 में शुरु हुआ जिसकी मेजबानी न्यूजीलैंड ने किया था।
  • इससे पूर्व भारत ने 2017 में अंडर-17 पुरुष विश्वकप की मेजबानी किया।  


हाल ही में किसे लता मंगेशकर पुरस्कार 2019-20 से सम्मानित किया जाएगा – उषा खन्ना

  • इस पुरस्कार के तहत पाँच लाख रुपये नगद व एक मोमेंटो दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार की स्थापना महाराष्ट्र राज्य सरकार ने 1993 में किया था।
  • कृष्णा काले, राम-लक्ष्मण, उत्तम सिंह, पुष्पा पगधारे और अन्य हस्तियों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।  

प्राचीन इतिहास की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें – 

मध्यकालीन इतिहास की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें –

किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को हरियाणा की पहली स्पोर्टस यूनिवर्सिटी का चांसलर नियुक्त किया गया – कपिल देव

  • हरियाणा का पहला खेल विश्वविद्यालय राय स्पोर्टस यूनिवर्सिटी सोनीपत जिले के राई में स्थापित किया गया है जो देश का तीसरा खेल विश्वविद्यालय है।
  • सन् 1983 में भारत ने उनकी कप्तानी में ही पहला वर्ल्डकप जीता था। वर्ष 2002 में कपिल देव को सदी के भारतीय क्रिकेटर के रुप में चुना गया था।
  • राजधानी – चंडीगढ़, मुख्यमंत्री – मनोहर लाल, राज्यपाल – सत्यदेव नारायण आर्य


पश्चिम बंगाल सरकार ने कब तक अपने राज्य में 6 वां वेतन आयोग लागू करने की घोषणा की – 1 जनवरी 2020

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा किया कि 1 जनवरी 2020 से छठा वेतन आयोग लागू किया जाएगा।
  • जिसके तहत जिस कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 7000 है अब बढ़कर 17990 हो जाएगा।
  • कर्मचारियों का ग्रच्युटी की राशि छह लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपया कर दी है। 


हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने किस भारतीय को यमन के हुदैदा शहर में मिशन प्रमुख नियुक्त किया – अभिजीत गुहा

  • संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने हाल ही में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत गुहा को यमन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
  • पूर्व में लेफ्टिनेंट जनरल माइकल ललेश गार्ड ने कार्य किया।
  • अभिजीत गुहा साल 2009 से साल 2013 तक संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक अभियान विभाग में उप सैन्य सलाहकार और सैन्य सलाहकार रह चुके हैं।
  • ये 2013 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। 

करंट अफेयर्स का टेस्ट यहाँ दीजिए –

http://study91.co.in/view-question/current-affairs-in-hindi-16-september-2019exam




CURRENT AFFAIRS 15 SEPTEMBER -   15 SEPTEMBER TOP CURRENT AFFAIRS       CLICK HERE FOR TEST
CURRENT AFFAIRS 14 SEPTEMBER -   14 SEPTEMBER TOP CURRENT AFFAIRS       CLICK HERE FOR TEST
CURRENT AFFAIRS 13 SEPTEMBER -   13 SEPTEMBER TOP CURRENT AFFAIRS       CLICK HERE FOR TEST



Current Affairs: Read this beneficial Current affairs 2019, Current affairs 2018,etc., Q&A for competitive exams UPSC, PSC, SSC, RAILWAY, BANK, UPSSSC, POLICE EXAM, TNPSC, IAS, RRB and Latest Current Affairs 2019 for banking exams IBPS PO Clerk, SBI, RBI and more. Try free quiz on latest current affairs question and answers, this Daily Current Affairs 2019 resource yields the facts about the events of International Current affairs, National, Sports, Business, Banking Current Affairs of 2019 and more which are betterment for the Government & Private Job aspirants.

 

current affairs pdf

current affairs in india

current affairs in hindi

current affairs 2019 in hindi

current affairs 2019 pdf

current affairs of 2019

current affairs 2019 questions and answers

top 10 current affairs






ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book