1.सरदार वल्लभभाई पटेल की 69वीं पुण्यतिथि कब मनाई गई – 15 दिसंबर
-भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल का निधन 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में हुआ था।
-उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में एक किसान परिवार हुआ था।
☑️❎ Daily Current Affairs Test Link 📲
2.किस देश ने 100 भाषाएं बोलने वाला रोबोट बनाया हैं – ईरान
-ईरान के तेहरान विश्वविद्यालय ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो 100 विभिन्न बनाया है जो भाषाओं को समझ, बोल और अनुवाद कर सकता है।
-यह चेहरों को पहचान सकता है और फुटबॉल को किक भी मार सकता है।
-इसका नाम 'सुरेना' रखा गया है।
-ईरान की राजधानी - तेहरान, राष्ट्रपति - हसन रुहानी, मुद्रा - ईरानियन रियाल (1 INR - 623 IRR)
📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
3.अन्तर्राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कार्बन मार्केट पर बिना किसी समझौते के कहां समाप्त हुआ – मैड्रिड
-संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में मैड्रिड में चली मैराथन जलवायु वार्ता संपन्न हो गई।
-इसमें वैश्विक कार्बन बाजार पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका और इसे अगले वर्ष तक के लिए टाल दिया गया है।
📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-
4.सर्वाधिक टेस्ट मैचों में अंपायरिंग का रिकॉर्ड बनाने वाले अलीम डार किस देश से हैं – पाकिस्तान
-अमील डार ने सर्वाधिक टेस्ट मैचों में अंपायरिंग का स्टीव बकनॉर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
-डार ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पर्थ में खेले गये टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की, यह अलीम डार का 129वां टेस्ट मैच था।
📚 Daily Current Affairs Video 📲
5.वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना की जीत के उपलक्ष्य में किस दिन विजय दिवस मनाया जाता है – 16 दिसंबर
-भारत के इतिहास में 16 दिसंबर को भारतीय सेना के शौर्य को याद रखने के तौर पर मनाया जाता है।
-वर्ष 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हराया था जिसके चलते हर साल इस दिन को विजय दिवस के तौर पर जाना जाता है।
-16 दिसंबर 1971 को ढाका में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने आत्मसमर्पण किया था।
📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -
6.भारत की सिफारिश पर निम्नलिखित में से किस दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाने की घोषणा की गई है – 21 मई
-भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया है।
-भारत ने 4 साल पहले मिलान में हुई अंतरराष्ट्रीय खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के अंतर सरकारी समूह की बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया था।
-फिलहाल 15 दिसंबर को चाय उत्पादन करने वाले देशों में अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है।
-मई का महीना इसलिए चुना गया, क्योंकि चाय उत्पादन के लिए यह महीना सबसे बेहतर माना जाता है।
7.हाल ही में पारित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बिल, 2019 द्वारा कितने संस्कृत संस्थानों को केंद्रीय विश्विद्यालय का दर्जा दिया गया है – चार
-केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बिल, 2019 द्वारा राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान (भोपाल), श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ (नई दिल्ली) तथा राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ (तिरुपति, आंध्र प्रदेश) को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।
-यह विश्वविद्यालय छात्रों को संस्कृत शिक्षा प्रदान करते हैं।
-विश्व भर में 100 देशों के 250 से अधिक विश्वविद्यालयों में संस्कृत भाषा पढ़ाई जाती है।
-जर्मनी के 14 विश्वविद्यालयों में संस्कृत पढ़ाई जाती है।
📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️
8.हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय ने केरल और किस राज्य के बीच मुल्लापेरियार बांध से संबंधित मुद्दे के समाधान हेतु तीन सदस्यीय पर्यवेक्षी समिति का गठन किया है – तमिलनाडु
-इस मुद्दे को लेकर दोनों राज्यों के बीच तनाव 1960 के बाद से बना हुआ है।
-मुल्लापेरियार बांध केरल के इडुक्की ज़िले में मुल्लायार और पेरियार नदियों के संगम पर स्थित है।
-इस बांध का उद्देश्य पश्चिम की ओर बहने वाली पेरियार नदी के पानी को तमिलनाडु में वृष्टि छाया क्षेत्रों में पूर्व की ओर मोड़ना है।
-पेरियार नदी 244 किलोमीटर की लंबाई के साथ केरल राज्य की सबसे लंबी नदी है।
📲 WORLD History Full Video Class - 🗞️
9.राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है – 14 दिसंबर
-इसका उद्देश्य ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है।
-भारत में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 को ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा लागू किया गया था।
-ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा के अनावश्यक उपयोग से बचने और ऊर्जा की कम से कम मात्रा का उपयोग करने को कहा जाता है।
-इसका उद्देश्य भविष्य के उपयोग के लिए ऊर्जा की बचत करना है।
📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞️
10.हाल ही में किस बॉलीवुड एक्टर को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा सम्मानित किया गया है – दिलीप कुमार को
-दिलीप कुमार को ये सम्मान, सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।
-साल 1994 में दादा साहब फाल्के से सम्मानित हो चुके दिलीप साहब आखिरी बार साल 1998 में किला में नजर आए थे।
-उन्हें साल 2015 में पद्म विभूषण से भी नवाजा जा चुका है।
📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM
परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -
📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc
📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx
📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ
📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9