img

1.‘वी थिंक डिजिटल’ किस टेक कंपनी की डिजिटल साक्षरता पहल है – फेसबुक

- ‘वी थिंक डिजिटल’ अमेरिकी कंपनी फेसबुक का डिजिटल साक्षरता अभियान है।

- इसे फेसबुक द्वारा 2019 में लांच किया गया था।

- इसका उद्देश्य इन्टरनेट पर लैंगिक असमानता को कम करना है।

- हाल ही में फेसबुक ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पीस फाउंडेशन के साथ मिलकर ‘वी थिंक डिजिटल’ अभियान शुरू किया है।

-इस कार्यक्रम के तहत भारत के 7 राज्यों में लगभग एक लाख महिलाओं को डिजिटल साक्षरता प्रदान की जायेगी। 


2.गुलमर्ग में राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जायेगा, गुलमर्ग किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है – जम्मू कश्मीर

- राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन जम्म-कश्मीर के गुलमर्ग में किया जाएगा।

- इन खेलों का आरम्भ 7 मार्च को होगा, यह खेल स्पर्धा पांच दिन तक चलेगी।

- इन खेलों का आयोजन खेलो इंडिया के तहत किया जा रहा है।

- पर्यटन विभाग इस इवेंट के बारे में रोडशो के माध्यम से जागरूकता उत्पन्न करेगा। इस इवेंट में लगभग 30 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

- इसमें स्नो स्कींग, स्नोबोर्डिंग, स्नो शो तथा क्रॉस कंट्री श्रेणियों में खेलों का आयोजन किया जाएगा।

      भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे 


3.केंद्र सरकार ने ‘विदेश सेवा संस्थान’ का नया नाम किस पूर्व विदेश मंत्री के नाम पर रखा है – सुषमा स्वराज

- विदेश सेवा संस्थान देश के अग्रणी प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है।

- यहां पर राजदूतों को प्रशिक्षण दिया जाता है।

- विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने 13 फरवरी 2020 को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम पर दो संस्थानों के नामकरण की घोषणा की।

- दरअसल, सुषमा स्‍वराज की जयंती 14 फरवरी को मनाई जाती है।

- उन्‍हें सम्‍मान देने के लिए केंद्र सरकार ने इसके एक दिन पहले यह फैसला लिया।

- सुषमा स्‍वराज का जन्‍म 14 फरवरी, 1952 को हुआ था।

- जबकि निधन 6 अगस्त 2019 को हुआ था।


4.वित्‍त मंत्रालय ने 7 फरवरी को ‘एक रुपये के करेंसी नोटों का मुद्रण नियम, 2020’ अधिसूचित किया है, इसके अनुसार एक रुपए के नए नोट में किसका चित्र होगा – सागर सम्राट

- सागर सम्राट तेल खोजने का प्‍लेटफॉर्म है।

- एक ड्रिल-शिप है, जो तेल और गैस कुओं की खोजने के लिए समुद्र में ड्रिलिंग करता है।

- यह मुंबई के तट से 176 किलोमीटर दूर बॉम्बे हाई पर स्थित है।

- इसका प्रबंधन तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) करता है।

   भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


5.अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने किस खिलाड़ी को साल का सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी (पुरुष) चुना है – मनप्रीत सिंह

- मनप्रीत सिंह 1999 में पुरस्कार शुरू होने के बाद से वर्ष 2019 का “प्लेयर ऑफ द ईयर” खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

- इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को भी वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया था। 


6.भारत का नया वित्त सचिव किसे नियुक्त किया गया है – देवाशीष पांडा

- 1987 बैच के आईएएस अफसर देवाशीष पांडा को भारत का नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है।

- वे वर्तमान में वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत्त हैं।

- वे वित्त सचिव के रूप में राजीव कुमार का स्थान लेंगे। 

सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

7.केंद्र सरकार ने 12 फरवरी, 2020 को ‘स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर’ पहल को किस योजना के तहत शुरू किया है – आयुष्मान भारत

- इस पहल के तहत प्रत्येक सरकारी स्कूल में दो अध्यापकों को ‘हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर’ चुना जायेगा।

- इस पहल को ईट राईट अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट और पोषण अभियान इत्यादि से जोड़ा है।

- इस अभियान के लिए 11 थीम चिन्हित की गयी हैं।

- इसमें स्वस्थ विकास, भावनात्मक स्वास्थ्य, जिम्मेदाराना नागरिकता, पोषण, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, HIV रोकथाम, हिंसा के विरुद्ध सुरक्षा तथा  इन्टरनेट का सुरक्षित उपयोग शामिल है।


8.NDRF द्वारा द्वितीय बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2020 (BIMSTEC DMEx-2020) का आयोजन 11 से 13 फरवरी को किस शहर में किया गया – भुवनेश्वर

- इस अभ्यास में बाढ़, भूकंप और तूफ़ान के दौरान आपदाओं के लिए मौजूदा आपातकालीन प्रक्रियाओं का परीक्षण किया गया।

- इस अभ्यास में बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका और नेपाल हिस्सा ने हिस्सा लिया।

- इस अभ्यास में दो बिम्सटेक देश थाईलैंड और भूटान ने हिस्सा नहीं लिया।

- बिम्सटेक (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral, Technical and Economic Cooperation)।

- बिम्सटेक दक्षिण एशिया तथा दक्षिण पूर्वी एशिया के 7 देशों का समूह है।

- सात सदस्य देश ये हैं- भारत, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड।

- बंगाल के खाड़ी के पास स्थित हैं।

- बिम्सटेक की स्थापना - 6 जून 1997,

- मुख्यालय - ढाका, 

    द्वितीय विश्वयुद्ध का बीजारोपण इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


9.मार्सेलो रेबेलो डी सौसा हाल ही में भारत की यात्रा पर आये हैं, वे किस यूरोपीय देश के राष्ट्रपति हैं – पुर्तगाल

- पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सौसा हाल ही में भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आये हैं।

- वे 2016 से पुर्तगाल के राष्ट्रपति हैं।

- यह उनकी प्रथम भारत यात्रा है।

- उनकी इस भारत यात्रा के दौरान रक्षा, परिवहन, बौद्धिक संपदा अधिकार तथा योग इत्यादि क्षेत्रों में 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। 


10.राजीव बंसल को किस भारतीय एयरलाइन का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है – एयर इंडिया

- उन्हें दूसरी बार एयर इंडिया का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

- राजीव बंसल 1988 बैच के नागालैंड कैडर के आईएएस अफसर हैं।

- वे वर्तमान में केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं।

- वे एयर इंडिया के मौजूदा प्रमुख अश्वनी लोहानी का स्थान लेंगे। 


   परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


   हिंदीभाषा की बोलियाँ देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


   📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


  🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


  📢भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज देखने के लिए यहाँ कीजिये -

  🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book