img

1.यूनेस्को द्वारा कब से कब तक यूनेस्को हेरिटेज वीक मनाये जाने की घोषणा की गई है – 19 से 25 नवंबर

- वर्ष 2019 में विश्व धरोहर सप्ताह 19 से 25 नवंबर तक मनाया जायेगा।

- हाल ही में यूनेस्को ने जयपुर को विश्व विरासत स्थल घोषित किया है।

- यूनेस्को की स्थापना 1945 में की गई थी।

- इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है।

- 193 देश यूनेस्को के सदस्य हैं और छः देश सहयोगी सदस्य हैं।

- भारत में कुल विश्व धरोहर स्थल 38 है। 

  Daily Current Affairs Test Link 📲

2.इसरो ने हाल ही में किस मिशन के लिए 12 संभावित यात्रियों का चुनाव किया है – गगनयान मिशन

- भारतीय वायु सेना के बारह लोगों को गगनयान परियोजना के लिए संभावित यात्री के रूप में चुना गया है।

- इनमें से सात प्रशिक्षण हेतु रूस गए हैं।

- गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है।

- इसरो इस मिशन में पहली बार तीन भारतीयों को सात दिनों के लिए अंतरिक्ष में भेजेगा।

- इसरो ने गगनयान के प्रक्षेपण के लिए दिसंबर 2022 तक की समयसीमा की घोषणा की है।

- भारत अपने स्वदेशी मिशन के माध्यम से पहली बार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा।

- अंतरिक्ष जाने वाला यात्री का आयु 41 साल तक का हो सकता है। 

📲 Modern History Full Course - 🗞

3.निम्नलिखित में से किस भारतीय खिलाड़ी का नाम TIME 100 Next सूची में शामिल किया गया है – दुती चंद

- भारतीय एथलीट दुती चंद को ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ की लिस्ट में शामिल किया गया है।

- यह सूची दुनिया की सबसे प्रभावी 100 व्यक्तियों की सूची के विस्तार के अंतर्गत शुरू की गई है।

- दुती चंद ने जकार्ता एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धा में एक-एक रजत पदक जीते थे।

- वे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों के 100 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं।

- इनका जन्म 3 फरवरी 1996 में उड़ीसा में हुआ। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

4.संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2020 में किये जाने वाले विकास कार्यों में किस देश ने एक करोड़ 35 लाख डॉलर का सहयोग देने का संकल्प जताया है – भारत

- भारत ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2020 में किये जाने वाले विकास के कामों में 01 करोड़ 35 लाख डॉलर का सहयोग देने का वादा किया है।

- संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के सलाहकार अंजनी कुमार ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की विकास कार्यों के संकल्प सम्मेलन में भारत के इस पेशकश की घोषणा की।

- भारत संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम हेतु 45 लाख अमेरिकी डॉलर का सहयोग करेगा।

- संयुक्त राष्ट्र महासभा के विकास के कामों के संकल्प सम्मेलन में करीब 16 देशों ने 51 करोड़ 60 लाख डॉलर के वित्तीय सहयोग की घोषणा की है। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

5.TRACE Bribery Risk Matrix के अनुसार दक्षिण एशिया में कौन से देश में रिश्वत के लेन-देन का रिस्क सबसे अधिक है – बांग्लादेश

- इस वर्ष इसमें 200 देशों की सूची जारी की गई है।

- दक्षिण एशिया में बांग्लादेश में सबसे अधिक रिश्वत का खतरा मौजूद है।

- बांग्लादेश को 178वां स्थान मिला है जबकि भारत को 78वां स्थान प्राप्त हुआ है।

- इस सूची में जिस देश को सबसे अधिक रैंकिंग दी गई है वह सबसे अधिक प्रभावित देश है।

- इसमें न्यूजीलैंड पहले स्थान पर है तथा सोमालिया 200वें स्थान पर है। 

📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें 🗞

6.किस केंद्र शासित प्रदेश में 2 नए अभयारण्य बनाए जाएंगे – लद्दाख

- लद्दाख में दो वन्य जीव अभयारण्यों के बनाए जाने की योजना बनायी गई है।

- ये अभयारण्य कारगिल के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए जाएंगे ताकि हिमालय के वनों में भूरे भालुओं से उत्पन्न खतरों से भली-भांति निपटा जा सके।

-31 अक्टूबर 2019 को जम्मू कश्मीर से अलग करके लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है, इस के पहले उपराज्यपाल रामकृष्ण माथुर है। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

7.यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में निमोनिया से होने वाली बच्चों की मौत में भारत का कौन सा स्थान है – दूसरा

- हाल ही में जारी यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार निमोनिया से होने वाली मौतों (1.27 लाख) में भारत दूसरे नंबर पर है।

- रिपोर्ट के मुताबिक निमोनिया के कारण सर्वाधिक बच्चों (1.62 हजार) की मौत नाईजीरिया में हुई।

- विश्व स्तर पर 3 लाख से अधिक बच्चों की मृत्यु 5 वर्ष से कम आयु के निमोनिया के कारण हुई।

- संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (The United Nations Children's Fund/UNICEF) स्थापना - 11 दिसंबर 1946, मुख्यालय - न्यूयॉर्कवर्ल्ड निमोनिया डे - 12 नवंबर को जाता है।

- थीम - हेल्थी लंग्स फॉर ऑल

📲 POLITY Complete Lecture - 🗞

8.हाल ही में भारतीय सेना में पहली महिला जज कौन बनी हैं – ज्योति शर्मा

- हाल ही में लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति शर्मा को भारतीय सेना की महिला जज एडवोकेट जनरल अफसर बनाया गया है और अब वो सैन्य विधि विशेषज्ञ के रुप में पूर्वी अफ्रीकी देश सेशेल्स में अपनी सेवाएं देंगी।

- भारतीय सेना की जज एडवोकेट जनरल एक अलग शाखा है, जिसमें कानूनी रुप से योग्य सेना के अधिकारी शामिल होते हैं और ये अधिकारी भारतीय सेना को सभी पहलुओं पर कानूनी मदद प्रदान करते हैं।

- थल सेना दिवस कब मनाया जाता है - 15 जनवरी को। 

📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞

9.हाल ही में रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चालू वित्त वर्ष में भारत की विकास दर 5.8 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है – 5.6 प्रतिशत

- अक्टूबर 2019 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) के लिए भारत की विकास दर 7.3 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है - 6.1 प्रतिशत।

- अक्टूबर 2019 में विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) में भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है - 6 प्रतिशत।

- अक्टूबर 2019 में RBI ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.19 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था - 6.1 प्रतिशत।

- सिंतबर 2019 में एशियाई विकास बैंक ने वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है - 6.50 प्रतिशत। 

📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞

10.हाल ही में ब्रिक्स आर्थिक शोध पुरस्कार 2019 से किसे सम्मानित किया गया है – तुषार भारती

- डॉ. तुषार भारती को भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िम बैंक) के ब्रिक्स आर्थिक शोध पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया।

- उन्हें यह पुरस्कार उनके विकासशील देशों में शिक्षा एवं संस्थाओं पर आलेख के लिए दिया गया।

- उन्हें यह पुरस्कार 12 नवंबर, 2019 को रिओ डी जेनेरो, ब्राजील में आयोजित 9वें वार्षिक ब्रिक्स वित्तीय फोरम के दौरान दिया गया है।

- ब्रिक्स आर्थिक शोध पुरस्कारसाल 2016 में ब्रिक्स फोरम की अध्यक्षता भारत ने की थी और उसी साल ब्रिक्स अंतरबैंक सहयोग व्यवस्था की अध्यक्षता एक्ज़िम बैंक ने की थी।

- साल 2016 में ही एक्ज़िम बैंक द्वारा ब्रिक्स आर्थिक शोध पुरस्कार की स्थापना की गई।

- इस पुरस्कार का उद्देश्य ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए प्रासंगिक शोध को बढ़ावा और प्रोत्साहन देना है। 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.


Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book