img

1.सातवीं आर्थिक जनगणना (Economic census) की शुरुआत कहाँ की गई – दिल्ली

- 13 दिसंबर, 2019 को दिल्ली में सातवीं आर्थिक जनगणना की शुरुआत की गई।

- दिल्ली आर्थिक जनगणना शुरू करने वाला 26वाँ राज्य है, जबकि 20 राज्यों और 5 केंद्रशासित प्रदेशों में यह कार्य पहले से ही चल रहा है।

- पहली आर्थिक जनगणना, वर्ष 1977 में हुई थी।

- छठी आर्थिक जनगणना, वर्ष 2013 में हुई थी।

- वर्ष 2019 में 7वीं आर्थिक जनगणना का संचालन सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics and Programme Implementation-MoSPI) द्वारा किया जा रहा है। 

 Daily Current Affairs Test Link 📲 

2.भारतीय थल सेना के अगले प्रमुख के रुप में किसे नियुक्त किया जाएगा – लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने

- लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने वर्तमान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का स्थान लेंगे जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

- लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने अभी जनरल रावत के बाद सबसे वरिष्ठ हैं।

- भारतीय थल सेना की स्थापना - 1 अप्रैल 1895, सेना दिवस - 15 जनवरी, आदर्श वाक्य - "सर्विस बिफोर सेल्फ़" (स्वपूर्व सेवा), थलसेनाध्यक्ष - जनरल बिपिन रावत। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

3.आयकर विभाग द्वारा कब तक आधार को पैन से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है – 31 दिसंबर

- आयकर विभाग ने 15 दिसंबर 2019 को कहा कि 31 दिसंबर तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है।

- इससे पहले आधार - पैन लिंक की डेडलाइन 30 सितंबर 2019 थी। 

📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

4.अब्दुल मदजीद तेब्बौने किस देश के नए राष्ट्रपति बने हैं – अल्जीरिया

- अल्जीरिया के पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुलमदजीद तेब्बौने को अल्जीरिया का नया राष्ट्रपति चुना गया।

- वे वर्तमान के राष्ट्र प्रमुख अब्दुलकादर बेन्सला स्थान लेंगे।

- अल्जीरिया की राजधानी - अल्जीयर्स, राष्ट्रपति (अंतरिम) - अब्देलकादेर बेंसलाह, मुद्रा - अल्जीरियाई दिनार (DZD) 

📚 Daily Current Affairs Video 📲

5.2020 में रोवर "मार्स 2020" किस देश द्वारा लॉन्च किया जाएगा – अमेरिका

- नासा 2020 में रोवर "मार्स 2020" लॉन्च करेगा।

- "मार्स 2020" प्राचीन डेल्टा "जेज़ेरो क्रेटर" पर पानी और जीवन के होने की संभावनाओं खोज करेगा।

- इसके अलावा रोवर मंगल ग्रह की सतह पर खुदाई करके वहां की मिट्टी के सैंपल भी इकट्ठा करेगा। 

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

6.UNESCO की विरासत सूची में किस विधा को शामिल किया गया है – थाई मालिश

- थाईलैंड की प्रसिद्ध 2000 वर्षीय मालिश, नुआड थाई को यूनेसेको की प्रतिष्ठित विरासत सूची में जोड़ा गया था।

- नुआड थाई मालिश का एक तीव्र रुप है जिसमें शरीर को अंगूठे, कोहनी, घुटनों और पैरों की मदद से अच्छी तरह से खींचा और घुमाया जाता है। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞 

7.केंद्र सरकार ने फास्टैग को अनिवार्य रूप से लागू करने की तारीख को कब तक के लिए बढ़ा दिया है – 15 जनवरी, 2020

- इससे पहले 1 दिसम्बर, 2019 (तत्पश्चात 15 दिसम्बर) से फास्टैग को अनिवार्य रूप से लागू करने की योजना थी।

- 15 जनवरी, 2020 के बाद बिना फ़ास्टैग वाले वाहनों को सामान्य से दोगुना टोल वसूला जाएगा।

- FASTag क्या है?

- FASTag इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली है, इसका संचालन राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जा रहा है।

- FASTag के द्वारा टोल प्लाजा में रुके बिना ही व्यक्ति के खाते से टोल चार्ज अपने आप कट जायेगा, अब टोल कर अदा करने के लिए गाड़ी रोकने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

8.रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो के टेलिकॉम टावर ऐसेट्स को 25,215 करोड़ रुपए में किस कंपनी को बेचने का फैसला किया – ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स एलपी

- RIL ने कहा कि उसकी इकाई रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स ऐंड होल्डिंग्स लिमिटेड (RILHL) ने ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स एल.पी. और उसके साझेदारों के साथ टावर कारोबार सौदे के लिए बाध्यकारी समझौता किया है।

- ब्रुकफील्ड टावर कंपनी की 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगी।

- यह एक भारतीय बुनियादी ढांचा कंपनी में सबसे बड़ा सिंगल एफडीआई है। 

📲 WORLD History Full Video Class - 🗞

9.संसद का शीतकालीन सत्र (2019) में कितने विधेयक दोनों सदनों से पारित हुए – 15 विधेयक

- संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से 13 दिसंबर 2019 तक चला।

- 26 दिनों में इस दौरान में कुल 20 बैठकें हुई।

- संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि इस सत्र में लोकसभा की कार्य क्षमता 116% और राज्यसभा की 99% रही। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

10.मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार किसे मिला है – आरएन रवि

- नागालैंड के राज्यपाल आर एन रवि को सोमवार को मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

- रवि, नागा उग्रवादियों से बातचीत करने के लिए केंद्र के वार्ताकार भी हैं।

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.


Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book