img

18 December 2020 Current Affairs In Hindi


01. किस राज्य सरकार ने राज्य के रियल एस्टेट निर्माण कानूनों में एकरूपता लाने और मजबूत बनाने हेतु यूनिफाइड डेवलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशन रेगुलेशंस (UDCPR) को मंजूरी दे दी है - महाराष्ट्र
  • महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के रियल एस्टेट निर्माण कानूनों में एकरूपता लाने और मजबूत बनाने के लिए यूनिफाइड डेवलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशन रेगुलेशंस (UDCPR) को मंजूरी दे दी है।
  • नियमों का यह नया सेट मुंबई और कुछ निकटवर्ती क्षेत्रों जैसे हिल स्टेशन, पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र और निर्दिष्ट निगम क्षेत्र को छोड़कर पूरे राज्य के सभी नगर निगमों, परिषदों और नगर पंचायतों पर लागू होगा।
  • यह किफायती आवास परियोजनाओं के स्टॉक को बढ़ाने में मदद करेगा और व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ डेवलपर्स को अपने संसाधन प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद करेगा।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

02. विश्व बैंक ने भारत में विकास कार्यों की सहायता के मकसद से 80 करोड़ डॉलर से अधिक की लागत वाली कितने परियोजनाओं को मंजूरी दी - चार
  • विश्व बैंक ने 16 दिसंबर 2020 को भारत में विकास कार्यों की सहायता के मकसद से 80 करोड़ डॉलर से अधिक की लागत वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।
  • इनमें छत्तीसगढ़ समावेशी ग्रामीण और त्वरित कृषि वृद्धि परियोजना (चिराग), नगालैंड: कक्षा शिक्षण और संसाधन परियोजना का विस्तार तथा दूसरा बांध सुधार और पुनर्वास परियोजना (डीआरआईपी-2) शामिल हैं।
  • विश्वबैंक के अनुसार इसके अलावा 25 करोड़ डॉलर की लागत वाली डीआरआईपी-2 परियोजना के तहत देश के विभिन्न राज्यों में मौजूदा बांधों की सुरक्षा और प्रदर्शन में सुधार लाया जाएगा।


Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें 

03. किस देश का चांग ई-5 यान चंद्रमा की सतह से पत्थर और मिट्टी के नमूने लेकर पृथ्वी पर लौट आया है - चीन
  • चीन का चांग ई-5 यान चंद्रमा की सतह से पत्थर और मिट्टी के नमूने लेकर पृथ्वी पर लौट आया है।
  • अमेरिका के अपोलो और सोवियत संघ के लूना चंद्र अभियानों के बाद पहली बार कोई देश चांद की सतह से नमूने लेकर आया है।
  • इन नमूनों से पृथ्वी के इस उपग्रह की सतह और उसके अतीत के बारे में नई जानकारियाँ मिल सकेंगी।
  • चांग ई-5 को 24 नवंबर को दक्षिणी चीन के वेनचांग स्टेशन से एक अंतरिक्षयान के ज़रिए छोड़ा गया था।


Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

04. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की तरफ से जारी मानव विकास सूचकांक (एचडीआइ) में भारत कितने स्थान पर पहुंच गया है - 131
  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की तरफ से जारी मानव विकास सूचकांक (एचडीआइ) में भारत दो अंक फिसल कर 131 पर पहुंच गया है।
  • पिछले साल अपना देश 129वें स्थान पर रहा था।
  • मानव विकास सूचकांक में किसी देश के जीवन स्तर को मापा जाता है।
  • भारत के साथ-साथ भूटान (129), बांग्लादेश (133), नेपाल (142), पाकिस्तान (154) आदि मध्यम मानव विकास की श्रेणी वाले देशों में शामिल रहे।
  • साल 2018 में भारत इस सूची में 130वीं रैंक पर रहा था।


05. हाल ही में अमेरिका ने किस देश के प्रति सख्त रुख दिखाते हुए 'करेंसी मैनुपुलेटर्स' यानी मुद्रा में हेरफेर करने वाले देशों की 'निगरानी सूची' में डाल दिया है - भारत
  • अमेरिका ने भारत के प्रति सख्त रुख दिखाते हुए इसे भी चीन, ताइवान जैसे दस देशों के साथ 'करेंसी मैनुपुलेटर्स' यानी मुद्रा में हेरफेर करने वाले देशों की 'निगरानी सूची' में डाल दिया है।
  • अमेरिका ने भारत सहित जिन दस देशों को इस सूची में डाला है।
  • वे सभी इसके बड़े व्यापारिक साझेदार हैं।
  • इस निगरानी सूची में भारत, चीन, ताइवान के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, इटली, सिंगापुर, थाइलैंड और मलेशिया शामिल हैं।


Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

06. ICC ने 2022 महिला विश्व कप किस देश में होगा - न्यूजीलैंड
  • इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को 2022 में होने वाले महिला विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की।
  • 4 मार्च से 3 अप्रैल के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन न्यूजीलैंड में होगा।
  • पहले यह विश्व कप फरवरी मार्च 2021 में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण एक साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
  • भारतीय टीम को पहला मुकाबला 6 मार्च को क्वालीफायर टीम के साथ खेलना है।
  • टूर्नामेंट में टीम इंडिया कुल सात लीग मैच खेलेगी।
  • इस टूर्नामेंट में कुल 31 मैच होने हैं।
  • पहला मैच 04 मार्च 2022 को वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व और इसका फाइनल 03 अप्रैल 2022 को न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा।


Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

07. FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के लिए दूसरा स्थान किस शहर को चुना गया है - राउरकेला
  • FIH पुरुष हॉकी विश्व कप, 2023 के लिए ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के अलावा, दूसरे स्थान के तौर पर ओडिशा के राउरकेला को चुना गया है।
  • FIH के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और राज्य के खेल मंत्री तुषारकांति बेहरा ने 11 दिसंबर, 2020 को इस शहर में मौजूदा आधारभूत कार्यों की समीक्षा की और बाद में किये जाने वाले कार्यों के लिए भी रोड मैप तैयार किया।
  • वर्ष, 2018 में पुरुषों के हॉकी विश्व कप की सफल मेजबानी के बाद, नवंबर, 2019 में हॉकी इंडिया द्वारा लगातार दूसरी बार वर्ष, 2023 में हॉकी विश्व कप के मेजबान के तौर पर ओडिशा की घोषणा की गई।
  • वर्ष, 2018 में नवंबर और दिसंबर माह के बीच भारत के भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में हॉकी का विश्व कप भी आयोजित किया गया था।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

08. किस संगठन ने 17 दिसंबर 2020 को संचार उपग्रह सीएमएस-01 लांच करने जा रहा है - ISRO
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 17 दिसंबर 2020 को संचार उपग्रह सीएमएस-01 को लॉन्च करने जा रहा है।
  • उपग्रह सीएमएस-01 को पीएसएलवी-सी50 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित करने के लिए उलटी गिनती चल रही है।
  • आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) को एसएचएआर भी कहा जाता है.
  • इसरो एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है।
  • कोरोना काल में इस साल इसरो का यह दूसरा मिशन है।
  • इसके लिए सतीश धवन स्पेश सेंटर से 25 घंटे की उलटी गिनती 16 दिसंबर दोपहर को ही शुरू हो गई थी।
  • 17 दिसंबर 2020 को दोपहर 3.41 बजे सैटेलाइट को चेन्नई से 120 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लांच पैड से रवाना कर दिया जाएगा।


नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

09. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी तरीके से विकसित किस मिसाइल का ओडिशा के बालासोर तट से सफल परीक्षण किया है - पृथ्वी-2
  • भारत ने 16 दिसंबर 2020 को ओडिशा के बालासोर के तट से दो पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया।
  • यह परमाणु संपन्न मिसाइल सतह से सतह पर मार करने में सक्षम है।
  • एक महीने के अंदर पृथ्वी-2 मिसाइल का यह परीक्षण है।
  • इसी साल 20 नवंबर को ओडिशा तट से इस मिसाइल का परीक्षण किया गया था।
  • भारत ने एक महीने में आठ नई और पुराने किस्म की मिसाइलों का सुबह और रात को सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
  • पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल:
  • पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी तरीके से विकसित किया है।
  • पृथ्वी-2 मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है।
  • इस मिसाइल का नाइट ट्रायल लाउंच कॉम्पैक्स-3 से मोबाइल लाउंचर से 7pm से 7.15pm के बीच किया गया।


10. किस देश के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को 2021 में होने वाले जी-7 बैठक में आमंत्रित किया है - ब्रिटेन
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 दिसंबर 2020 को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की तरफ से आगामी जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा बनने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया।
  • अगले साल 2021 में ब्रिटेन की अध्यक्षता में जी7 की बैठक होनी है।
  • इसमें चीन की बढ़ती ताकत के खिलाफ एक व्यापक गठबंधन बनाने पर जोर दिया जाना है।
  • ब्रिटिश विदेश मंत्री राब ने 16 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book