img

1.हाल ही में,.............में 40 CRPF कर्मियों के लिए एक स्मारक का उद्घाटन किया गया था – लेथपोरा

- पुलवामा में लेथपोरा कैंप (पुलवामा) में सीआरपीएफ के 40 जवानों के स्मारक का उद्घाटन किया गया।

- उनकी तस्वीरों के साथ 40 कर्मियों के नाम स्मारक के साथ-साथ सीआरपीएफ ‘सेवा और निष्ठा’ (सेवा और वफादारी) के आदर्श का हिस्सा है। 


2.हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा कई परियोजनाओं की शुरुआत कहाँ पर किया गया – वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

- प्रधानमंत्री मोदी जंगमबाड़ी मठ में श्रीजगतगुरु विश्र्वराध्या गुरुकुल के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए।

- उन्होंने श्री सिद्धांत शिखामणि ग्रंथ के 19 भाषाओं में अनुदित संस्करणों और ग्रंथ के एक मोबाइल एप्प को भी जारी किया।

- अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे में प्रधानमंत्री उज्जैन और ओंकारेश्वर को वाराणसी से जोड़ने वाली महाकाल एक्सप्रेस रेलगाड़ी को रवाना किया।

- चंदौली जिले के पड़ाव इलाके में पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति केन्द्र राष्ट्र को समर्पित किया।

- मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

- देश में पंडित दीनदयाल की यह सबसे बड़ी प्रतिमा है। 

भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे 


3.दिल्ली पुलिस का 73 वां स्थापना दिवस कब मनाया गया – 16 फरवरी को

- दिल्ली पुलिस का 73 वां स्थापना दिवस 16 फरवरी को मनाया गया।

- गृहमंत्री अमित शाह ने स्थापना दिवस परेड को संबोधित किया।

- उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन पुलिसकर्मियों के बलिदान को मान्यता देते हुए दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक स्थापित कराया। 


4.77 वीं सीनियर राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप किसने जीता – जोशना चिनप्पा व सौरभ घोषाल

- देश के शीर्ष स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और सौरभ घोषाल ने 77 वीं सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीता है।

- 15 फरवरी को चेन्नई में खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में जोशना चिनप्पा महिला वर्ग का और सौरभ घोषाल पुरुष वर्ग का विजेता बना।

- शीर्ष वरीय जोशना ने तन्वी खन्ना के खिलाफ 8-11, 11-6, 11-4, 11-7 से जीत हासिल की।

भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


5.65 वां फिल्म-फेयर 2020 पुरस्कारों की घोषणा कब किया जा रहा है – 15 से 16 मार्च

- भारतीय फिल्मों के लिए दिया जाने वाला ‘फिल्म-फेयर पुरस्कार 2020’ का वितरण समारोह 15-16 मार्च को गुवाहाटी में आयोजित किया गया।

- पहली बार फिल्म-फेयर पुरस्कार समारोह मुंबई से बाहर आयोजित की गयी थी।

- यह फिल्म फेयर पुरस्कारों का 65वां संस्करण था।

- 65 वें फिल्म-फेयर 2020 में हिन्दी फिल्म गली ब्वॉय ने कई पुरस्कार जीते।

- समारोह में रणबीर सिंह को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

- इसी फिल्म ने सर्वोत्तम निर्देशक का पुरस्कार जोया अख्तर को दिया गया।

- समारोह में रमेश सिप्पी को लाइफटाइम अचीवमेंट, गोविंदा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड मिला। 


6.‘मिलन 2020’ नामक बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास कहाँ पर आयोजित किया जाएगा – आन्ध्र प्रदेश

- भारतीय नौसेना ‘मिलन 2020’ नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन विशाखापत्तनम में करेगी। इस अभ्यास में विभिन्न देशों की नौसेनाएं हिस्सा लेंगी।

- ‘मिलन’ का पूर्ण स्वरुप ‘Multilateral Naval Exercise’ है।

- इसमें बड़ी संख्या में युद्ध पोत तथा वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे।

- यह अभ्यास हिन्द महासागर क्षेत्र में आयोजित किया जाने वाला सबसे बड़ा बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है।

- इस अभ्यास का आयोजन मार्च में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में किया जाएगा।

- इसकी थीम - “Synergy Across the Seas” 

सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


7.भारत की पहली इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा किस राज्य में शुरू की गयी है – महाराष्ट्र

- 14 फरवरी, 2020 को मुंबई और पुणे के बीच पहली इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गयी।

- यह बस प्रत्येक दो दिन में मुंबई और पुणे के बीच परिवहन करेगी।

- इस बस सेवा को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लांच किया गया।

- इस बस में 43 लोगों के बैठने का स्थान है।

- एक बार चार्ज करने पर यह बस 300 किलोमीटर का फासला तय कर सकती है।

- भारत सरकार इस प्रकार की बस सेवा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी शुरू करेगी।

- इस बस को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत चलाया जायेगा। 


8.यश भारती अवार्ड किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार है – उत्तर प्रदेश

- यश भारती उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार है।

- इसकी स्थापना 1994 में की गयी थी।

- हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने यश भारती पुरस्कार के स्थान पर राज्य सांस्कृतिक पुरस्कार शुरू करने का निर्णय लिया है।

- यह पुरस्कार राज्य की महान हस्तियों को प्रदान किया जाएगा, जो संगीत, आधुनिक व पारंपरिक कला, लोक बोलियों, नृत्य, शिल्प इत्यादि में उत्कृष्ट योगदान देते हैं। 

द्वितीय विश्वयुद्ध का बीजारोपण इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


9.भारत की तीसरी कॉर्पोरेट यात्री ट्रेन का नाम क्या है – काशी महाकाल एक्सप्रेस

- भारतीय रेलवे की सब्सिडियरी IRCTC तीसरी कॉर्पोरेट यात्री ट्रेन ‘काशी महाकाल एक्सप्रेस’ को लांच करने जा रही है।

- इस ट्रेन को वाराणसी-इंदौर रूट पर चलाया जाएगा।

- इस प्रीमियम ट्रेन को IRCTC द्वारा चलाया जायेगा।

- यह ट्रेन इंदौर के निकट ओमकारेश्वर मंदिर, उजैन में महाकालेश्वर मंदिर तथा वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर को कनेक्ट करेगी।

- लखनऊ-दिल्ली तथा अहमदबाद-मुंबई रूट पर दो तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाया जा रहा है। 


10.‘राष्ट्रीय समुद्री धरोहर कॉम्पेक्स’ की स्थापना देश के किस राज्य में की जायेगी – गुजरात

- भारत और पुर्तगाल ने हाल ही में गुजरात के लोथल में विश्व स्तरीय ‘राष्ट्रीय समुद्री धरोहर कॉम्पेक्स’ की स्थापना के लिए ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये।

- इस ज्ञापन समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सौसा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये गये।

- इस काम्प्लेक्स में भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

- इस दौरान भारत और पुर्तगाल ने विभिन्न क्षेत्रों में कुल 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किये। 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


हिंदीभाषा की बोलियाँ देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book