img

1.हाल ही में विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी जेंडर गैप इंडेक्स में भारत का क्या स्थान है – 112

- विश्व आर्थिक मंच ने 153 देशों के आँकड़ों के आधार पर वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट- 2020 जारी की है।

- इस रिपोर्ट में भारत 91/100 लिंगानुपात के साथ 112वें स्थान पर रहा।

- उल्लेखनीय है कि वार्षिक रूप से जारी होने वाली इस रिपोर्ट में भारत पिछले दो वर्षों से 108वें स्थान पर बना हुआ था।

- महिला स्वास्थ्य एवं उत्तरजीविता तथा आर्थिक भागीदारी के मामले में भारत इस रिपोर्ट में नीचे के पाँच देशों में शामिल रहा।

- जबकि भारत के मुकाबले हमारे पड़ोसी देशों का प्रदर्शन बेहतर रहा - बांग्लादेश (50वाँ), नेपाल (101),श्रीलंका (102वाँ), इंडोनेशिया (85वाँ) और चीन (106वाँ)।

- रिपोर्ट में आइसलैंड को सबसे कम लैंगिक भेदभाव (Gender Neutral) वाला देश बताया गया। 

 Daily Current Affairs Test Link 📲 

2.पीटर स्नेल किस खेल से संबंधित थे जिनका हाल ही में निधन हुआ है – लंबी दूरी के धावक

- तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और विश्व मील रिकॉर्ड धारक पीटर स्नेल का डलास में निधन हो गया।

- उनकी आयु 80 वर्ष थी।

- मध्यम दूरी के महानतम धावकों में से एक माने जाने वाले स्नेल ने 1960 रोम ओलंपिक में 21 बरस की उम्र में 800 मीटर दौड़ का खिताब जीता।

- वह टोक्यो 1964 खेलों में 800 मीटर और 1500 मीटर का दोहरा खिताब जीतने में सफल रहे। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

3.भारत ने किस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया हैं – ब्रह्मोस

- भारत ने जमीन से मार करने में सक्षम ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

- यह परीक्षण ओड़िसा तट पर चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया।

- यह मिसाइल ध्वनि से तीन गुना अधिक गति से 300 किलोग्राम तक हथियार ले जा सकती है।

- ब्रह्मोस - भारत एवं रुस द्वारा विकसित, नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी एवं रुस की मस्कवा नदी पर, कम दूरी की सुपरसोनिक (ध्वनि की गति से चलने वाला) क्रूज मिसाइल हैं।

- जिसे पनडुब्बी, पानी के जहाज, विमान या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है। 

📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

4.राष्ट्रीय ब्रॉडबैण्ड मिशन का उद्देश्य कब तक देश के सभी गांवों को ब्रॉडबैण्ड से जोड़ना है – 2022

- संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सभी के लिए किफायती और सर्वसुलभ ब्रॉडबैण्ड उपलब्ध कराने के लिए 17 दिसंबर को राष्ट्रीय ब्रॉडबैण्ड मिशन की शुरुआत की।

-इसका उद्देश्य 2022 तक देश के सभी गांवों का ब्रॉडबैण्ड से जोड़ना है। 

📚 Daily Current Affairs Video 📲

5.हाल ही में किस कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी मैपिंग सेवा कंपनी बनने का दावा किया है – गूगल

- गूगल अर्थ अब दुनिया के लगभग 98 प्रतिशत से अधिक हिस्से को कवर करता है।

- गूगल अर्थ एक ऐसा सॉफ्टवेयर जिसमें आप घर-कार्यलय में बैठे हुए पृथ्वी के दृश्य 3 डी देख सकते हैं और किसी भी स्थान को खोज सकते है।

- स्थापना - 4 सितंबर 1998, सीईओ - सुंदर पिचाई (भारतीय मूल) 

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

6.मैट्रीमोनियल पोर्टल (वैवाहिक वेबसाइट) को शुरु करने वाला देश का पहला अर्धसैनिक बल कौनसा बना है – आईटीबीपी

- हाल ही में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने अविवाहित विधवा/विधुर और अपने जीवनसाथी से अलग हो चुके कर्मियों को अपने बल के अंदर ही उपयुक्त जीवनसाथी ढूंढने में - सहायता पहुचाने के लिए एक मैट्रीमोनियल पोर्टल विकसित किया है।

- अक्टूबर 2019 में भारत- तिब्बत सीमा पुलिस ने अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है - 58 वां। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞 

7.हाल ही में पाकिस्तान ने किस रेल सेवा को 22 वर्ष बाद शुरु किया है – लाहौर और वाघा के बीच शटल रेल सेवा को।

- पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशीद ने 14 दिसंबर 2019 को इस ट्रेन का औपचारिक उद्धाटन किया है।

- इस ट्रेन के दोबारा शुरु होने के बाद अब लाहौर से वाघा बॉर्डर तक जाने वाले यात्रियों को बहुत फायदा मिलेगा।

- राजधानी - इस्लामाबाद, प्रधानमंत्री - इमरान खान, राष्ट्रपति - आरिफ अल्वी, संसद - नेशनल असेंबली। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

8.हाल ही में किस राज्य सरकार ने 1 अप्रैल 2020 से जन आधार कार्ड लागू करने का ऐलान किया है – राजस्थान

- इस कार्ड को लागू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

- अशोक गहलोत की सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर 18 दिसंबर को इसे लॉन्च किया जाएगा और यह कार्ड 1 अप्रैल 2020 से मान्य होगा।

- जन आधार कार्ड भाजपा सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में चलाए गए भामाशाह कार्ड का स्थान लेगा।राजधानी - जयपुर (पिंक सिटी), मुख्यमंत्री - अशोक गहलोत। 

📲 WORLD History Full Video Class - 🗞

9.किस देश के पूर्व राष्ट्रपति को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई हैं – पाकिस्तान

- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ को संविधान का उल्लंघन करने के लिए देशद्रोह बताते हुए मृत्युदंड की सज़ा सुनाई गई है।

- पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार किसी सेनाध्यक्ष को देशद्रोह का दोषी करार देकर उसे मौत की सज़ा दी गई है। मुशर्रफ फिलहाल दुबई में रह रहे हैं।

- पाकिस्तान की राजधानी - इस्लामाबाद, प्रधानमंत्री - इमरान खान, मुद्रा - पाकिस्तानी रुपया (1 INR - 1.6 PKR)

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

10.हाल ही में किस देश की सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वहां प्रत्येक वर्ष हर घर में 260 किलो खाना बर्बाद होता है – सऊदी अरब

- सऊदी अरब के पर्यावरण, जल एवं कृष मंत्रालय के मुताबिक, सऊदी अरब में प्रत्येक घर सालाना 260 किलोग्राम खाना बर्बाद करता है जबकि इसकी तुलना में वैश्विक औसत 115 किलोग्राम का है।

- यह दर विश्व में सबसे ज्यादा है। भारत में 2017 की सीएसआर रिपोर्ट के अनुसार हर साल जितना ब्रिटेन खाता है, उतना हम बर्बाद कर देते हैं।

- भारत में लाखों लोग भूखे पेट सोने को मजबूर हैं, दूसरी ओर हजारों टन खाना बर्बाद होता है। 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.


Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book