img

1.हाल ही में जारी नल के पानी की गुणवत्ता रैकिंग में पहले स्थान पर कौन सा शहर है – मुम्बई

- यह रैकिंग भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा तैयार की गई है, जिसे केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने जारी किया है।

- देश के 21 बड़े शहरों के आधार पर तैयार की गई इस रैकिंग के अनुसार, देश में सबसे अच्छे पेयजल की सुविधा मुंबई में है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का पानी पीने के योग्य नहीं है। 

  Daily Current Affairs Test Link 📲

2.देश का पहला आईस स्केटिंग हॉकी स्टेडियम किस राज्य में बनेगा – हिमाचल प्रदेश

- कुल्लू जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली के अलेउ में देश का पहला आईस स्केटिंग हॉकी स्टेडियम बनेगा, इसको बनाने का मुख्य उद्देश्य देश में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देना है।

- मुख्यमंत्री - जयराम ठाकुर, राज्यपाल - बंडारु दत्तात्रेय (कलराज मिश्र का स्थान लिया है), मुख्य न्यायाधीश - लिंगप्पा नारायण स्वामी।

- सितंबर 2019 में भारतीय सेना ने किस पर्वत चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है - माउंट लियो पारगिल (6,773 मीटर) माउंट लियो पारगिल हिमाचल प्रदेश की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है जो जॉस्कर रेंज में स्थित है। 

📲 Modern History Full Course - 🗞

3.डीआरडीओ ने किस मिसाइल का पहली बार सफल रात्रि परीक्षण किया है – अग्नि – 2

- भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाले अग्नि - 2 प्रक्षेपास्त्र का पहली बार रात में सफल परीक्षण किया है।

- ओडिसा के समुद्र में डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप से यह परीक्षण किया गया।

- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ. से विकसित यह बैलिस्टिक मिसाइल एक हजार किलोग्राम तक के परमाणु हथियार दो हजार किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक ले जाने में सक्षम है।

- DRDO - (Defence Research and Development Organization) स्थापना - 1958, अध्यक्ष - जी. सतीश रेड्डी

- Motto: बलस्य मूलं विज्ञानम् "Strength's Origin is in Science" 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

4.नासा ने किस सबसे दूर ब्रह्मांडीय निकाय का नाम बदलकर अरोकोथ कर दिया है – अल्टिमा थुले

- नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने धरती से सबसे दूर अंतरिक्ष चट्टान अल्टिमा थुले का नाम बदलकर अरोकोथ कर दिया है।

- पृथ्वी से ये अब तक का सबसे दूर स्थित पिंड है।

- अल्टिमा थुले प्लूटो से करीब एक बिलियन (1.6 बिलियन किलोमीटर) मील दूर है।

- इस कुइपर बेल्ट ऑब्जेक्ट को वर्ष 2014 में हबल स्पेस टेलीस्कोप द्वारा खोजा गया था।

- अभी तक आधिकारिक तौर पर इसे 2014 MU69 के रूप में जाना जाता था और अल्टिमा थुले उपनाम दिया गया था।

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

5.न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन ने किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रुप में शपथ ग्रहण की हैं – झारखंड

- हाल ही में 15 नवंबर को झारखंड अपना 19 वां स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा की जयंती मनाया।

- त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश - अकील अब्दुलहामिद कुरैशी।

- हाल ही में मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने हैं - जस्टिस मुहम्मद रफीक।

- हाल ही में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने हैं - संजय कैरोल।

- हाल ही मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने हैं - अमरेश्वर प्रताप शाही। 

📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें 🗞

6.कौन सा राज्य 2020 से प्लास्टिक और PET बोतलों पर प्रतिबंध लगाएगा – गोवा

- 2020 में, गोवा ने 50 माइक्रोन से नीचे के सभी प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

- इस कदम का उद्देश्य छोटी पैकेजिंग के अभ्यास को खत्म करना है।

- नीति का पहला कदम छोटी पैकेजिंग और प्लास्टिक की बोतलों पर प्रतिबंध लगाएगा।

- गठन - 30 मई 1987, राजधानी - पणजी, मुख्यमंत्री - प्रमोद सावंत, राज्यपाल - सत्य पाल मलिक। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

7.श्रीलंका का नया राष्ट्रपति किसे चुना गया – गोटबाया राजपक्षे

- श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव में गोटबाया राजपक्षे को जीत मिली है।

- वह मैत्रीपाला सिरिसेना की जगह राष्ट्रपति बनेंगे।

- उम्‍मीद है कि आज 18 नवंबर को शपथ ले सकते हैं।

- महिंदा राजपक्षे के कार्यकाल में वह रक्षा सचिव रह चुके हैं।

- गोटबाया को चीन की तरफ झुकाव रखने वाला माना जाता है।

- श्रीलंका ने हंबनटोटा बंदरगाह को विकसित करने के लिए भारी लोन लिया था। 

📲 POLITY Complete Lecture - 🗞

8.नेटवर्थ ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं – बिल गेट्स

- माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (64) दो साल बाद फिर से दुनिया के सबसे अमीर बन गए हैं।

- अक्टूबर 2017 में गेट्स को पीछे छोड़ने वाले जेफ बेजोस (55) 15 अक्‍टूबर को दूसरे नंबर पर फिसल गए।

- नेटवर्थ ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़े के मुताबिक बिगेट्स का नेटवर्थ 110 अरब डॉलर (7.89 लाख करोड़ रुपए) हो गया है।

- जबकि जेफ बेजोस का नेटवर्थ 109 अबर डॉलर (7.39 लाख करोड़ रुपए) है।

- तीसरे नंबर पर बर्नाड अरनॉल्‍ट, LVMH, फ्रांस।

- चौथे नंबर पर वॉरेन बफेट, बर्कशायर हैथवे।

- पांचवे नंबर पर मार्क जुकरबर्ग, फेसबुक। 

📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞

9.हाल ही में मिशन 'NISHTHA' भारत के किस राज्य में शुरु किया गया है – जम्मू कश्मीर

- 'NISHTHA' - National Initiative for School Heads and Teachers Holistic Advancement

- NISHTHA का उद्देश्य एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षणों के माध्यम से प्राथमिक स्तर पर सीखने के परिणामों में सुधार करना है।

- जम्मू - कश्मीर में सरकारी स्कूलों के कुल 86000 प्राथमिक शिक्षकों को कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किये जा रहे हैं। 

📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞

10.अनिल अंबानी ने हाल ही में रिलायंस समूह की किस कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है – रिलायंस कम्युनिकेशंस

- टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आर-कॉम) के चेयरमैन अनिल अंबानी समेत चार लोगों ने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।

- हाल ही में जारी तिमाही नतीजों के अनुसार कंपनी को 30 हजार करोड़ से अधिक का घाटा हुआ था।

- यह कॉर्पोरेट इतिहास में वोडाफोन-आइडिया के बाद दूसरा सबसे बड़ा घाटा है। 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.


Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book