img

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!

नितिन सर की क्लास नोट्स यहाँ से ख़रीदे –

http://study91.org/


राष्ट्रीय जनजातिय महोत्सव आदि महोत्सव का आयोजन किस क्षेत्र में किया जा रहा है – लेह-लद्दाख

  • 9 दिवसीय इस उत्सव का आयोजन केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय तथा ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा किया जा रहा है।
  • थीम – A Celebration Of The Spirit Of Tribal Craft, Culture & Commerce
  • मंत्री – अर्जुन मुंडा 

किस राज्य सरकार ने श्रमिकों के बच्चों के लिये अटल बिहारी वाजपेयी आवासीय स्कूल लांच किये है – उत्तर प्रदेश

  • यह स्कूल उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडलो में खोले जायेंगे।
  • अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ। 


हाल ही में किस राज्य ने वालंटियर सिस्टम लांच किया है – आंध्र प्रदेश

  • CM जगमोहन रेड्डी ने सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम लांच किया है।
  • इसका उद्देश्य लोगों के घर तक सरकारी सेवा उपलब्ध करवाना है। 
  • विलेज वालंटियर सिस्टम – 2 अक्टूबर, 2019 को लांच किया जायेगा।
  • इसमें प्रत्येक गांव में गांव सचिवालय की स्थापना की जायेगी & 72 hr. भीतर व्यक्ति को सेवा मुहैया करायी जायेगी।
  • इसमें 2.8 लाख से अधिक स्वयंसेवक कार्य करेंगे।

जिस्क बैंक किस देश से संबंधित है – डेनमार्क

  • यह डेनमार्क का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है, जिसने हाल ही में नकरात्मक ब्याज दर शुरु की है।
  • यह बैंक होम लोन के लिये 0.5 ब्याज अपने ग्राहक को प्रदान करेगा। 

हाल ही में सुर्खियों में रही SUPRA स्कीम किस क्षेत्र से संबंधित है – वैज्ञानिक अनुसंधान

  • इसका उद्देश्य वैश्विक प्रभाव वाले नये वैज्ञानिक व इंजीनियरिंग कार्य के लिये फंडिग प्रदान करना है।
  • यह पहल मोदी के 100 दिन के ट्रांस्फोर्मेटिव आइडियाज का हिस्सा है। 


हाल ही में पद्मश्री विजेता दामोदर गणेश बापट का निधन हुआ है, उनका संबंध किस क्षेत्र से था – समाज सेवा

  • छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता दामोदर गणेश बापट को समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए साल 2018 में पद्मश्री पुरस्कार दिया गया था।
  • साल 2019 के लिए कुल 112 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं जिसमें 4 लोगों पद्म विभूषण, 14 लोगों को पद्म भूषण और 94 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है। 

आधुनिक इतिहास की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

विश्व भूगोल की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस देश की यात्रा पर है – भूटान

  • प्रधानमंत्री के रुप नरेंद्र मोदी की ये दूसरी भूटान यात्रा है, साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तो प्रधानमंत्री के रुप में उनकी पहली विदेश यात्रा भूटान की ही थी।
  • राजधानी – थिम्पू, मुद्रा – भूटानी नगुल्टम, भूटान के नरेश – जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक, प्रधानमंत्री – लोते शेरिंग, राष्ट्रीय खेल – तीरंदाजी। 


हाल ही में अर्जुन अवार्ड-2019 कुल कितने खिलाड़ियों को देने का ऐलान किया गया है – 19 खिलाड़ियों को

  • इस सूची में क्रिकेट खेल से संबंधित रविन्द्र जडेजा और पूनम यादव भी शामिल हैं।
  • स्थापना – 1961, पुरस्कार राशि – 5 लाख पुरस्कार,
  • वर्तमान में खेल और युवा मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू। 


राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड-2019 किसे दिया गया है – बजरंग पूनिया और दीपा मलिक

  • कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके बजरंग पूनिया को इस साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।
  • यह अवॉर्ड खेलों में दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सम्मान है। 
  • पिछले साल विराट कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को यह अवॉर्ड मिला था। 
  • पहला खेल रत्न पुरस्कार शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद (शतरंज) को 1991-92 में मिला था।
  • राजीव गांधी खेल रत्न के अंतर्गत 7.5 लाख रुपये की राशि दी जाती है।

राजव्यवस्था की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

जीव विज्ञान की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

हाल ही में मिजोरम के कपड़े और केरल की किस सुपारी को जीआई (GI) टैग दिया गया है – ताल्लोहपुआन, मिज़ो पुँनाचे और तिरुर सुपारी

    • ताल्लोहपुआन और मिज़ो पुँनाचे कपड़े का संबंध मिजोरम से है और तिरुर सुपारी का संबंध केरल से है।
    • GI का अर्थ है Geographical Indication (भौगोलिक सकेंतक)
    • जीआई टैग अथवा भौगोलिक चिन्ह किसी भी उत्पाद के लिए एक चिन्ह होता है जो उसकी विशेष भौगोलिक उत्पति, विशेष गुणवत्ता और पहचान के लिए दिया जाता है।
    • जीआई टैग का पंजीकरण 10 वर्षो तक मान्य होता है।
    • भारत में सबसे पहले साल 2004 में दार्जीलिंग की चाय को जीआई टैग दिया गया था।
    • भारत में जीआई टैग पाने वाली पहली सुपारी कौन सी है – सिरसी सुपारी (कर्नाटक) 



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book