1.हाल ही में सिसेरी नदी पुल का उद्धाटन कहां पर किया गया है – अरुणांचल प्रदेश
- इस नदी पुल का उद्धाटन वर्तमान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया है।
- यह नदी पुल सियांग और दिबांग घाटी को आपस में जोड़ेगा।
- इस पुल के बनने से पासीघाट से रोइंग तक की यात्रा के समय में लगभग पांच घंटे का वक्त बचेगा।
- हाल ही में रिनचेन पुल का उद्धाटन कहां पर किया गया था - लद्दाख में।
- हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उज्ह और बंसतार पुल का उद्धाटन कहां पर किया था - जम्मू कश्मीर में।
- हाल ही झूला पुल का उद्धाटन कहां पर किया गया था - भारत - नेपाल सीमा (काली नदी पर)राजधानी - ईटानगर, मुख्यमंत्री - पेमा खांडू, राज्यपाल - बी.डी मिश्रा,
☑️❎ Daily Current Affairs Test Link 📲
2.हाल ही में टायफाइड (मोतीझारा, मियादी बुखार) का नया टीका विकसित करने वाला पहला देश कौन सा बना है – पाकिस्तान
- इस टीके को टायफाइड कॉन्जूगेट वैक्सीन (TCV) नाम दिया गया है।
- इसके पहले भारत भी टायफाइड का टीका विकसित कर चुका है, जिसे टसापबार टीसीवी नाम दिया गया था।
- टायफाइड बीमारी गंदे पानी, धुली सब्जियों के इस्तेमाल और साफ - सफाई का ध्यान न रखने के कारण होती है।
- टायफाइड रोग से शरीर का कौन सा अंग मुख्य रुप से प्रभावित होता है - आंत।
📲 Modern History Full Course - 🗞
3.राष्ट्रीय प्रेस दिवस कब मनाया जाता है – 16 नवंबर
- राष्ट्रीय उत्कृष्टता पत्रकारिता पुरस्कार 2019 से किसे सम्मानित किया जाएगा - दैनिक जागरण अखबार।
- दैनिक जागरण अखबार को ये पुरस्कार प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया (भारतीय प्रेस परिषद) द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी पत्रकारिता करने के आधार पर 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर दिया गया है।
- राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर राजा राम मोहन राय पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है - गुलाब कोठारी।
📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞️
4.संसद का कौन सा सत्र 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा – शीतकालीन सत्र
- संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरु होकर 13 दिसंबर तक चलेगा।
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा संसद के सुबारु संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई।राष्ट्रपति दोनों सदन की बैठक बुलाता है।
- सामान्यतः प्रतिवर्ष संसद के तीन सत्र या अधिवेशन होते हैं, यथा बजट अधिवेशन (फरवरी-मई), मानसून अधिवेशन (जुलाई-अगस्त) और शीतकालीन अधिवेशन (नवंबर-दिसंबर)
5.किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यामूर्ति अकिल अब्दुलहमीद कुरैशी बने हैं – त्रिपुरा
- न्यायमूर्ति अकिल अब्दुलहमीद कुरैशी ने त्रिपुरा के उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली।
- राज्यपाल रमेश बैस ने राजधानी अगरतला में उन्हें पद की शपथ दिलाई।
- त्रिपुरा की राजधानी - अगरतला, मुख्यमंत्री - विप्लव देव, राज्यपाल - रमेश बैस
📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें - 🗞️
6.किस देश की प्रसिद्ध रबींद्र संगीत की व्याख्याता रेज़वाना चौधरी बन्न्या को प्रतिष्ठित आई सी सी आर पुरस्कार दिया गया है – बांग्लादेश
- बांग्लादेश की प्रसिद्ध रबींद्र संगीत की व्याख्याता रेज़वाना चौधरी बन्न्या को ढाका में प्रतिष्ठित आई सी सी आर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- यह पुरस्कार बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित एक संगीत समारोह में प्रदान किया।
📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞
7.किस तट पर नई सिग्नल मछली की प्रजाति को खोजा गया है – केरल
- केरल तट से दूर लक्षद्वीप में नई सिग्नल मछली पाई गई है, जो अनोखे रंगों जैसे असमान्य गुणों वाली मछलियों की प्रजाति का घर है।
- प्रजाति का नाम टेरोपसैरोन इंडीकम है और इसे एक समुद्री जैव विविधता सर्वेक्षण के दौरान 70 मीटर की गहराई पर ट्रॉलरों द्वारा एकत्र किया गया था।
- केरल की राजधानी - तिरुअनन्तपुरम, मुख्यमंत्री - पी. विजयन, राज्यपाल - आरिफ मो. खान
📲 POLITY Complete Lecture - 🗞️
8.झारखंड राज्य ने अपना 19वां स्थापना दिवस कब मनाया – 15 नवंबर 2019
- 15 नवंबर 2019 को झारखंड राज्य का 19वां स्थापना दिवस तथा बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई।
- 15 नवंबर, 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्से को काटकर झारखंड की स्थापना भारत संघ के 28वें राज्य के रुप में हुई थी।
- इसके पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़, उत्तर में बिहार तथा दक्षिण में ओडिशा राज्य स्थित हैं।
- मुंडा छोटा नागपुर में रहने वाला एक जनजातीय समूह है।
- बिरसा का मानना था कि उन्हें भगवान ने लोगों की भलाई और उनके दुःख दूर करने के लिये भेजा है, इसलिये वे स्वयं को भगवान मानते थे।
- बिरसा मुंडा के नेतृत्व में वर्ष 1899-1900 में हुआ मुंडा विद्रोह छोटा नागपुर (झारखंड) के क्षेत्र में सर्वाधिक चर्चित विद्रोह था।
- इस विद्रोह की शुरुआत मुंडा जनजाति की पारंपरिक व्यवस्था खूंटकटी की जमींदारी व्यवस्था में परिवर्तन के कारण हुई।
- इस विद्रोह में महिलाओं की भूमिका भी उल्लेखनीय रही।
📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞️
9.राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव आदि महोत्सव 2019 का आयोजन (16 नवंबर से 30 नवंबर) कहां किया गया है – दिल्ली
- यह आयोजन 16 नवंबर से 30 नवंबर, 2019 के बीच किया जा रहा है।
- इसका उद्धाटन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया।
- आदि महोत्सव का आयोजन केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय तथा ट्राइबल कोआपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (TRIFED) द्वारा किया जा रहा है।
- इस उत्सव में देश-भर के 27 राज्यों से 1000 से अधिक जनजातीय शिल्पकार हिस्सा ले रहे हैं।
📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞
10.अंग दान को प्रोत्साहित करने के लिए किस राज्य सरकार ने सूरज अवार्ड की स्थापना करने का निर्णय लिया है – ओडिशा
- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सूरज सेठी के नाम पर अंग दान को प्रोत्साहित करने के लिए सूरज अवार्ड की स्थापना करने का निर्णय लिया है।
- ओडिशा के गंजाम जिले के सूरज सेठी नामक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके अंग छह व्यक्तियों को दान कर दिए गए थे।
- सूरज के माता - पिता बबुली सेठी और गीतांजलि सेठी ने सूरज की मृत्यु के बाद उसके अंगों को दान करने का फैसला किया था।
📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM -