img

1.सार्वजनिक स्थानों को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाने के लिए आरंभ किये गये किस अभियान की डेडलाइन को बढ़ाकर मार्च 2020 कर दिया गया है – सुगम्य भारत

- सुगम्य भारत अभियान 3 दिसम्बर, 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था।

- इस अभियान का उद्देश्य भारत के सभी सार्वजनिक स्थानों को दिव्यांगजनों के लिए सुगम बनाना है।

- सुगम्य भारत के तहत सभी सार्वजनिक स्थानों के इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव करके उसे दिव्यांगजनों के आने-जाने के लिए सुगम बनाया जाएगा।

- यह भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक अभियान है। 

 Daily Current Affairs Test Link 📲 

2.ICC वुमन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2019 (राचेल हेहो-फ्लिंट अवार्ड) के लिए किसे चुना गया – एलिस पेरी

- ICC विमेंस ODI (वन डे इंटरनेशनल) प्लेयर ऑफ़ द ईयर खिताब - एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया),

- ICC विमेंस T20I (टी20 इंटरनेशनल) प्लेयर ऑफ़ द ईयर खिताब -  एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया),

-आईसीसी वुमन वनडे और टी-20 टीम ऑफ द ईयर (दोनों) में शामिल भारतीय खिलाड़ी - स्मृति मंधाना,

- ICC वुमन वनडे इंटरनेशनल और टी20 इंटरनेशनल टीम ऑफ दी ईयर का कप्‍तान - मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया),

- परीक्षा विशेष - स्थापना - 1909, चेयरमैन - शशांक मनोहर, CEO - मनु साहनी, BCCI - सौरभ गागुंली। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

3.दक्षिण एशियाई साहित्य में DSC पुरस्कार 2019 किसने जीता – अमिताभ बागची

- यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘हाफ द नाईट इज़ गॉन’ के लिए प्रदान किया गया है।

- अमिताभ बागची को यह पुरस्कार नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली द्वारा प्रदान किया गया।

- पुरस्कार की स्थापना - 2010, यह पुरस्कार दक्षिण एशियाई काल्पनिक लेखन में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए दिया जाता है।

- परीक्षा विशेष - नेपाल की राजधानी - काठमांडू, राष्ट्रपति - विद्यादेवी भण्डारी, प्रधानमंत्री - खड्ग प्रसाद ओली। 

📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

4.अल्पसंख्यक अधिकार दिवस किस दिन मनाया जाता है – 18 दिसंबर 

- यह दिन अल्पसंख्यक लोगों को आगे लाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए मनाया जाता है।

- भारत में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैनियों को अल्पसंख्यकों में गिना जाता है।

- संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली ने 1992 में 18 दिसंबर को इस दिन के लिए चुना था।

- EXAM SPECIAL - राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1992 द्वारा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का गठन वर्ष 1993 में किया गया था।

- यह अधिनियम ‘अल्पसंख्यक’ शब्द को परिभाषित नहीं करता किंतु केंद्र सरकार को यह शक्ति प्रदान करता है कि वह अल्पसंख्यकों को अधिसूचित करे।

- आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष व 5 अन्य सदस्य होते हैं। 

📚 Daily Current Affairs Video 📲

5.हिन्‍दी भाषा में योगदान के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 के पुरस्‍कार के लिए किसे चुना गया – नंद किशोर आचार्य

- उन्‍हें ये पुरस्कार कविता ‘छीलते हुए अपने को’ के लिए दिया गया है।

- यह सम्‍मान 25 फरवरी 2020 को नई दिल्‍ली में दिया जाएगा। इस पुरस्‍कार के रूप में एक ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपए की राशि दी जाती है।

- EXAM SPECIAL - 55th ज्ञानपीठ पुरस्कार 2019 - मलयाली कवि अक्कीतम, व्यास सम्मान 2019 - नासिरा शर्मा

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

6.अंग्रेजी भाषा में योगदान के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 के पुरस्‍कार के लिए किसे चुना गया – शशि थरुर

- 18 दिसंबर 2019 को साहित्‍य अकादमी के अध्‍यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कंबार ने यह ऐलान किया।

- ब्रिटिश काल पर लिखी गई पुस्तक -  ‘An Era of Darkness’ के लिए मिला है।

- ये किताब 2016 में रिलीज हुई थी। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞 

7.हाल ही में दुनिया का पहला पुरुष गर्भनिरोधक टीका किस देश द्वारा तैयार किया गया है – भारत

- अबतक दुनिया में गर्भनिरोधक को महिलाओं की जिम्मेदारी समझा जाता है।

- लेकिन अब पुरुष भी नसबंदी के अलावा इस टीके का इस्तेमाल कर सकेंगे और यह टीका एक बार लगाने पर 13 साल तक काम करेगा।

- इस टीके का नाम RISUG है और टीके को ICMR (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। Exam special - टॉयफाइड का नया टीका - पाकिस्तान, - मलेरिया का पहला टीका RTS S लॉन्च हुआ - मलावी (अफ्रीका) 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

8.हाल ही में किसने अंटार्कटिक आइस मैराथन को पूरा करने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज़ व्यक्ति बन गए हैं – रॉय जॉर्जन स्वेनिंगसेन

- उन्होंने दौड़ को 11 घंटे, 41 मिनट और 58 सेकेंड में पूरा किया।

- Exam Special - यह, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के बाद, पृथ्वी का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है। 

-अंटार्कटिका का 98% भाग औसतन 1.6 किलोमीटर मोटी बर्फ से आच्छादित है। 

📲 WORLD History Full Video Class - 🗞

9.हाल ही में किस देश ने साल 2020 में दुनिया का पहला तेल मुक्त देश बनाने का दावा किया है – स्वीडन

- स्वीडन का इरादा है, कि वह साल 2020 में तेल पर अपनी निर्भरता को खत्म कर देगा।

- साल 1970 में स्वीडन में ऊर्जा के स्त्रोत के रुप में लगभग 77 प्रतिशत तेल का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन आंकड़ों के अनुसार साल 2003 में ये आंकड़ा 32 प्रतिशत तक आ गया था, क्योंकि स्वीडन तेजी से नवीकरणीय ऊर्जा यानी के सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसे स्त्रोतों की ओर अग्रसर है।

- जिसके चलते साल 2020 तक वह तेल से अपनी निर्भरता बिल्कुल खत्म कर देगा।

- स्वीडन वर्तमान में यूरोप महाद्वीप का एकमात्र ऐसा देश है, जहां पर ट्रांसपोर्ट में सबसे ज्यादा नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाता है।

- हाल ही में किस देश के 16 वें नरेंश कार्ल गुस्ताफ और रानी सिल्विया भारत दौरे पर आए थे - स्वीडन।

- राजधानी - स्टॉकहोम, मुद्रा - क्रोना, प्रधानमंत्री - स्टीफ लॉवेन।

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

10.हाल ही में किस राज्य में तीन राजधानी बनाने का संकेत दिया गया – आंध्र प्रदेश

- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका की तरह 3 राजधानियाँ बनाने का संकेत दिया।

-विधायी - अमरावती कार्यकारी - विशाखापत्तनम न्यायिक - करनूल परीक्षा विशेष - 2 जून, 2014 को तेलंगाना, आंध्र प्रदेश से अलग हुआ।

- अमरावती - जस्टिस सिटी देश का 25th HC - आंध्र प्रदेश

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book