img

1.हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान में जम्मू कश्मीर को लेकर भारत की नीति की आलोचना की – तुर्की

- कानाक्कले की लड़ाई जिसे गैलीपोली अभियान (Gallipoli Campaign) या डार्डानेल्स अभियान (Dardanelles Campaign) के रूप में भी जाना जाता है, प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान की सबसे अधिक रक्तपात वाली घटनाओं में से एक मानी जाती है। 

- प्रथम विश्वयुद्ध में ओटोमन सेना ने मित्र देशों की सेना के खिलाफ युद्ध किया था, जिसमें दोनों तरफ के दस हज़ार से भी अधिक लोग मारे गए थे। 

- इस लड़ाई के परिणामस्वरूप विंस्टन चर्चिल की पदावनति हुई और मुस्तफा कमाल अतातुर्क (Mustafa Kemal Ataturk) के युवा नेतृत्व में तुर्की का उदय हुआ। 

- इस गैलीपोली अभियान में ऑस्ट्रेलियाई और न्यूज़ीलैंड के कई सैनिकों के शहीद हो जाने के कारण इन दोनों देशों में भी राष्ट्रीय चेतना का बीजारोपण हुआ।


2.हाल ही में उत्तर प्रदेश के किस वित्त मंत्री ने बजट पेश किया जो कि उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है - सुरेश खन्ना

- योगी सरकार का यह चौथा बजट है तथा उत्तर प्रदेश का इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है जो कि 5.25 लाख करोड़ का है। 

- इस बजट को राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया। 

- इस बजट सरकार ने किसानो, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं के साथ - साथ धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के अनुसार विकसित करने पर ध्यान दिया है। 

- इस बजट में लगभग 11 हजार करोड़ की नयी योजनाएं भी शामिल की गई हैं।

 सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे -

3.केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय द्वारा कला कुंभ-2020 का आयोजन किया गया – नई दिल्ली

- 18 फरवरी 2020 को केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय द्वारा क्षेत्रीय कपड़ा हस्तशिल्प को बढ़ावा प्रदान करने हेतु नई दिल्ली में कला कुंभ-2020 का आयोजन किया। 

- यह आयोजन भारत के अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में कपड़ों के हस्तशिल्प को बढ़ावा प्रदान करने उदाहरण त्रिशूर पेंच पाइन, मोलकालमुर हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग और अनाथपुर चमड़े की कठपुतली को बढ़ावा प्रदान करता है।


4.भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग द्वारा नवीनतम लिथियम रिजर्वेशन की खोज की गई – कर्नाटक

- हाल ही में भारत परमाणु ऊर्जा आयोग द्वारा कर्नाटक के बेंगलुरू से 100 किलोमीटर दूर मांड्या गांव में 14,100 टन के लिथियम रिजर्वेशन की खोज की। 

- यह खोज इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी बनाने में उपयोग आने वाले दुर्लभ लिथियम की भारत में उपयोगिता को प्रदर्शित करता है। 

- चिली में लिथियम का भंडार 86 लाख टन है जो कि पूरे विश्व में सबसे अधिक है। 

- अस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना चिली उत्पादक देश हैं।

अलंकार कभी भूल नहीं पाओगे इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

5.वह प्रथम अरब देश, जिसके द्वारा परमाणु ऊर्जा संयत्र के परिचालन के लाइसेंस जारी किए गए – संयुक्त अरब अमीरात

- हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात द्वारा अपने प्रथम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए परिचालन लाइसेंस जारी किए। 

- यह परिचालन लाइसेंस कोरिया इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन द्वारा निर्मित बराक परमाणु ऊर्जा संयंत्र, अबू धाबी के लिए जारी किया गया है। 

- हमें ध्यान देना चाहिए कि इस पहल से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) परमाणु ऊर्जा प्लांट संचालित करने वाला क्षेत्र का पहला अरब देश बन जाएगा। 


6.कौन सा रेलवे जोन, ऊर्जा तटस्थ पर रेलवे स्टेशन का संचालन करने वाला देश का पहला जोन बन गया है – दक्षिण मध्य रेलवे

- भारतीय रेलवे का दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) जोन, “ऊर्जा तटस्थ” (Energy Neutral) पर रेलवे स्टेशन का संचालन करने वाला देश का पहला जोनल बन गया है। 

- दक्षिण मध्य रेलवे ने अपने कुल 13 रेलवे स्टेशनों को “ऊर्जा तटस्थ” स्टेशनों में बदला है, जो भारतीय रेलवे के सभी जोनल में सबसे ज्यादा है।

भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

7.नाडा ने हाल ही में किस भाला फेंक खिलाड़ी पर चार साल पर प्रतिबंध लगाया – अमित दहिया

- नाडा ने राष्ट्रीय भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) खिलाड़ी अमित दहिया को चार साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। 

- दहिया पर 2019 में राष्ट्रीय भाला फेंक ओपन चैंपियनशिप के दौरान डोप नमूने के लिए अपनी जगह किसी और को भेजने पर आरोप है। 

- हरियाणा के सोनीपत में 16 अप्रैल 2019 को हुई इस प्रतियोगिता में दहिया 68.21 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 

- नाडा खेलों मे ड्रग्स के बढ़ते चलन को रोकने के लिए एक राष्ट्रीय संस्था है।


8.हाल ही में ‘बायो एशिया समिट 2020’ की शुभारम्भ किस शहर में हुआ है – हैदराबाद

- हैदराबाद तेलंगाना राज्य की राजधानी है। 

- तेलंगाना राज्य सरकार हैदराबाद में 17 फरवरी से 19 फरवरी, 2020 तक चलने वाली ‘बायो एशिया समिट 2020’ का आयोजन कर रही है और इस समिट का मुख्य उद्देश्य जीव विज्ञान कंपनियों की क्षमता और उनके निवेश के बारे पता लगाना है। 

- इस शिखर सम्मेलन की थीम - “ टुडे फॉर टुमॉरो” है।

भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे 

9.हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक सप्ताह में केवल 5 दिन कार्य करने का एलान किया है – महाराष्ट्र

- महाराष्ट्र राज्य सरकार के कर्मचारियों को हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार का अवकाश मिलता था लेकिन अब एक सप्ताह में महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों को सिर्फ 5 दिन का काम करना होगा। 

- राजधानी - मुंबई, मुख्यमंत्री - उध्दव ठाकरे (शिवसेना पार्टी से है), गवर्नर - भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र की लोकसभा में 48 सीटें है, राज्यसभा में 19 सीटें है और विधानसभा में 288 सीटें है।


10.किश शहर में दुनिया के सबसे बड़े ‘क्रिकेट स्टेडियम’ का उद्धाटन किया जाएगा – अहमदाबाद

- अहमदाबाद गुजरात राज्य में स्थित है। 

- मोटेरा में बने इस स्टेडियम का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल रखा गया है, जिसका उद्धाटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं।

राष्ट्रीय आय क्या है इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे.


रस को पहचानने तथा याद करने की tricks स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-  


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष देखने के लिए यहाँ कीजिये 


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book