img

1.भारत और किस देश के तटरक्षक बल का संयुक्त सैन्य अभ्यास “सहयोग कैजिन” आयोजित किया गया – जापान

- भारत और जापान के तटरक्षक बल के जवानों ने संयुक्त अभ्यास “सहयोग कैजिन” का आयोजत किया। 

- अभ्यास का उद्देश्य दोनों देश के तटरक्षकों के बीच संबंधों तथा आपसी समझ को मजबूत करना है। 

- इस सैन्य अभ्यास का आयोजन प्रत्येक दो वर्षों के अंतराल में किया जाता है।

- इस संयुक्त अभ्यास की शुरूआत वर्ष 2000 में हुई थी। 

- जापान - राजधानी - टोक्यो, प्रधानमंत्री - शिंजो आबे, मुद्रा - येन (1 INR - 1.5 JPY) 


2.निम्नलिखित में से किस देश ने हाल ही में ‘अनिवार्य जातीय एकता’ विधेयक पारित किया है – तिब्बत

- तिब्बत पीपल्स कांग्रेस ने हाल ही में जातीय एकता को अनिवार्य करने वाला एक विधेयक पारित किया है जिसे 1 मई 2020 से लागू किया जायेगा। 

- इस विधेयक में कहा गया है कि चीन प्राचीन समय से ही तिब्बत का अभिन्न अंग है। 

- इसमें कहा गया है कि यह सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे देश में अलगाववाद की भावना के विरूध्द एकजुटता का प्रदर्शन करें। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

3.हाल ही में 'K-9 व्रज' होवित्जर तोप राष्ट्र को समर्पित की गई, इन्हें किस देश के सहयोग से बनाया गया है – दक्षिण कोरिया

- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 16 जनवरी को गुजरात के हजीरा में 'K-9 व्रज' नाम की होवित्जर तोप राष्ट्र को समर्पित की। 

- इस तोप का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ के तहत ‘लारसन एंड टूब्रो’ कम्पनी द्वारा किया गया है। 

- भारतीय सेना को 'K-9 व्रज-टी' 155 मिमी/52 कैलीबर तोपों की आपूर्ति के लिये 2017 में दक्षिण कोरिया के ‘हान्वा टेकविन’ ने भारतीय साझीदार ‘लारसन एंड टूब्रो’ के साथ समझौता से  किया था। 


4.2020 में SCO के शासनाध्यक्षों की बैठक की मेजबानी कौन सा देश करेगा – भारत

- भारत 2020 में शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्षों की बैठक की मेजबानी करेगा। 

- प्रधानमंत्री स्वर की यह बैठक हर साल आयोजित की जाती है, जिसमें शंघाई सहयोग संगठन के कार्यक्रमों और बहुपक्षीय आर्थिक तथा व्यापारिक सहयोग चर्चा होती है। 

- संघाई सहयोग संगठन (SCO) - स्थापना - 26 अप्रैल 1996, मुख्यालय - बीजिंग, सचिव - रशीद अलिमोव, सदस्य - चीन, कजकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, तजकिस्तान और   उज्बेकिस्तान। 

- 9 जून 2017 को भारत और पाकिस्तान को भी औपचारिक तौर पर अस्ताना में आयोजित शिखर सम्मेलन में संगठन का सदस्य बनाया गया। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

5.7वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है – लखनऊ

- हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 7वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। 

- इसका उद्घाटन लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला द्वारा किया गया।

- इसमें कई संसद तथा विदेशों से आये हुए कुछ प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। 

- इस सम्मेलन की थीम ‘कानून निर्माताओं की भूमिका’ है। 


6.प्रकृति के संरक्षण के लिये अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUCN) की ‘रेड लिस्टिंग’ की शुरूआत करने वाला देश का पहला राज्य कौन बन गया है – अरूणाचल प्रदेश

- अरूणाचल, प्रकृति के संरक्षण के लिये अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUCN) की ‘रेड लिस्टिंग’ की शुरूआत करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

- इसने 13 जनवरी 2020 को (IUCN) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 

- समझौते के अनुसार राज्य सरकार, राज्य में ऑर्किड के लाल-सूची मूल्यांकन के लिए (IUCN) के साथ सहयोग करेगी। 

- राजधानी - ईटानगर, मुख्यमंत्री - पेमा खांडू, राज्यपाल - ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा 

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

7.किस भाषा के लेखक वासदेव मोही को 29वां सरस्वती - सम्मान प्रदान किया जाएगा – सिंधी

- प्रसिध्द सिंधी लेखक वासदेव को 29वाँ सरस्वती - सम्मान प्रदान किया जाएगा। 

- के. के. बिरला फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष दिये जाने वाला यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें लघु कथा संग्रह - ‘चेकबुक’ के लिये दिया जा रहा है। 

- इस संग्रह की कहानियाँ समाज के वंचित वर्ग के कष्टों को अभिव्यक्त करती हैं। 

- सरस्वती सम्मान में प्रशस्तिपत्र और प्रतीक चिन्ह के अलावा 15 लाख रूपए की नकद राशि भी शामिल है। 

- वासदेव मोही की कविता, कहानी और अनुवाद की 25 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें साहित्य अकादमी सम्मान से भी अलंकृत किया गया है। 


8.इसरो ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से एरियन - 5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से किस संचार उपग्रह को हाल ही में प्रक्षेपित कर दिया है – जीसैट – 30

- जीसैट - 30 इनसैट - 4ए की जगह लेगा तथा उसकी कवरेज क्षमता अधिक होगी। 

- इनसैट - 4ए को साल 2005 में लॉन्च किया गया था। 

- जीसैट - 30 इसरो की डिजायन किया हुआ सबसे बढ़िया और सबसे ताकतवर संचार उपग्रह है। 

- जीसैट - 30 जीसैट सीरीज का बेहद ताकतवर संचार उपग्रह है जिसकी मदद से देश की संचार प्रणाली में भारत और भी ज्यादा ताकतवर हो जाएगा। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

9.किस कंपनी ने हाल ही में मैक और विंडोज प्लेटफार्म के लिए ‘एज क्रोमियम’ ब्राउजर का नया संस्करण लांच किया – माइक्रोसॉफ्ट

- अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में मैक और विंडोज प्लेटफार्म के लिए ‘एज क्रोमियम’ ब्राउजर की घोषणा की। 

- इस ब्राउजर को माइक्रोसॉफ्ट की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। 

- इस ब्राउजर में क्रोम की तहत फीचर दिए गए हैं, इसमें क्रोम की एक्सटेंशन भी कार्य करेंगी। 


10.ब्रू-रियांग जनजातियों के प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौते के बाद उन्हें किस राज्य में ही बसाया जाएगा – त्रिपुरा

- ब्रू-रियांग शरणार्थी समस्या का समाधान करते हुए उन्हें मिजोरम से त्रिपुरा में बसाने के लिए एक समझौता किया गया। 

- इसके तहत ब्रू शरणार्थियों को 4 लाख रूपये की फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ 40 से 30 फीट का प्लॉट मिलेगा। 

- साथ ही उन्हें 2 साल के लिये 5000 रूपये प्रति माह की नकद सहायता और मुफ्त राशन भी दिया जाएगा। 

- इसके अलावा उन्हें त्रिपुरा के वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। 

- गौरतलब है कि 1997 से ही मिजोरम से आये करीब 30 हजार ब्रू शरणार्थी त्रिपुरा के शरणार्थी शिविरों में रह रहे थे। 

 📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 

परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book