img

1. हाल ही में चर्चित शब्द ‘जूनटींथ’ किससे संबंधित है - अमेरिका में छुट्टी का दिन

  • हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 19 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका में दास प्रथा से मुक्ति रूप में जाना जाता है।
  • इस छुट्टी के दिन को जूनटींथ नाम दिया गया है यानि इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह दिन संयुक्त राज्य अमेरिका में दासता की समाप्ति का राष्ट्रीय स्मरणोत्सव है और इसे 19 जून को मनाया जाता है।
  • इसे दास्यमुक्ति दिवस या जूनटींथ स्वतंत्रता दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
  • 1 जनवरी, 1863 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने ‘दास्यमुक्ति प्रस्तावना’ जारी की जिसमें घोषणा की गई कि अमेरिकी राज्यों के भीतर हो रहे विद्रोह में वे सभी व्यक्ति जिनको गुलाम बना कर रखा गया है, वे स्वतंत्र किये जाएंगे।


2. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने हाल ही में किस पूर्व कप्तान के नाम की सिफारिश देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री के लिए की है - आईएम विजयन

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने देश के चौथे सबसे बड़े अवॉर्ड-पद्मश्री अवॉर्ड के लिए दिग्गज फुटबॉलर आईएम विजयन का नाम खेल मंत्रालय को भेजने का फैसला किया है।
  • आईएम विजयन 2003 में अर्जुन अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं।
  • तीन बार एआईएफएफ प्लयर्स ऑफ द ईयर रहे विजयन को देश के सबसे कुशल फुटबॉलरों में से एक माना जाता है।
  • वियजन ने 1992 से 2003 के बीच तक भारत के लिए 79 मैच खेले हैं।


3. ऑटिस्टिक प्राइड डे कब मनाया जाता है - 18 जून

  • ऑटिज्म एक ऐसी समस्या है, जिससे ग्रस्त लोगों में व्यवहार से लेकर कई तरह की दिक्कतें होती हैं।
  • यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जो बातचीत और दूसरे लोगों से व्यवहार करने की क्षमता को सीमित कर देता है।
  • 40 प्रतिशत ऑटिस्टिक बच्चे बोल नहीं पाते।
  • औसतन 68 में से 1 बच्चा ऑटिज्म का शिकार होता है।
  • ऑटिज्म वो अवस्था है जो बर्फी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और माइ नेम इज खान में शाहरुख खान को थी।
  • इस समस्या के लिए आनुवांशिक (जेनेटिक) और पर्यावरण संबंधी कारण जिम्मेदार होते हैं।
  • ऑटिस्टिक प्राइड डे पहली बार 2005 में एस्पिस फॉर फ्रीडम द्वारा मनाया गया था और यह जल्दी ही एक वैश्विक कार्यक्रम बन गया।

जून के सभी महत्वपूर्ण दिवस –

  • विश्‍व दूध दिवस - 1 जून (राष्ट्रीय दूध दिवस- 26 नवंबर)
  • तेलंगाना स्‍थापना दिवस - 2 जून
  • विश्‍व साइकिल दिवस - 3 जून
  • आक्रामकता का शिकार हुए मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस - 4 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस - 5 जून
  • विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस - 07 जून
  • विश्‍व ब्रेन ट्यूमर दिवस - 8 जून
  • विश्व महासागर दिवस - 8 जून
  • बाल श्रम विरोधी दिवस  - 12 जून
  • विश्‍व रक्‍तदाता दिवस - 14 जून
  • वैश्विक पवन दिवस – 15 जून
  • विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस  - 15 जून
  • वर्ल्ड डे टू कॉमेबैट डिजर्टिफिकेशन एंड ड्रॉट - 17 जून
  • ऑटिस्टिक प्राइड डे - 18 जून


4. एशियाई युवा पैरा गेम्स के चौथे संस्करण की मेजबानी कौन सा देश करेगा - बहरीन

  • दिसंबर 2021 में होने वाले वाले एशियाई युवा पैरा गेम्स के चौथे संस्करण की मेजबानी बहरीन करेगा।
  • इन खेलों में 20 साल से कम उम्र के लगभग 800 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
  • प्रतियोगिता में नौ खेलों को जगह दी गयी जिनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, पावरलिफ्टिंग, तैराकी और टेबल टेनिस भी शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2021 - सर्बिया के शहर बेलग्रेड  (पहले भारत)
  • 19 वें एशियाई खेल का आयोजन 10 से 25 सितम्बर के मध्य हांगझाऊ चीन में होगा।
  • चौथे एशियाई पैरा खेल का आयोजन 9 से 15 अक्टूबर 2022 को हांगझोऊ चीन होगा।
  • पैरालिंपिक गेम्‍स (2020) अब नए शेड्यूल के अनुसार कब से कब तक होंगे - 24 अगस्त से 5 सितम्बर 2021
  • टोक्‍यो ओलिंपिक गेम्‍स (2020) अब नए शेड्यूल के अनुसार कब से कब तक होंगे - 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021
  • वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल युवा खेलों को कब तक स्थगित कर दिया गया है – 2023
  • बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2020 को कब तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया - नवंबर 2021  (29 नवंबर से 5 दिसंबर, 2021)
  • विश्व तैराकी चैंपियनशिप 2021 कब तक के लिए स्‍थगित कर दी है – 2022 ( जापान में 13 से 29 मई 2022)
  • किस देश को 2022 में होने वाले महिला एशिया फुटबॉल कप की मेजबानी मिली है – भारत
  • महिला अंडर-17 फुटबॉल विश्व का आयोजन अगले साल 17 फरवरी से 7 मार्च 2021 तक होगा जो भारत की मेजबानी में ही होना है।


5. किस राज्‍य में शिजोथोरेक्स सिकुसरुमेनसिस नाम से एक नई प्रजाति की मछली का पता चला है - अरुणाचल प्रदेश

  • इस शिजोथोरेक्स सिकुसरुमेनसिस नामक मछली को अरुणाचल प्रदेश राज्‍य में पाया गया है।
  • इस नई मछली प्रजातियों की खोज डॉ. केशव कुमार झा ने की है।
  • वह पासीघाट के जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में प्रोफेसर, प्राध्यापक और प्राणि विज्ञान विभाग प्रमुख हैं।
  • उन्होंने जीनस स्किजोथोरैक्स से एक नई मछली प्रजाति की खोज की।
  • मुख्यमंत्री: पेमा खांडू
  • राज्यपाल: बी.डी. मिश्रा


6. किस देश में आयोजित द्वितीय विश्व युद्ध के 75वें विजय दिवस परेड में भारत अपनी तीनों सेनाओं के दल को भेजेगा - रूस

  • यह आयोजन 24 जून 2020 को होना है।
  • द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, वीरता और बलिदानों का सम्मान करने के लिए रूस और अन्य मैत्रीपूर्ण देश मास्को में सैन्य परेड करेंगे।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन को विजय दिवस 9 मई, 2020 पर बधाई संदेश भेजा था।
  • इसके बाद रूस के रक्षा मंत्री ने मास्को में 24 जून को होने वाले विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए भारतीय दल को आमंत्रित किया है।
  • परेड में हिस्सा लेने लगभग 75 सैनिक मास्को जायेंगे।
  • इससे पहले, 2015 में भारतीय सेना ने परेड में हिस्सा लिया था


7. भारत कब 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थाई सदस्य चुन लिया गया - 17 जून 2020 को

  • भारत 2021-22 कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत श्रेणी से अस्थाई सीट के लिए उम्मीदवार था।
  • 2011-12 के बाद 10 साल बाद भारत नॉन परमानें मेंबर चुना गया है।
  • भारत 17 जून 2020 को 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थाई सदस्य चुन लिया गया।
  • भारत ने 2021-22 के कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत श्रेणी में गैर-स्थायी सीट जीती, जो 1 जनवरी 2021 से शुरू प्रभावी होगी।
  • भारत इसके पहले 1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85, 1991-92 और 2011-12 में यह जिम्मेदारी निभा चुका है।
  • भारत के साथ आयरलैंड, मैक्सिको और नॉर्वे ने भी सुरक्षा परिषद के चुनाव भी जीत हासिल की।
  • महासभा प्रत्येक साल दो वर्ष के कार्यकाल के लिए कुल 10 में से पांच अस्थाई सदस्यों का चुनाव करती है।
  • ये दस अस्थाई सीटें क्षेत्रीय आधार पर वितरित की जाती हैं।
  • पांच सीटें अफ्रीका और एशियाई देशों के लिए, एक पूर्वी यूरोपीय देशों, दो लातिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों और दो पश्चिमी यूरोपीय और अन्य राज्यों के लिए वितरित की जाती हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 प्रमुख हिस्सों में से एक है।
  • इसका मुख्य कार्य विश्वभर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है।
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि: टी एस तिरुमूर्ति
  • UN (संयुक्‍त राष्‍ट्र)
  • स्‍थापना – 1945
  • सदस्य – 193


8. ‘रज संक्रांति पर्व’ किस राज्‍य में मनाया जाता है - ओडिशा

  • 15 जून को सूर्य ने मिथुन राशि में प्रवेश किया इसे मिथुन संक्रांति पर्व कहते हैं।
  • ओडिशा में ये पर्व रज संक्रांति के रूप में मनाया जाता है।
  • इस कृषि पर्व के साथ ही लोग पहली बारिश का स्वागत भी करते हैं जिसमें भू देवी यानी धरती माता की विशेष पूजा की जाती है।
  • इस त्योहार के दौरान अच्छी फसल और अच्छे वर की कामना के साथ कई तरह से धरती माता की पूजा की जाती है।
  • मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक
  • राज्यपाल: गणेशी लाल


9. कोरोना वायरस के चलते स्‍थगित हुए यूएस ओपन को अब कब आयोजित करने की मंजूरी मिली है - 24 अगस्त से 13 सितंबर

  • अमेरिका के न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्यू क्यूमो ने 16 जून को  ग्रैंड स्लैम कराने की मंजूरी दी।
  • यूनाइटेड स्टेट्स टेनिस एसोसिएशन (यूएसटीए) ने कहा कि ग्रैंड स्लैम को बगैर दर्शकों के ही कराया जाएगा।
  • पिछले साल यूएस ओपन देखने के लिए करीब 7.40 लाख फैन्स पहुंचे थे।
  • पिछली बार नडाल ने यूएस ओपन के फाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव को हराकर चौथी बार खिताब जीता था।

ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट- 

  • 1877 में 'विंबलडन' ओपन (सबसे पुराना) - घास कोर्ट - जून-जुलाई में
  • 1881 में यूएस ओपन - हार्ड कोर्ट - अगस्त-सितम्बर में
  • 1891 में फ्रेंच ओपन – क्ले कोर्ट (मिट्टी पर) - मई–जून
  • 1905 में ऑस्ट्रेलियन ओपन - हार्ड कोर्ट - जनवरी में


10. किस राज्‍य में महानदी में डुबा हुआ, 500 साल पुराना मंदिर मिला है - ओडिशा

  • इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट ऐंड कल्चर हेरिटेज (इनटैक) ने बताया कि यह मंदिर करीब 60 फीट ऊंचा है।
  • यह मंदिर 500 साल पुराना है।
  • मंदिर की बनावट को देखकर पता चलता है, कि यह मंदिर 15वीं और 16वीं शताब्‍दी का है।
  • इस जगह पर एक साथ 7 गांव हुआ करते थे, इन सातों गांवो के लोग इस मंदिर में भगवान विष्‍णु की पूजा किया करते थे।
  • 15वीं और 16वीं शताब्‍दी में इस इलाके को ‘सप्तपाटन’ के नाम से जाना जाता था।
  • हालांकि, प्रलयकारी बाढ़ के कारण नदी के रास्ता बदलने से पूरा गांव ही डूब गया।
  • किस राज्‍य ने ‘बंदे उत्‍कल जननी’ को राज्‍यगान का दर्जा दिया है – ओडिशा
  • ‘वंशधारा जल विवाद’ किन दो राज्यों के मध्य का विवाद है - ओड़िशा और आंध्र प्रदेश
  • मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक
  • राज्यपाल: गणेशी लाल


 क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book