img

1. हाल ही में देवेश रॉय का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े थे - साहित्यकार

  • बंगाली लेखक देवेश रॉय का हाल ही में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • वे सक्रिय रूप से कई बंगाली दैनिक समाचार पत्रों में लेख लिख रहे थे।
  • उन्होंने अपने पांच दशक लंबे लेखन करियर के दौरान कई पुरस्कार जीते थे।
  • उन्हें उनके उपन्यास ‘तीस्ता पेरेर ब्रितान्तो’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • उनकी अन्य प्रसिद्ध रचनाएँ हैं ‘बोरिसलर जोगेन मोंडल’, ‘मानुष ख़ुं कोरे केनो’ और ‘समय असामेयर ब्रितान्तो’।


2. हाल ही में आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज में, यह घोषणा की गई थी कि भारत को वैश्विक एमआरओ हब बनाया जायेगा। इस संदर्भ में, MRO किस क्षेत्र से जुड़ा है - विमानन क्षेत्र

  • हाल ही के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज में, वित्त मंत्री ने घोषणा की कि सरकार भारत को विमान के वैश्विक रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) हब बनाने के लिए कदम उठा रही है।
  • विमान पुर्जों की मरम्मत और एयरफ्रेम रखरखाव तीन वर्षों में 800 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,000 करोड़ रुपये तक पहुँचने की उम्मीद है, भारत इस अवसर का उपयोग कर सकता है।
  • दुनिया के प्रमुख इंजन निर्माताओं को भविष्य में भारत में इंजन मरम्मत की सुविधा स्थापित करने की उम्मीद है।
  • मंत्री ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर छह और हवाई अड्डों की नीलामी की भी घोषणा की।


3. COVID-19 में प्रवासियों के आवागमन के बारे में सूचना प्राप्‍त करने और सभी राज्‍यों में फंसे हुए प्रवासियों के आवागमन सुगम बनाने के लिये किसका गठन किया गया - ‘राष्‍ट्रीय प्रवासी सूचना प्रणाली’

  • 16 मई, 2020 को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने राष्ट्रीय प्रवासी सूचना प्रणाली लांच की।
  • यह प्रवासी श्रमिकों के लिए एक केंद्रीय ऑनलाइन रिपॉजिटरी है।
  • यह ऑनलाइन पोर्टल प्रवासी श्रमिकों की सुगम आवाजाही के लिए अंतर-राज्य संचार में मदद करेगा।
  • इस पोर्टल से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में भी मदद मिलेगी।
  • इस रिपॉजिटरी में नाम, मोबाइल नंबर, उम्र, गंतव्य जिला, यात्रा की तारीख और मूल जिले जैसे विवरण होंगे।


4. 73वीं ‘विश्व स्वास्थ्य सभा’ का आयोजन किसके द्वारा किया जा रहा है - WHO द्वारा 

  • WHO की 73वीं दो दिवसीय (18-19 मई) वार्षिक ‘विश्व स्वास्थ्य सभा’ का जिनेवा में आयोजन किया जा रहा है। 
  • ‘विश्व स्वास्थ्य सभा’ में COVID-19 से संबंधित मुद्दों पर निष्पक्ष जाँच हेतु मसौदा प्रस्ताव पेश किया गया है। 
  • भारत ने ‘विश्व स्वास्थ्य सभा’ में COVID-19 से संबंधित जाँच हेतु यूरोपीय संघ और ऑस्ट्रेलिया के नेतृत्त्व में 62 देशों के गठबंधन का समर्थन किया है।
  • हाल ही में भारत WHO के एग्जेक्यूटिव बोर्ड का चेयरमैन चुना गया है।


5. ‘जल जीवन मिशन’ के तहत हाल ही में किस सरकार ने सभी घरों को नल कनेक्शन देने का ऐलान किया है - हरियाणा और जम्मू कश्मीर

  • 15 अगस्त 2019 को 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस मिशन की घोषणा मोदी जी द्वारा की गयी।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य 2024 तक सभी घरों को पाइप के जरिये पानी पहुंचाने का लक्ष्य है।
  • केंद्र सरकार ने 'जल जीवन मिशन' पर साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है।
  • इसी योजना के तहत हाल ही में हरियाणा और जम्मू कश्मीर सरकार ने सभी घरों को नल कनेक्शन देने का ऐलान किया है।


6. चीन के किस साहित्‍यकार की पुस्‍तक ‘वुहान डायरी: डिस्पैचेज फ्रॉम ए क्वारंटाइन्ड सिटी’ भारत में रिलीज हुई है, जिसमें 60 दिनों के लॉकडाउन की पूरी दास्‍तां है - फांग फांग

  • वह चीन की जानी-मानी साहित्यकार हैं।
  • इस बुक को भारत में ईबुक फॉरमेट में जारी कर दिया गया है।
  • डायरी पूरी कहानी जर्मन और अंग्रेजी में छपने के बाद चीन में फैंग-फैंग को खलनायिका बना दिया गया और उन्हें मौत की धमकियां मिलने लगीं।
  • 15 भाषाओं में अनुवादित होने वाली यह पुस्तक, लेखक की डायरी प्रविष्टियों और सोशल मीडिया की उन पोस्ट का संकलन है।
  • 25 जनवरी, 2020 को चीन सरकार द्वारा वुहान में लॉकडाउन किए जाने के बाद, फांग फांग ने एक ऑनलाइन डायरी प्रकाशित करना शुरू किया था।
  • उसके बाद के दिनों और हफ्तों में इस लेखक ने हर रात की जाने वाली पोस्‍ट ने भय, कुंठाओं, क्रोध और लाखों साथी नागरिकों की आवाज उठाई।


7. हाल ही में किस कंपनी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में 1.15% की हिस्सेदारी को खरीदा - जनरल अटलांटिक

  • फेसबुक                         - 9.99 %
  • सिल्वर लेक                    - 1.15 %
  • विस्‍टा इक्विटी पार्टनर्स       - 2.32%
  • जनरल अटलांटिक          - 1.15%
  • हालांकि इस निवेश को अभी नियामक की मंज़ूरी का इंतज़ार है।
  • 6,598 करोड़ रुपये का यह निवेश रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में होने वाला ये चौथा बड़ा निजी निवेश है।


8. पहला यूरोपीय देश का नाम बताएं, जिसने खुद को कोरोना-मुक्‍त घोषित किया है - स्लोवेनिया

  • स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री जनेज जंसा ने इसे कोरोना एपिडेमिक से Free घोषित किया है।
  • उसने पेंडेमिक नहीं बोला है।
  • एपिडेमिक एक खास क्षेत्र या देश में फैली बीमारी को कहते हैं और पेंडेमिक मतलब दुनिया के बड़े हिस्‍से में फैली डिजीज।
  • स्‍लोवेनिया मेजर कंट्री है यूरोपीय यूनियन का।
  • कितनी आबादी, कितने मरीज ?
  • इस देश की कुल आबादी बीस लाख है।
  • यहां 4 मार्च को कोरोना वायरस महामारी का पहला केस दर्ज किया गया था।
  • यहां कोरोना वायरस से 1466 लोग संक्रमित पाए गए थे, जिनमें 273 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं जबकि 104 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • अब वहां नए केस नहीं आ रहे हैं।
  • लॉकडाउन खत्‍म
  • अगले सप्ताह यानी 23 मई से होटल्स, मॉल्स, रेस्त्रां आदि भी खोल दिए जाएंगे।
  • स्लोवेनिया की सीमाएं क्रोएशिया, ऑस्ट्रिया, इटली और हंगरी से लगती हैं।
  • इस कदम से व्यापार के मार्ग भी खुल गए हैं।
  • हालांकि, सरकार ने देश के लोगों को अभी भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है, इनमें मास्क पहनना, हैंडवाश करना और 5 फुट की सोशल डिस्टेंस यानी सामाजिक दूरी का पालन करना मुख्य है।


9. 16 मई, 2020 को सिक्किम ने अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया - 45वाँ स्थापना दिवस

  • 16 मई, 2020 को सिक्किम ने 45वाँ स्थापना दिवस मनाया।
  • 16 मई, 1975 को सिक्किम भारतीय संघ का 22वाँ राज्य बना था।
  • सिक्किम पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है।
  • यह उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में चीन, पूर्व में भूटान, पश्चिम में नेपाल और दक्षिण में पश्चिम बंगाल से घिरा हुआ है।
  • वर्ष 1947 तक सिक्किम भारत का एक शाही राज्य था जहाँ चोग्याल का शासन था। 
  • वर्ष 1947 में ब्रिटिश शासन के समाप्त होने के बाद सिक्किम को भारत द्वारा रक्षित किया गया।
  • भारत सरकार ने इसके रक्षा, विदेश मामले एवं संचार का उत्तरदायित्त्व लिया था।
  • वर्ष 1974 में सिक्किम ने भारतीय संघ में सम्मिलित होने के प्रति अपनी इच्छा जताई तद्नुसार भारतीय संसद द्वारा 35वाँ संविधान संशोधन अधिनियम (1974) लागू किया गया, इसके तहत सिक्किम को एक ‘संबद्ध राज्य’ का दर्जा दिया गया। 
  • वर्ष 1975 के एक जनमत के दौरान सिक्किम के लोगों ने चोग्याल शासन को समाप्त करने के पक्ष में मत दिया। 
  • इस तरह 36वें संविधान संशोधन अधिनियम (1975) के प्रभावी होने के बाद सिक्किम भारतीय संघ का 22वाँ राज्य बन गया।


10. बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान “अम्फान” का नामकरण किस देश ने किया है - थाईलैंड ने

  • हाल ही में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफ़ान का नाम अम्फान है।
  • इसका नामकरण थाईलैंड ने किया।
  • चक्रवातों के नामकरण की व्यवस्था 2004 से चली आ रही है।
  • बंगाल की खाड़ी में इससे पहले नवंबर 2019 को चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ & मई 2019 में चक्रवाती तूफान ‘फानी’ आया था।
  • क्‍या है स्‍पीड और ऊंचाई?
  • अम्‍फान सुपर साइक्‍लोन, की स्‍पीड 220 से 230 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार है।
  • इसकी ऊंचाई धरती से 15 किलोमीटर है।
  • कवरिंग एरिया 700 किलोमीटर है।
  • जब इतनी वेग से हवाएं और साथ में सैलाब आता है तो मिनटों में गांव के गांव तबाह हो जाते हैं।
  • अम्‍फान तूफान 16 मई को बंगाल की खाड़ी में उठा था और 18 मई को सुपर साइक्लोन में तब्दील हो गया।
  • 20 मई को दोपहर से शाम के बीच इसके सुंदरवन में दीघा और हटिया द्वीप के बीच तट से टकराने का अनुमान है।
  • इस दौरान इसकी रफ्तार 195 किलोमीटर प्रति घंटे होने का अनुमान है।


📲 NCERT Quiz हल करने के लिए यहाँ क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book