1.भारत सरकार द्वारा सभी वाहनों को FASTag लगवाने के लिए कौन सी समय सीमा तय की गई है – 1 दिसंबर
- इस योजना का उद्देश्य टोल के संग्रह को डिजिटल रूप से एकीकृत करना तथा संपूर्ण भारत में वाहनों की निर्बाध गतिशीलता को सुनिश्चित करना है।
- इसके माध्यम से टोल प्लाज़ा पर यातायात का मुक्त प्रवाह सुनिश्चित होगा और समय व ईंधन की बचत होगी।
- FASTags वे स्टीकर हैं जो वाहनों के विंडस्क्रीन पर चिपकाए जाते हैं।
- जैसे ही एक कार एक टोल प्लाज़ा को पार करती है, वैसे ही सेंसर स्क्रीन पर लगा हुआ FASTag इसकी पहचान (Sense) कर लेता है तथा राशि स्वचालित रूप से काट ली जाती है एवं इससे संबंधित सूचना पंजीकृत मोबाइल फोन नंबर पर भेज दी जाती है।
- FASTag को रिचार्ज करने के लिये क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, आरटीजीएस और नेट बैंकिंग का प्रयोग किया जा सकता है।
- एक FASTag पाँच साल के लिये वैध होता है तथा इसे आवश्यकतानुसार रिचार्ज कराना होगा।
☑️❎ Daily Current Affairs Test Link 📲
2.आईएमडी की नवीन विश्व प्रतिभा रैकिंग में भारत छह स्थान फिसलकर कितने पायदान पर आ गया है – 59 वें
- कुल 63 देशों की इस सूची में स्विट्जरलैंड पहले नंबर पर है।
- यह रैंकिंग तीन प्रमुख श्रेणियों में प्रदर्शन पर आधारित है।
- इसमें निवेश एवं विकास, लोगों के बीच उसकी अपील और तत्परता है।
- सूची में चीन (42वें), रूस (47वें) और दक्षिण अफ्रीका (50वें) पायदान पर है।
📲 Modern History Full Course - 🗞
3.कतर और किस देश की नौसेनाओं ने हाल ही में दोहा में पांच दिवसीय द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास शुरू किया है – भारत
- भारत और कतर की नौसेनाओं ने हाल ही में दोहा में पांच दिवसीय द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास शुरू किया है।
- भारतीय नौसेना और कतर नौसेना के बीच 17 नवंबर से 21 नवम्बर 2019 तक दोहा के निकट ‘ज़ायर-अल-बह्र’ (सागर की दहाड़) आयोजित किया जा रहा है।
- द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग खासतौर से आतंकवाद, समुद्री डकैती के खिलाफ लड़ाई और मजबूत होगी।
📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞️
4.हाल ही में किस देश ने सतह से सतह पर मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का परीक्षण किया – पाकिस्तान
- यह मिसाइल सभी प्रकार के हथियारों को टार्गेट पर हिट करने में सक्षम है।
- यह 650 किलोमीटर तक मार कर सकती है।
- यह जानकारी पाकिस्तानी सेना ने प्रेस रिलीज जारी करके दी है।
- इसका उद्देश्य सेना के उपयोग के लिए मिसाइल की उपलब्धता जांचना है।
5.इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2019 के लिए किसे चुना गया है – डेविड एटनबरो
- 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती मनायी गयी।
- उनकी स्मृति में स्थापित ‘इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट’ हर साल शांति, समाज सेवा, निरस्त्रीकरण और विकास के क्षेत्र में काम करने वाले किसी व्यक्ति या संगठन को प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार प्रदान करती है।
- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय जूरी द्वारा पुरस्कार के डेविड एटनबरो के नाम का चयन किया गया था।
- डेविड ने प्रकृति में बड़े-बड़े बदलाव करने के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जा रहा है।
- डेविड एटनबरो एक प्रसिद्ध प्रकृतिवादी और प्रसारक हैं।
- वह बीबीसी में वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं।
- साल 2018 से 2019 में उत्कृष्ट नरेटर के लिए प्राइमटाइम एमी अवार्ड (Primetime Emmy Awards)दिया गया था।
📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें - 🗞️
6.अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men’s Day) किस दिन मनाया जाता है – 19 नवंबर
- यह दिन मुख्य रूप से पुरुषों को भेदभाव, शोषण, उत्पीड़न, हिंसा और असमानता से बचाने और उन्हें उनके अधिकार दिलाने के लिए मनाया जाता है।
- इस वर्ष के दिवस की थीम है, “मेकिंग अ डिफरेंस फॉर मेन एंड बॉयज.”भारत में वर्ष 2007 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया।
📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞
7.स्वच्छ भारत सर्वे के अनुसार देश का सबसे साफ जिला किसे माना गया है – पेडापल्ली (तेलंगाना)
- इस जिले में साफ सफाई के चलते डेंगू के 90 फीसदी तक मामले कम हुए हैं।
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के आधार पर देश का सबसे स्वच्छ और साफ शहर है - इंदौर।
- सबसे स्वच्छ राजधानी - भोपाल।
- सबसे स्वच्छ छावनी - दिल्ली छावनी।
- स्वच्छ भारत अभियान कि शुरुआत कब की गई थी - 2 अक्टूबर 2014 को।
📲 POLITY Complete Lecture - 🗞️
8.हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों के मामले में कौन से स्थान पर है – दूसरे स्थान पर
- वर्तमान में हमारे देश में अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों की संख्या 708 है, जबकि 884 अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों के साथ चीन पहले स्थान पर है।
- जबकि साल 2012 में भारत में कुल 313 अंतर्राष्ट्रीय स्कूल थे।
- अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों में 63.4 फीसदी भारतीय, 5.2 फीसदी अमेरिकी और 1.8 फीसदी दक्षिण कोरियाई बच्चे पढ़ते हैं।
- इसके बाद दूसरे देशों के बच्चे हैं।
- इनमें ज्यादातर दूसरे देशों के दूतावासों के कर्मचारियों के बच्चे हैं।
- कुछ बच्चे निजी कंपनियों के ऊंचे अधिकारियों के भी पढ़ते हैं।
📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞️
9.विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है – 19 नवंबर को
- विश्व शौचालय दिवस की शुरुआत विश्व शौचालय संगठन द्वारा 2001 में हुई थी, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने साल 2013 में 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस के रुप में मनाने की मान्यता दी थी।
- विश्व शौचालय संगठन के संस्थापक जैक सिम हैं, और उनके अनुसार पिछले पांच वर्षो में भारत में 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया गया है, जो इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा टॉयलेट कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट है।
📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞
10.हाल ही में एशियाई विकास बैंक ने किस सिंचाई प्रणाली के लिए 91 मिलियन डॉलर का ऋण देने का ऐलान किया है – विजयनगर चैनल सिंचाई प्रणाली
- यह ऋण कर्नाटक में सिंचाई जल उपयोग क्षमता करने में मदद करेगा और स्थायी जल सुरक्षा में सुधार करने में योगदान देगा।
- एशियाई विकास बैंक की स्थापना - 19 दिसंबर 1966, मुख्यालय - फिलिपीन्स, अध्यक्ष - ताकीहीको नाकाओ (सिंतबर में इस्तीफा देने का ऐलान किया है, उनका यह इस्तीफा 16 जनवरी, 2020 से लागू होगा।)1 जनवरी, 1967 को इस बैंक ने पूरी तरह से काम करना शुरु किया था।
📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM -
परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -
📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc
📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx
📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9
📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ