img

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!

हिंदी टेस्ट की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

CURRENT AFFAIRS की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

भारत के पहले प्रथम केन्द्रीय केमिकल इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी संस्थान की स्थापना किस राज्य में की जायेगी – गुजरात

  • इसका उद्देश्य रसायन उद्योग को बढ़ावा देना है।
  • इसकी घोषणा राज्य रसायन व उर्वरक मंत्री द्वारा की गयी, उन्होंने यह भी कहा कि अहमदाबाद में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन केंद्र की स्थापना की योजना बनायीं जा रही है।
  • केन्द्रीय केमिकल इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी संस्थान
  • केन्द्रीय केमिकल इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी संस्थान की स्थापना सूरत अथवा अहमदाबाद में की जाएगी।
  • इससे रसायन उद्योग में अनुसन्धान को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस संस्थान से गुजरात के वापी, अंकलेश्वर, वरसाड़, भरुच तथा अहमदाबाद में स्थित रसायन उद्योगों को विशेष लाभ होगा। 


किस देश की टीम ने 2019 टी-20 फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट वर्ल्ड कप सीरीज को जीता – भारत

  • फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 36 रनों से हराया।
  • इस प्रतियोगिता में कुल 6 देशों ने हिस्सा लिया, इसका आयोजन इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा किया गया था। 


स्पेशल पर्पज ट्रस्ट फण्ड किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ सम्बन्धित है – संयुक्त राष्ट्र

  • भारत ने यू.एन. स्पेशल पर्पज ट्रस्ट फण्ड में 1 मिलियन डॉलर का योगदान दिया है।
  • इससे संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली में सुधार के प्रति भारत की रुचि प्रदर्शित होती है।
  • यू.एन. स्पेशल पर्पज ट्रस्ट फण्ड क्या है? 
  • यू.एन. स्पेशल पर्पज ट्रस्ट फण्ड संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के तहत एक विशिष्ट फण्ड है।
  • इसका उद्देश्य रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर सिस्टम के वित्तीय लेनदेन का प्रभावशाली प्रबंधन करना है।

अर्थशास्त्र की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

GS टेस्ट की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

विश्व फोटोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है – 19 अगस्त

  • 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य फोटोग्राफरों को प्रेरित करना है।
  • 19 अगस्त को डेगुएरोटाइप के अविष्कार कारण विश्व फोटोग्राफी दिवस के रुप में मनाया जाता है।
  • डेगुएरोटाइप एक फोटोग्राफिक प्रक्रिया है, इसका विकास लुइस डेगुएरो तथा जोसेफ नीसफॉर नीप्से द्वारा 1837 में किया गया था।  


विश्व मानवता दिवस कब मनाया जाता है – 19 अगस्त

  • 19 अगस्त को प्रत्येक वर्ष विश्व मानवता दिवस के रुप में मनाया जाता है।
  • यह दिवस उन लोगों के लिए समर्पित हैं जो मानवता के लिए कार्य करते हैं तथा इसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी।
  • इस दिवस के द्वारा विश्व में मानवता के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी जाती है।
  • इस वर्ष के अभियान की थीम - #WomenHumanitarians है। 


किस वैज्ञानिक को जे.सी.बोस फ़ेलोशिप प्रदान की गयी – डॉ.के.थंगराज

  • सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. के थंगराज को जे.सी. बोस फेलोशिप प्रदान की गयी, उन्हें यह फेलोशिप जनसंख्या तथा मेडिकल जेनोमिक्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान की गयी है।
  • जे.सी. बोस फेलोशिप किसी वैज्ञानिक को उत्कृष्ट कार्य के लिए साइंस व इंजीनियरिंग अनुसन्धान बोर्ड, विज्ञान व तकनीक विभाग द्वारा प्रदान की जाती है। 


हाल ही में पत्रकार व स्तंभकार रंजीत गुरु का निधन हुआ, वे किस राज्य से थे – ओडिशा

  • 18 अगस्त, 2019 को रंजीत गुरु का निधन हुआ, वे एक पत्रकार व स्तंभकार थे। वे उड़िया समाचार पत्र संबाद के लिए कार्य करते थे।
  • उन्होंने आनंदबाजार पत्रिका तथा द एशियन ऐज के लिए भी कार्य किया है। 

राजव्यवस्था की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

जीव विज्ञान की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

हाल ही में विश्व के प्रथम संस्कृत इंटरनेट रेडियो स्टेशन का शुभारंभ कहां पर किया गया है –  नासिक (महाराष्ट्र)

  • इस रेडियो स्टेशन का नाम संस्कृत भारती है, जिसका शुभारंभ 15 अगस्त के अवसर पर किया गया है। 


हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा भूमिगत बंकर संग्रहालय का उद्घाटन कहां पर किया है – मुम्बई

  • ये बंकर 19 वीं सदी में दुश्मनों के जहाजों पर तोप चलाने के लिए बनाए गए थे।
  • यहां आने वाले लोग 19 वीं सदी की झलक देख पाएंगे।
  • यहां पुरानी तोपें और हथियार रखे गए है। 


हाल ही में अधिकारिक तौर पर ग्लेशियर का दर्जा खोने वाला विश्व का पहला ग्लेशियर कौन सा बना है – ओकजोकुल ग्लेशियर

    • विश्व में जलवायु परिवर्तन के कारण अपनी पहचान खोने वाला ये पहला ग्लेशियर है।
    • आइसलैंड के प्रधानमंत्री केटरिन जोको – बस्दोतियर के नेतृत्व में मंत्रीयों के समूह ने इस ग्लेशियर को श्रद्धांजलि दी है और लोगों को जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरुक करने का संदेश दिया है।
    • राजधानी - रेकजाविक 



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book