img

1.फोर्ब्स इंडिया द्वारा वर्ष 2019 के लिये जारी टॉप 100 भारतीय सेलेब्रिटिज की सूची में किसे पहला स्थान मिला है – विराट कोहली

- विराट कोहली 252.72 करोड़ रुपये कमाई के साथ सलमान खान को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुँच गये।

- 1. विराट कोहली, 2. अक्षय कुमार, 3. सलमान खान।

- आलिया भट्ट टॉप 10 में स्थान बनाते हुए 8 वाँ स्थान हासिल किया।

- जबकि दीपिका पादुकोण 10 वें स्थान पर है। 

 Daily Current Affairs Test Link 📲 

2.हाल ही में देश में पहला अपशिष्ट लेन-देन पोर्टल किस राज्य में शुरु किया गया – तमिलनाडु

- चेन्नई कॉर्पोरेशन ने तमिलनाडु में पहला अपशिष्ट लेन-देन पोर्टल की शुरुआत की।

- जिसमें नगर पालिका ठोस अपशिष्ट ऑनलाइन खरीदने और बेचने की सुविधा दी गई।

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

- देश का पहला ई-कचरा क्लिनिक - भोपाल।

- देश का पहला कचरा-कैफे - छत्तीसगढ़ (अम्बिकापुर)

- प्लास्टिक कचरे से निर्मित देश का सबसे चरखा - नोएडा।

- कचरे से निर्मित ऊर्जा का उपयोग करने वाला देश का पहला मेट्रो - दिल्ली मेट्रो। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

3.इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन ने किस महिला वैज्ञानिक के नाम पर सेक्सटन्स नक्षत्र में एक तारे का नाम रखा है – विभा चौधरी

- इस नक्षत्र में एक सफेद पीले तारे का नाम विभा रखा गया है।

- भारतीय महिला वैज्ञानिक विभा चौधरी के नाम पर इसका नाम रखा गया है।

- विभा चौधरी ने उपपरमाणु कण पाई निशान की खोज की है। परमाणु की खोज जॉन डाल्टन ने की थी।

- ईट पर नाच 

📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

4.हाल ही में किस शहर ने पहले ग्लोबल रिफ्यूजी फोरम की मेजबानी की – जेनेवा (स्विटजरलैंड)

- पहली बार ग्लोबल रिफ्यूजी फोरम जेनेवा (स्विटजरलैंड) मे आयोजित किया गया।

- यह संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी द्वारा स्विटजरलैंड सरकार के साथ संयुक्त रुप से आयोजित किया गया।

- स्विटजरलैंड की राजधानी - बर्न, स्विटजरलैंड एक ऐसा देश है जिसकी कोई राजधानी नहीं है।

- यह देश बिना राजधानी के है हालांकि अधिकारिक रुप से स्विटजरलैंड को किसी भी शहर को राजधानी का दर्जा प्राप्त नहीं है। 

📚 Daily Current Affairs Video 📲 

5.हाल ही में समाचार में रहने वाला स्टैन्डहॉग क्या है – एन्ड्रॉयड बग

- केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को स्टैन्डहॉग नामक बग के लिये चेतावनी दिया है।

- यह बग वास्तविक समय में मालवेयर एप्लीकेशन को वास्तविक एप्लीकेशन के रुप में पोज करने की अनुमति देता है।

- इस प्रकार उपयोगकर्ता के सभी नीजी डेटा तक उसकी पहुँच संभव हो पाती है। 

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

6.अगले थल सेना अध्यक्ष होंगे – मनोज मुंकुंद नरवाने

- उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुंकुंद नरवाने अगले सेना प्रमुख होंगे।

- सरकार ने उन्‍हें थल सेना अध्‍यक्ष के पद पर नियुक्त करने का  फैसला लिया है।

- वह मौजूदा थल सेना प्रमुख बिपिन रावत के जाने के बाद पदभार संभालेंगे।

- सेना प्रमुख रावत 31 दिसबंर 2019 को सेवानिवृत हो रहे हैं।

- लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने को सेना में उत्‍कृष्‍ट सेवाओं के लिए परमविशिष्‍ट सेवा मेडल, अतिविशिष्‍ट सेवा मेडल, सेवा मेडल और विशिष्‍ट सेवा मेडल से सम्‍मानित किया जा चुका है।

- थल सेना अध्यक्ष - मनोज मुंकुंद नरवाने, वायु सेना अध्यक्ष - आर.के.एस. भदौरिया, जल सेना अध्यक्ष - करमवीर सिंह। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞 

7.कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना तेलंगाना में किस नदी पर स्थित एक बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना है – गोदावरी नदी

- यह विश्व की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय लिफ्ट सिंचाई परियोजना है।

- गोदावरी नदी दक्षिण भारत की प्रमुख नदी है।

- इसका मूल स्थान त्रयम्बकेश्वर महाराष्ट्र है यह महाराष्ट्र तेलंगाना, और आन्ध्र प्रदेश से बहते हुए राजमुंदरी शहर के समीप बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है।

- गोदावरी की सहायक नदी प्राणहिता, इन्द्रावती और मंजिरा है।

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

8.हाल ही में किस देश ने गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार की घोषणा की – पुर्तगाल ने

- अंतोनियो कोस्टा ने कहा कि ‘गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार’ सामाजिक कल्याण के लिए समर्पित होगा।

- पुर्तगाल के प्रधानमंत्री अंतोनियो कोस्टा ने हाल ही में महात्मा गांधी के आदर्शों को शाश्वत बनाए रखने हेतु उनके विचारों और उद्धरणों से प्रेरित ‘गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार’ आरंभ करने की घोषणा की है।

- पुर्तगाल के प्रधानमंत्री अंतोनियो कोस्टा ने कहा कि पहले साल का पुरस्कार पशु कल्याण के लिए समर्पित होगा क्योंकि महात्मा गांधी का कहना था कि किसी भी राष्ट्र की महानता पशुओं के प्रति उसके व्यवहार से आंकी जा सकती है।

📲 WORLD History Full Video Class - 🗞

9.प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखित किस पुस्तक का हाल ही में ब्रेल संस्करण लॉन्च किया गया – एग्जाम वॉरियर्स

- सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक “एग्जाम वॉरियर्स” के ब्रेल संस्करण का विमोचन किया गया।

- ब्रेल संस्करण से देश के लाखों नेत्रहीन छात्रों को प्रेरणा और मानसिक शक्ति प्राप्त होगी।

- नेत्रहीन पाठकों के लाभ के लिए पुस्तक में सभी तस्वीरों को विस्तृत रूप से पेश किया गया है।

- मोदी जी की अन्य किताबों में ज्योतिपुंज, सोशल हार्मोनी, कान्वीनेन्ट एक्शन प्रसिद्ध है।

- यह संस्करण ‘राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ’ द्वारा तैयार किया गया है।

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

10.हाल ही में किस राज्य में मौजूद ‘सबरूम’ नामक स्थान पर इस राज्य का पहला विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) बनाए जाने की घोषणा की गई है – त्रिपुरा

- त्रिपुरा राज्य का पहला विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) सबरूम में स्थापित किया जाएगा।

- चटंगाव बंदरगाह के करीब होने तथा दक्षिणी त्रिपुरा में फेनी नदी के उपर निर्माणाधीन पुल की वजह से सबरूम में बन रहे एसईजेड में निजी निवेश के अवसर बनेंगे।

- इसके तहत त्रिपुरा में धागे, टायर, बाँस उद्योग, कपड़ा उद्योग तथा कृषि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा दिया जायेगा।

- SEZ - SPECIAL ECONOMIC ZONE की शुरुआत (2005) त्रिपुरा की राजधानी - अगरत्तला, 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book