img

 1.हाल ही में किस राज्य की तीन राजधानियाँ प्रस्तावित हुयी – आंध्र प्रदेश

- आंध्र प्रदेश विधानसभा ने 20 जनवरी 2020 को राज्य में तीन राजधानी बनाने के संबंधी बिल को मंजूरी दे दी है।

- इस बिल के अनुसारविशाखापट्टनम को कार्यकारीअमरावती को विधायी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाया जाएगा।

- विधान परिषद से इस बिल के पास होने के बाद आंध्र प्रदेश का ऐसा पहला राज्य हो जाएगा जिसकी तीन राजधानियां होंगी।

- नए प्रस्ताव के मुताबिकमुख्यमंत्री का कार्यालयराजभवन और सचिवालय समेत कई सरकारी दफ्तर अब विशाखापट्टनम में शिफ्ट होंगे।

- हाई कोर्ट कुर्नूल में शिफ्ट किया जाएगा।

- वहीं आंध्र प्रदेश विधानसभा अमरावती में रहेगी।

- तीन राजधानी वाली अवधारणा के पीछे आंध्र प्रदेश सरकार का कहना है कि वे प्रदेश के तीनों क्षेत्रों – उत्तरी तटदक्षिणी तट और रायलसीमा का समान विकास चाहती है।  

 

2.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पर चर्चा 2020 कार्यक्रम कहां संपन्न हुआ - नई दिल्ली

- पीएम मोदी ने 20 जनवरी को छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

- दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

- इस कार्यक्रम में 2000 छात्रों के अलावा अभिभावकों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

- इसके अलावा उनकी पुस्तक एग्जाम वारिअर्स का ब्रेल संस्करण हाल ही में लांच हुआ। 

 📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

3.भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) का अध्यक्ष निम्न में से किसे नियुक्त किया गया - अर्जुन मुंडा

- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) पर विश्व तीरंदाजी (World Archery) ने प्रतिबंध लगा रखा है जिसके कारण भारतीय खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं   में तटस्थ खिलाड़ियों के तौर पर हिस्सा लेना पड़ता था।

- अर्जुन मुंडा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत वर्ष 1980 से की थी और अपने राजनीतिक जीवन में वे कुल तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए ।

 

4.भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष कौन बने हैं - जे. पी. नड्डा

- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।

- हिमाचल प्रदेश के रहने वाले जे. पी. नड्डा को पिछले वर्ष जुलाई में पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था।

- नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान वे कैबिनेट मंत्री थे।

- भारतीय जनता पार्टी – स्थापना – 6 अप्रैल 1980, अध्यक्ष – अटल बिहारी बाजपेई।

 📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए. 

5.निम्न में से किस राज्य सरकार ने राज्य में पहला जैव प्रौद्योगिकी पार्क (Biotechnology Park) की स्थापना हेतु योजना बना रही है - राजस्थान सरकार

- इस पार्क की स्थापना हेतु भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा राजस्थान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मध्य एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जाएंगे।

- समझौते के तहत राज्य में जैव प्रौद्योगिकी पार्क के साथ-साथ एक इनक्यूबेशन सेंटर (Incubation Center) भी स्थापित किया जाएगा।

- इस पार्क की स्थापना से राज्य में जैव प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे औद्योगिक विकास एवं अनुसंधान के क्षेत्र को गति मिलेगी।

- राज्य में बायो – इनफार्मेशनबायोमेडिकल इंजीनियरिंग एवं नैनो मेडिसीन इत्यादि के क्षेत्र में प्रगति होगी।

 

6.भारतीय सेना के उप – प्रमुख में से किसे नियुक्त किया गया है - लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी

- भारतीय सेना के दक्षिणी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी सेना के नए उप – प्रमुख होंगे।

- वे गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को इस पद को संभालेंगे।

- यह पद जनरल मनोज मुकुंद नरवाने के सेना प्रमुख बनने के बाद से खाली है।

- लेफ्टिनेंट जनरल सैनी को जून 1981 में जाट रेजिमेंट में कमीशन किया गया था।

- उन्होंने अपनी बटालियन (7 जाट) जम्मू-कश्मीर में एक आतंकवाद विरोधी बल की कमान संभाली।

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये - 

7.जल शक्ति मंत्रालय की समीक्षा में दक्षता लक्ष्यों पर मापदंडों के लिए किस राज्य को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है – गुजरात

- जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राज्य और केंद्र सरकार के जल विभागों की समीक्षा में दक्षता लक्ष्यों पर मापदंडों के लिए गुजरात को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है।

- राजस्थान तीसरा सबसे अच्छा और दिल्ली सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है।

- जिन सात केंद्रीय विभागों की समीक्षा की गईउनमें भारत का सर्वेक्षण शीर्ष पर है और इसके बाद राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (NIH) है।

 

8.अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 2019 के लिए भारत की विकास दर अनुमान को घटाकर कितना कर दिया है - 4.8%

- अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 2019 के लिए भारत की विकास दर अनुमान को 6.1% से घटाकर 4.8% कर दिया है।

- IMF की वर्ल्ड इकॉनोमिक आउटलुक रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2020 के लिए भारत की विकास दर 5.8% रहने की अनुमान जताया है।

- रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2021 के लिए विकास दर 6.5% रहने का अनुमान जताया गया है।

- IMF – स्थापना – 27 दिसम्बर 1945, मुख्यालय – वाशिंगटन DC, सदस्य देश – 189, MD – क्रिस्टालिना जार्वीवामुख्य अर्थशास्त्री – गीता गोपीनाथ

 📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

9.किस देश ने हाल ही में K-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है भारत

- भारत ने K-4 परमाणु बैलिस्टिक का सफल परीक्षण किया है जिसकी मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर है।

- इसे अरिहंत श्रेणी की परमाणु पनडुब्बी में तैनात किया जाएगा जिससे भारत को समुद्र के अंदर से परमाणु हथियारों को लॉन्च करने की क्षमता प्राप्त होगी।

- भारतीय नौसेना के पास आईएनएस अरिहंत ही एकमात्र ऐसी पनडुब्बी हैजो परमाणु क्षमता से लैस हैइसमें पहले से ही K-15 सागरिका या बीओ – 5 (BO-5) मिसाइलें लैस हैं जिनकी मारक क्षमता 750 किमी. है।

 

10.हाल ही में बापू नाडकर्णी का मुंबई में निधन हो गयावे निम्न में से किस खेल से जुड़े हुए थे - क्रिकेट

- बापू नाडकर्णी ने 1963-64 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 21 ओवर मेडन फेंके थे।

- यह रिकॉर्ड अब तक कायम है।

- बापू नाडकर्णी का जन्म 04 अप्रैल 1933 को नासिक में हुआ था।

- वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर थे।

- उन्होंने साल 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच दिल्ली में खेला था।

- उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच भी न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 1968 में एमएके पटौदी की अगुवाई में आकलैंड में खेला था।

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 

परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.

 

 



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book