img

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!

विश्व भूगोल की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

हिन्दी की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

फिलिप्स ग्लोबल स्लीप सर्वे-2019 के अनुसार किस देश के नागरिक पुरी नींद लेने के मामले में पहले स्थान पर हैं – भारत

  • इस मामले में भारत ने चीन और सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है।
  • 12 देशों के लगभग 11 हजार लोगों पर किए गए इस सर्वे के अनुसार दुनिया की 62 प्रतिशत आबादी को रात में नींद नहीं आती है। 


भारत में प्रतिवर्ष किस दिन को सद्भावना दिवस के रुप में मनाया जाता है – 20 अगस्त

  • सद्भावना दिवस को समरसता दिवस और राजीव गाँधी अक्षय ऊर्जा दिवस के नाम से भी जाना जाता है।
  • 20 अगस्त, 1944 को पैदा हुए राजीव गांधी भारत के छठे प्रधानमंत्री बने थे।
  • वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के बड़े बेटे थे।
  • 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदुर में उनकी हत्या कर दी गयी। 

हाल ही में पेटीएम ने अपने अध्यक्ष के रुप में किसे नियुक्त किया है – मधुर देवड़ा

  • मधुर देवड़ा पेटीएम के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के पद पर थे और अब उनको कंपनी के अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया गया है।
  • पेटीएम के पहले क्रेडिट कार्ड का क्या नाम है – पेटीएम फर्स्ट कार्ड।
  • संस्थापक – विजय शेखर शर्मा 

किस राज्य सरकार ने निकोटिन को Class A Poison के रुप में वर्गीकृत किया – कर्नाटक

  • कर्नाटक में ई-सिगरेट या निकोटिन की सभी उत्पादों के विज्ञापन पर रोक लगा दिया गया। 
  • कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, निकोटीन एक अत्यधिक विषैला और लिपोफिलिक कोलीनर्जिक एल्कालॉइड (Lipophilic Cholinergic Alkaloid) है जो पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र (Parasympathetic Nervous System) को प्रभावित करता है।


हाल ही में ग्रीनपीस द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सल्फर डाईऑक्साइड (SO2) का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला देश कौन सा है – भारत

  • ग्रीनपीस ने ये रिपोर्ट अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के ऑकड़ो के आधार पर जारी की है।
  • सल्फर डाईऑक्साइड सबसे ज्यादा कोयला जलाने से पैदा होती है।
  • NASA का अर्थ है National Aeronautics and Space Administration 
  • स्थापना – 1958, मुख्यालय – वाशिंगटन डी.सी., प्रशासक – जिम ब्रिडेनस्टाइन।

हाल ही में केंद्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों के रिटायरमेंट आयु सीमा कितने वर्ष तय की है – 60 वर्ष

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी अर्धसैनिक बलों में सभी रैंक के कर्मियों हेतु रिटायरमेंट आयु सीमा 60 साल तय कर दी है।
  • गृह मंत्रालय का यह आदेश तत्काल प्रभाव से वर्तमान में पाँच प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों पर लागू होगा।
  • जिनके नाम हैं – CRPF, BSF, SSB, CISF और असम राइफल्स।
  • वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। 

मानव संपदा मंत्रालय कि स्थापना करने वाला दुनिया का पहला राज्य कौन सा होगा – हरियाणा

  • इस मंत्रालय के माध्यम से लोगों को रोजगार, श्रमिकों के कल्याण के लिए योजनाएं, शिक्षा, मेडिकल सुविधा और पेंशन सहित लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
  • राजधानी – चंडीगढ़, मुख्यमंत्री – मनोहर लाल, राज्यपाल – सत्यदेव नारायण आर्य।
  • हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा की गई घोषणा के अनुसार देश का तीसरा खेल विश्वविद्यालय (स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी) किस राज्य में बनेगा - हरियाणा में। 
  • यह खेल विश्वविद्यालय हरियाणा के सोनीपत जिले के राई में बनेगा जो हरियाणा का पहला और देश का तीसरा खेल विश्वविद्यालय होगा।


हाल ही में कमर जावेद बाजवा के कार्यकाल में तीन साल का विस्तार किया गया है, वो किस देश के सेना प्रमुख हैं – पाकिस्तान

  • राजधानी – इस्लामाबाद, प्रधानमंत्री – इमरान खान, राष्ट्रपति – आरिफ अल्वी, संसद – नेशनल असेंबली।
  • राष्ट्रीय पेय पदार्थ – गन्ने का रस, राष्ट्रीय मिठाई – गुलाब जामुन।
  • पाकिस्तान के समुद्र तट का भौगोलिक नाम क्या है – मकरान तट। 

किस राज्य ने सरकारी स्कूलों में स्कूल फगडाबा योजना शुरु की है – मणिपुर

  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने स्कूल फगडाबा (शिक्षा को बेहतर बनाएं) नामक एक योजना शुरु की है।
  • स्कूल फगडाबा योजना का उद्देश्य बेहतर अवसंरचना, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और सरकारी स्कूलों का समग्र सुधार सुनिश्चित करना है ताकि उन्हें मॉडल स्कूल बनाया जा सके।
  • स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक उपकरण लगाए जाएंगे। 

नितिन सर की क्लास नोट्स यहाँ से ख़रीदे –

http://study91.org/

हाल ही में आइडिया वोडाफोन का नया CEO किसे नियुक्त किया गया है – रविंदर टककर

  • वोडाफोन आइडिया को पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी – बालेश शर्मा ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book