img

1.निम्नलिखित में से किस दिन गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है – 19 दिसंबर

- प्रत्येक वर्ष 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

- भारतीय सेना ने 19 दिसम्बर, 1961 को 'ऑपरेशन विजय अभियान' चलाकर गोवा, दमन और दीव को पुर्तग़ालियों के शासन से मुक्त कराया था।

- इसी वजह से इस दिन गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

- गोवा मुक्ति अभियान के दौरान 4668 पुर्तगालियों को बंदी बनाया गया था। 

 Daily Current Affairs Test Link 📲 

2.हाल ही में ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) में भारत की विकास दर 5 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है – 4.6 प्रतिशत

- हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) में भारत की विकास दर 6.50 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है - 5.1 प्रतिशत।

- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष - 6.1 प्रतिशत।

- विश्व बैंक - 6 प्रतिशत।

- ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज - 5.8 प्रतिशत।

- RBI - 5 प्रतिशत।

- इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च - 6.1 प्रतिशत। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

3.फ़ोर्ब्स इंडिया द्वारा वर्ष 2019 के लिए जारी टॉप-100 भारतीय सेलेब्रिटीज़ की सूची में किसे दूसरा स्थान मिला है – अक्षय कुमार

- वर्ष 2019 की सूची में कोहली 252.72 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सलमान को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

- इस सूची में दूसरे स्थान पर अक्षय कुमार और तीसरे स्थान पर सलमान खान हैं।

- आलिया भट्ट ने टॉप 10 में स्थान बनाते हुए 8वां स्थान हासिल किया।

- जबकि दीपिका पादुकोण 10वें स्थान पर हैं। 

📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

4.सरकार ने किस कानून के तहत देश के 8 राज्‍यों व केंद्र शासित प्रदेशों हिस्‍सों में इंटरनेट बंद किया – सीआरपीसी, 1973, इंडियन टेलिग्राफ एक्ट, 1985 व टेंपररी सस्पेंशन ऑफ टेलिकॉम सर्विसेज (पब्लिक इमर्जेंसी ऑर पब्लिक सेफ्टी) रुल्स, 2017

- सरकारें इंटरनेट सर्विस पर रोक लगाने के लिए अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग कानून का सहारा ले रही हैं।

- 13 दिसंबर को नागरिकता का संशोधित कानून (CAA) अस्तित्व में आने के बाद से ही देश भर में विरोध हो रहा है। 

📚 Daily Current Affairs Video 📲

5.फीफा ने लगातार दूसरी बार किस देश की टीम को ‘टीम ऑफ द ईयर’ 2019 चुना है – बेल्जियम

- इस सूची में विश्व चैंपियन फ्रांस दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

- फीफा अध्यक्ष: गियान्नी इन्फेंटिनो।

- स्थापित: 21 मई 1904, मुख्यालय: ज़्यूरिख़, स्विट्जरलैंड।

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

6.हाल ही में मुंबई - नागपुर एक्सप्रेसवे का नाम बदलकर किसके नाम पर रखने का ऐलान किया गया है – बाला साहेब ठाकरे

- मुंबई - नागपुर सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेसवे 701 किलोमीटर लंबा है, जो अभी निर्माणाधीन है।

- महाराष्ट्र की शिवसेना - एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन सरकार ने हाल ही में मुंबई - नागपुर के बीच निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग का नाम बदलकर हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग करने का निर्णय लिया है।

- राजधानी - मुम्बई, मुख्यमंत्री - उद्धव ठाकरे (19 वें), राज्यपाल - भगत सिंह कोश्यारी (सी विद्यासागर राव का स्थान लिया है)

- प्रसिद्ध त्यौहार - गणेश चतुर्थी। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞 

7.हाल ही में भारत ने पेरिस जलवायु समझौते के अंतर्गत दिए गए कितने प्रतिशत तक लक्ष्य को हासिल कर लिया है – 21 प्रतिशत

- केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अनुसार पेरिस जलवायु समझौते के अंतर्गत भारत को साल 2030 तक 35 प्रतिशत तक कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य दिया गया है, जो मौजूदा समय में 21 प्रतिशत तक कम हो गया है।

- वर्तमान में भारत पेरिस जलवायु समझौते पर अमल करने वाले देशों में सबसे आगे है।

- पेरिस जलवायु समझौता क्या है – 

- 30 नवंबर से लेकर 11 दिसंबर, 2015 तक 195 देशों की सरकारें पेरिस, फ्रांस में इकट्ठा हुई और विश्व स्तर पर ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन को कम करने के उद्देश्य से जलवायु परिवर्तन पर एक नया वैश्विक समझौता किया था, जो जलवायु परिवर्तन के खतरे को कम करने के लिए एक प्रभावी कदम होगा।

- वर्तमान में पेरिस समझौते में कुल 197 देश हैं।

- गौरतलब है कि युद्धग्रस्त सीरिया इस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला अंतिम देश है। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

8.केंद्र सरकार ने हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) से सड़कों के सुधार के लिए 490 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया है – मध्य प्रदेश

- इससे मध्य प्रदेश में लगभग 1,600 किलोमीटर के राज्य राजमार्गों और जिलों की प्रमुख सड़कों का सुधार हाइब्रिड-एन्युटी मॉडल (HAM) के माध्यम से PPP परियोजना के तहत किया जाएगा।

- पीपीपी मोड के तहत निजी क्षेत्र की भागीदारी से अतिरिक्त 286 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाया जाएगा।

- परियोजना के तहत इन सड़कों के विकास से राज्य में ग्रामीण और पेरी-शहरी कनेक्टिविटी में सुधार होगा साथ ही बाजारों और बेहतर सेवाओं तक पहुंच में सुधार होगा।

- एशियाई विकास बैंक (ADB) उद्देश्य - एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

- स्थापना - दिसंबर 1966, मुख्यालय - मनीला (फिलीपींस) 

📲 WORLD History Full Video Class - 🗞

9.हाल ही में भारतीय मूल के किस वैज्ञानिक को अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा नेशनल साइंस फाउंडेशन (NSF) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है – सेतुरमन पंचनाथन को।

- इस पद पर वो फ्रांस के कोर्डोवा का स्थान लेंगे और इस पद पर उनका कार्यकाल 6 वर्ष का होगा।

- NSF एक अमेरिकी सरकारी एंजेसी है जो विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मौलिक अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देती है। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

10.हाल ही में किस देश के वेटलिफ्टिर का ओलंपिक में जीता गया गोल्ड मेडल वापिस ले लिया गया है – यूक्रेन

- यूक्रेन के ओलेक्सी टोरोख्ती ने साल 2012 के लंदन ओलंपिक में 105 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता था।

- लेकिन उनको डोपिंग नियमों के उल्लंघन में लिप्त पाया गया है।

- जिस कारण उन पर ये कदम उठाया गया है। 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book