img

1.हाल ही में चर्चा में रहे कुकी जनजाति का संबंध है - भारत, बांग्लादेश और म्यांमार

- यह जनजाति भारत, बांग्लादेश और म्यांमार में रहती है। 

- भारत में अरुणांचल प्रदेश को छोड़कर कूकी जनजाति लगभग सभी उत्तर पूर्वी राज्यों में पाई जाती है। 

- म्यांमार के चिन प्रांत के लोगों के लिये चिन पद का प्रयोग किया जाता है। 

- जबकि भारतीय क्षेत्र में चिन लोगों को ही कूकी कहा जाता है। 


2.71 वें गणतंत्र दिवस में किस देश के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो मुख्य अतिथि होंगे – ब्राजील

- ब्राजील के राष्ट्रपति 24 जनवरी से 27 जनवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे। 

- ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोल्सनारो का ये पहला भारत दौरा है। 

- इससे पहले साल 1996 और साल 2004 में ब्राजील के राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि गणतंत्र दिवस में हिस्सा ले चुके हैं। 

 📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


3.JLL सिटी मोमेंटम इंडेक्स 2020 में किस शहर को ‘विश्व का सबसे डायनामिक शहर’ चुना गया है – हैदराबाद

- तेलंगाना की राजधानी और टेक्नोलॉजी उद्योग के हब हैदराबाद को JLL सिटी मोमेंटम इंडेक्स 2020 में ‘विश्व का सबसे डायनामिक शहर’ चुना गया है।

- अमेरिकी रियल एस्टेट सेवा फर्म जोंस लांग लासेल (JLL) ने हाल ही में विश्व भर के 129 शहरों को मूल्यांकन किया। 

- इस सूचकांक में हैदराबाद को पहला स्थान प्राप्त हुआ। 

- हैदराबाद के बाद इस सूचकांक में बंगलुरु का स्थान है। 

- इसके बाद पांचवें स्थान पर चेन्नई है तथा छठवें स्थान पर दिल्ली है। 

- इस सूचकांक के टॉप 20 शहरों में 7 भारतीय शहर शामिल हैं। 


4.मध्य प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2018 के लिए किस भारतीय संगीतकार को चुना गया है – कुलदीप सिंह

- वर्ष 2017 के लिए यह सम्मान गायिका सुमन कल्याणपुर को प्रदान किया जाएगा। 

- इस पुरस्कार की स्थापना मध्य प्रदेश सरकार ने 1984 - 85 में की थी।

- इस पुरस्कार का नाम महान गायिका लता मंगेशकर के नाम पर रखा गया है। 

- यह पुरस्कार संगीत के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है। 

- मध्य प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को 5% का आरक्षण दिया है। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए. 


5.हाल ही में भारत और किस देश की सीमा पर एकीकृत चौकी का उद्धाटन किया गया है – नेपाल

- यह चेक पोस्ट व्यापार तथा लोगों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने हेतु भारतीय सहायता से बनाए गए हैं। 

- यह भारत और नेपाल के बीच दूसरी चेकपोस्‍ट है। 

- पहली चेकपोस्ट बिहार के रक्‍सौल और बीरगंज बॉर्डर पर है। 

- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत पड़ोस के सभी मित्र देशों के साथ यातायात को सरल एवं आसान बनाने और व्यापार, संस्कृति, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में हमारे बीच संपर्क को और अधिक   सुविधाजनक बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। 


6.हाल ही में हुई डॉल्फिन जनगणना के अनुसार किस राज्य की चिल्का झील में इरावदी डॉल्फिन की संख्या 146 बताई गई है – ओडिशा

- इरावदी डॉल्फिन का वैज्ञानिक नाम ऑरकाले ब्रेविरियोस्ट्रिस है। 

- इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघकी लाल सूची में संकटग्रस्त (Endangered) श्रेणी में रखा गया है। 

- इस प्रजाति का नाम म्याँमार की इरावदी नदी के नाम पर रखा गया है।

- इरावदी नदी में ये बड़ी संख्या में पाई जाती हैं। 

- इरावदी नदी इनका प्राकृतिक वासस्थल है। 

- डॉल्फिन की गणना में हाइड्रोफोन निगरानी तकनीक (Hydrophone Monitoring Technique) का प्रयोग किया गया। 

- हाइड्रोफोन एक माइक्रोफोन है जिसे पानी के नीचे की आवाज़ को रिकॉर्ड करने या सुनने के लिये इस्तेमाल किया जाता है। 

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये - 


7.वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 'ग्लोबल सोशल मोबिलिटी इंडेक्स' की 82 देशों की सूची में भारत को कौन सा स्थान मिला है –76

- विश्‍व आर्थिक मंच का 50वें सम्‍मेलन की 21 जनवरी, 2020 से स्विट्ज़रलैण्‍ड के दावोस में शुरुआत हो गई है। 

- वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सम्‍मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमण्‍डल का नेतृत्‍व कर रहे हैं। 

- इस सूची में नॉर्डियक देश शीर्ष पांच स्थानों पर काबिज हैं। 

- पहले पायदान पर डेनमार्क (85 अंक) है। 

- इसके बाद नॉर्वे, फिनलैंड, स्वीडन और आइसलैंड है इंडेक्स में भारत उन 5 देशों में शामिल है जो सोशल मोबिलिटी को बेहतर बनाकर सर्वाधिक फायदा उठा सकते हैं यह इंडेक्स ‘हर   व्यक्ति के लिए समान अवसर' के आधार पर बनी है। 


8.हाल ही में किस कंपनी ने उबर ईट्स के अधिग्रहण की घोषणा की है – ज़ोमेटो

- गुरुग्राम स्थित फूड डिलीवरी स्टार्टअप और रेस्तरां एग्रीगेटर "Zomato" ने भारत में "Uber Eats" के व्यापार के अधिग्रहण की घोषणा की है।

- अधिग्रहण के बाद "Uber Eats" का "Zomato" में 9.99% का मालिकाना हक होगा। 

- 2017 में "Uber Eats" के शुरु होने के बाद इसके साथ भारत के लगभग 26,000 रेस्तरां फूड डिलीवरी व्यवसाय में जुड़े हैं। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞


9.मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है – 21 जनवरी को

- 21 जनवरी को त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय का 47 वां राज्यत्व दिवस मनाया जा रहा है। 

- त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय को 21 जनवरी, 1972 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। 

- मणिपुर और त्रिपुरा को 1949 में केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था। 


10.‘NIC टेक कॉन्क्लेव 2020’ की थीम क्या है – Technologies for NextGen Governance

- नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर (NIC) द्वारा नई दिली में में दो दिवसीय टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। 

- इस इवेंट का आयोजन नई दिल्ली में 21-21 जनवरी, 2020 के दौरान किया जाएगा। 

- इसका उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा किया जायेगा। 

- इस टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव में सूचना व संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के उपयोग पर चर्चा की जायेगी। 

- इसकी थीम ‘Technologies for NextGen Governance’ है। 

- इस संगोष्ठी का उद्देश नागरिकों को उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मुहैया करवाना है। 

- सरकार के प्रशासन सम्बन्धी कार्यों में नई प्रौद्योगिकी अपनाने में NIC प्रमुख भूमिका निभाता है। 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book