img

1.हाल ही में PETA ने किस भारतीय खिलाड़ी को पर्सन ऑफ द ईयर - 2019 के खिताब से सम्मानित करने का ऐलान किया है – विराट कोहली

- PETA का अर्थ है People for the Ethical Treatment of Animals.

- विराट कोहली को ये पुरस्कार जानवरों के प्रति उनके लगाव को देखते हुए दिया जाएगा।

- PETA पुरस्कार उन लोगों या संगठनों को दिया जाता है जो जानवरों के कल्याण और जानवरों के खिलाफ हिंसा को रोकने की पहल करते हैं।

- उनसे पूर्व यह खिताब शशि थरुर, सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश के.एस. पनिकर और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जैसे लोगों को मिल चुका है। 

  Daily Current Affairs Test Link 📲

2.फॉर्चून की बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर 2019 की सूची में किस दिग्गज को शीर्ष स्थान पर रखा गया है – सत्या नडेला

- फॉर्चून की 2019 की 'बिजनस पर्सन ऑफ द इयर' लिस्ट में भारतीय मूल के 3 लोगों को जगह मिली है।

- इस सूची में मास्टसरकार्ड के सीईओ अजय बंगा आठवें और अरिस्टाम की हेड जयश्री उल्लाल 18वें स्था‍न पर हैं।

- फॉर्चून की सालाना बिजनेस पर्सन ऑफ द इयर लिस्ट में कारोबार जगत के ऐसे 20 दिग्गजों को शामिल किया जाता है जिन्होंने साहसिक लक्ष्य् हासिल किया हैं। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

3.श्रीलंका में निम्नलिखित में से किसे हाल ही में प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है – महिंदा राजपक्षे

- श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने अपने बड़े भाई और पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को देश का प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय लिया है।

- महिंदा राजपक्षे 2005 से 2015 के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति रह चुके हैं।

- उनके शासनकाल में गोताबाया रक्षा विभाग संभाल रहे थे।

- महिंदा राजपक्षे वर्ष 1970 में पहली बार श्रीलंका की संसद के लिए चुने गए थे।

- वे पहली बार 2004 में प्रधानमंत्री चुने गए, लेकिन अगले ही साल वह राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुए। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

4.हाल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी ने शनि के चंद्रमा की पहली ग्लोबल जियालॉजिक मैपिंग पूरी की है – NASA

- NASA ने शनि ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा ‘टाइटन’ की पहली ‘ग्लोबल जियॉलाजिकल’ मैपिंग’ पूरी कर ली है।

- नासा की जेट प्रोप्लसन लेबोरेटरी (जेपीएल) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इसमें रेत के टीले, झीलें, मैदानी क्षेत्रों के अलावा ज्वालामुखी के क्रेटर और अन्य दुर्गम स्थान शामिल हैं।

- वैज्ञानिकों का कहना है कि टाइटन में मीथेन तथा ईथेन की बारिश होती है और ये टाइटन के अति ठंडे माहौल में तरल पदार्थ की तरह प्रतीत होते हैं।

- साथ ही सबसे अधिक चंद्रमा के मामले में शनि ने बृहस्पति को पीछे छोड़ा।

- शनि के 20 नये उपग्रह मिले जिससे उपग्रहों की संख्या बढ़कर 82 हो गयी।

- बृहस्पति के 12 नये उपग्रह मिले जिससे इनकी संख्या बढ़कर 79 हो गयी। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

5.अरुणांचल प्रदेश में हाल ही में लॉन्च किये गये पहले हिंदी समाचार पत्र का क्या नाम है – अरुण भूमि

- अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने हाल ही में प्रदेश के पहले हिंदी समाचार पत्र ‘अरुण भूमि’ को लॉन्च किया।

- मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि देश की बड़ी आबादी, जो हिंदी बोलती और पढ़ती है, उसे अरुणाचल प्रदेश के बारे में समाचार, सूचना और जानकारी मिलेगी।

- इस समाचार पत्र का प्रकाशन और संपादन ताकम सोनिया द्वारा किया जायेगा।

- वे अरुणाचल हिंदी संस्था का भी संचालन करते हैं। 

📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें 🗞

6.मनु भाकर ने ISSF विश्व कप फाइनल में महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में कौन सा पदक जीती है – स्वर्ण पदक

- मनु भाकर ने इस दौरान जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

- मनु भाकर ने अपने निशानों से 244.7 का कुल स्कोर बनाया।

- आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टेल इवेंट में हीना सिद्धू के बाद मनु भाकर गोल्डन मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय निशानेबाज बन गई हैं।

मनु का जन्म हरियाणा में हुआ।

- 2018 gold coast ऑस्ट्रेलिया में गोल्ड मेडल & युवा ओलंपिक 2018 में गोल्ड मेडल जीता।

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

7.स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण पुरस्कार - 2019 में शीर्ष पर कौन सा राज्य है – तमिलनाडु

- 19 नवंबर, 2019 को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण पुरस्कार- 2019 प्रदान किये गए।

- राज्यों की श्रेणी में शीर्ष स्थान तमिलनाडु > हरियाणा> गुजरात  हैं।

- ज़िलों की श्रेणी में शीर्ष स्थान पेडापल्ली (तेलंगाना) >फरीदाबाद > रेवाड़ी (हरियाणा) हैं। 

📲 POLITY Complete Lecture - 🗞

8.हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर सोवा रिग्पा की स्थापना को मंजूरी प्रदान की दी – लेह में

- यह आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्तशासी संस्थान होगा।

- NISR की स्थापना आयुष मंत्रालय के तहत 47.25 करोड़ रुपये की लागत से की जाएगी।

- सोवा-रिग्पा भारत में हिमालयी क्षेत्र की एक पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली है।

- यह सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल), हिमाचल प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के साथ-साथ पूरे भारत में प्रचलित हो रहा है।

- NISR की स्थापना से सोवा-रिग्पा को न सिर्फ भारतीय उपमहाद्वीप में नया जीवन मिलेगा बल्कि भारत के साथ-साथ अन्य देशों के छात्रों को भी इस पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को सीखने का अवसर मिलेगा। 

📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞

9.विश्व बाल दिवस कब मनाया जाता है – 20 नवंबर

- 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

- इस दिन संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार समझौता (UNCRC) को अपनाया गया था।

- यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता, बच्चों के प्रति जागरूकता और बच्चों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिये मनाया जाता है।

- थीम - फॉर चिल्ड्रेन, बाई चिल्ड्रेन।

- यूनिसेफ 14 से 20 नवंबर, 2019 तक बाल अधिकार सप्ताह मनाकर विश्व में बच्चों के अधिकार को लेकर कई कार्यक्रम किये।

- इस वर्ष बच्चों के लिये सात अधिकारों को सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

- इनमें स्वास्थ्य और शिक्षा प्रमुख है।

- इसके अलावा यूनिसेफ दुनियाभर में (Go Blue) गो ब्लू अभियान चला रहा है।

- गौरतलब है कि इस रंग को बाल अधिकारों का प्रतीक माना गया है। 

📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞

10.नासा के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति ग्रह के किस चन्द्रमा पर जलवाष्प की खोज की है – यूरोपा

- नासा के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति ग्रह के चन्द्रमा यूरोपा पर जलवाष्प की खोज की है।

- यह खोज हवाई में डब्ल्यू.एम. केक वेधशाला से की गयी।

- यूरोपा ब्रहस्पति ग्रह के 79 उपग्रहों में से एक है तथा यह 3.5 दिन में ब्रहस्पति की परिक्रमा पूरी करता है।

- इसके अलावा यह सौर मंडल का 6वाँ सबसे बड़ा उपग्रह भी है।

- इसकी सतह पर बर्फ की अधिक मात्रा होने के कारण यह हमारे चंद्रमा की तुलना में सूर्य के प्रकाश का 5.5 गुना परावर्तित करता है।

- सूर्य के प्रकाश को यूरोपा तक पहुँचने में 45 मिनट लगते हैं। 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.


Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book