img

1.महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती किस दिन मनाई जाती है – 19 फरवरी

- छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। 

- 1674 में उन्होंने पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। 

- इनकी माता का नाम जीजाबाई और पिता का नाम शाहजी भोंसले था। 

- छत्रपति शिवाजी के मंत्री परिषद में आठ मंत्री थे, जिन्हे अष्ट– प्रधान भी कहा जाता है।


2.‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ का अध्यक्ष किसे बनाया – महंत नृत्य गोपाल दास

- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बने ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ की 19 फरवरी 2020 को पहली बैठक हुई है। 

- नृपेंद्र मिश्रा को भवन निर्माण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

- महंत नृत्य गोपाल दास का जन्म 11 जून 1938 को मथुरा के कहौला गॉव में हुआ था। 

- उन्होंनें 12 साल की उम्र में ही वैराग्य धारण कर लिया और अयोध्या आ गए।

विश्व की प्रमुख झीले इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


3.दुनिया को कट, कॉपी और पेस्ट देने वाले कम्प्यूटर साइंटिस्ट जिनका निधन हो गया है का क्या नाम था – लैरी टेस्लर

- कम्प्यूटर में कट, कॉपी और पेस्ट की कमांड देने वाले कम्प्यूटर साइंटिस्ट लैरी टेस्लर का निधन। 

- टेस्लर ने दुनिया भर की बड़ी कंपनियों के लिए काम किया जिसमें Apple, Amazon और Yahoo शामिल हैं। 


4.अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2020 कब मनाया गया – 21  फरवरी

- केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा पूरे देश में 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। 

- थीम-  ‘हमारी बहुभाषी विरासत का उत्सव मनाना’ अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस यूनेस्को के कैलेंडर कार्यक्रमों का एक हिस्सा है। 

- इसकी घोषणा यूनेस्को द्वारा 17 नवंबर, 1999 को की गई थी जिसे औपचारिक रूप से वर्ष 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मान्यता दी।

विश्व के प्रमुख रेगिस्तान इसको पढने के लिये यहाँक्लिक करे


5.हाल ही में किस राज्य के प्रसिध्द पान तिरूर वेटिला को भौगोलिक संकेत टैग दिया गया – केरल

- तिरूर वेटिला पान केरल के मलप्पुरम ज़िले के तिरूर और आस-पास के इलाकों में उगाया जाता है। 

- तिरूर वेटिला के ताज़े पत्तों में क्लोरोफिल और प्रोटीन की उच्च मात्रा पाई जाती है साथ ही अद्वितीय स्वाद एवं सुगंध जैसी कुछ विशेष जैव रासायनिक विशेषताएँ होती हैं। 

- इसकी तीक्ष्णता का कारण इसमें उपस्थित यूजेनॉल (Eugenol) नामक प्रमुख तेल है। 

- केरल के अन्य जीआई उत्पाद - कैपड़ चावल, पोक्कली चावल, वायनाड जीराकसला चावल, वाझाकुलम अनन्नास, मरयूर गुड़, सेंट्रल त्रावणकोर गुड़।


6.7वां महिला टी20 विश्व कप का आयोजन किस देश में आयोजित हो रहा है – ऑस्ट्रेलिया

- ICC Women’s T20 World Cup 2020 का आयोजन 21 फरवरी से 8 मार्च तक होगा। 

- ICC के CEO - मनु साहनी।

भारत के प्रमुख जलप्रपात इसको पढने के लिये यहाँक्लिक करे


7.किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को ‘लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड 2000-2020’ दिया गया है – सचिन तेंदुलकर

- लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर – फॉर्मूला वन ड्राइवर लुईस कार्ल डेविडसन हैमिल्टन (यूनाइटेड किंगडम) और फुटबॉलर लियोनेल आंद्रेस मेस्सी कुक्किटिनी (अर्जेंटीना)। 

- लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर – सिमोन एरियन बाइल्स (अमेरिकी जिमनास्ट)। 

- लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर – दक्षिण अफ्रीका पुरुषों की रग्बी टीम। 

- लॉरियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर – सोफिया फ्लॉर्श (जर्मन रेसिंग ड्राइवर)। 

- विकलांगता के साथ लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर – ओक्साना मास्टर्स (यूक्रेनी-अमेरिकी पैरालम्पिक रोवर और क्रॉस-कंट्री स्कीयर)। 

- लॉरियस बेस्ट स्पोर्टिंग मोमेंट – एक राष्ट्र के कंधों पर ले जाया गया – सचिन तेंदुलकर। 

- लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड का आयोजन हर साल होता है और खेल की दुनिया के खिलाड़ियों और टीमों को उनकी साल भर की उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाता है। 

- पुरस्कारों की शुरुआत 1999 से हुई थी।


8.किन को CMS COP13 में “ लुप्तप्राय प्रवासी प्रजाति” के रूप में वर्गीकृत किया गया – उपरोक्त सभी

- एशियाई हाथी, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) और बंगाल फ्लोरिकन को CMS COP13 में “ लुप्तप्राय प्रवासी प्रजाति” के रूप में घोषित किया गया था। 

- भारत ने भारतीय हाथी (एशियाई हाथी) को “राष्ट्रीय विरासत पशु” घोषिक किया है। 

- प्राकृतिक आवास के विनाश के कारण बंगाल फ्लोरिकन की आबादी में बहुत गिरावट आई है। 

- भारत सरकार ने ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की सुरक्षा के लिए इसके आवास को संरक्षण रिजर्व घोषित किया है।

विश्व के प्रमुख सागर इसको पढने के लिये यहाँक्लिक करे


9.हाल ही में किस संस्थान का नाम स्वर्गीय मनोहर पार्रिकर के नाम पर रखा गया है – रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान

- केंद्र सरकार ने पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर की ‘प्रतिबद्धता और विरासत’ के सम्मान में रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान का नाम बदलकर मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान कर दिया है। 

- पर्रिकर 09 मार्च 2014 से लेकर 14 मार्च 2017 तक देश के रक्षा मंत्री थे। 

- उन्होंने पठानकोट और उरी जैसे हमलों की चुनौती के दौर में रक्षा मंत्रालय का नेतृत्व किया था। 

- उनका 17 मार्च 2019 को कैंसर से निधन हो गया था।

10.निम्नलिखित में से किसे हाल ही में मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किया गया है – बिमल जुल्का

- पूर्व सूचना एवं प्रसारण सचिव बिमल जुल्का को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआइसी) नियुक्त किया गया है। 

- बिमल जुल्का फिलहाल केंद्रीय सूचना आयोग में बतौर सूचना आयुक्त सेवारत हैं। 

- इनका चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार समिति ने किया। 

- जुल्का मध्य प्रदेश कैडर के 1979 बैच के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी हैं।

भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


   हिंदीभाषा की बोलियाँ देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


   📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


  🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


  📢भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज देखने के लिए यहाँ कीजिये -

  🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book