img

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!

 नितिन सर की क्लास नोट्स यहाँ से ख़रीदे –

http://study91.org/

हाल ही में अमेजन ने अपने सबसे बड़े परिसर का उद्घाटन कहां पर किया है – हैदराबाद

  • यह परिसर 9.5 एकड़ में बना है और इसमें एक साथ लगभग 15 हजार कर्मचारी काम कर सकते है।
  • मुख्यालय – सिएटल (संयुक्त राज्य अमेरिका), सीईओ – जेफ बेजोस। 


हाल ही में किस कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी कम्प्यूटर चिप का अनावरण किया है – सेरेब्रस सिस्टम्स

  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका की एक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी है। 


हाल ही में किस राज्य द्वारा Super 50 कार्यक्रम शुरु किया है – महाराष्ट्र

  • इस योजना में राज्य के आदिवासी छात्र जो इंजीनियर या डॉक्टर बनना चाहते है, उनमें 50 सबसे मेधावी छात्रो को चुनकर तैयार किया जायेगा।


हाल ही में जारी State Solar Rooftop Attraction Index में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा है – कर्नाटक

  • कर्नाटक > तेंलगाना > गुजरात > आंध्र प्रदेश
  • सरल सुचकांक को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन (SSEF), एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ASSOCHAM) और अर्न्स्ट एंड यंग (EY) के सहयोग से तैयार किया गया है। 

आधुनिक इतिहास की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

विश्व भूगोल की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

हिन्दी की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

हाल ही में किसे कैबिनेट सचिव के रुप में नियुक्त किया गया है – राजीव गौबा

  • इनका कार्यकाल 30 अगस्त से 2 साल का होगा ।
  • इसके साथ ही अजय कुमार को नया रक्षा सचिव नियुक्त किया गया।


हाल ही में महात्मा गांधी कि 150 वीं जयंती के अवसर पर किस पुस्तक का अनावरण किया गया है – द डायरी ऑफ मनु गांधी

  • इस पुस्तक को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय प्रेस के सहयोग से भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा पेश किया गया है और इसका अनावरण भारत के वर्तमान संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल द्वारा किया गया है।
  • मनु गांधी (मृदुला) महात्मा गांधी जी की एक भतीजी थीं, और उनकी हत्या (1948) तक वो उनके के साथ रहीं थी। 


हाल ही में पुश्किन पदक-2019 से किसे सम्मानित किया गया है – मीता नारायण

  • मीता नारायण वर्तमान में जेएनयू (जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी) में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।
  • यह पुरस्कार रुस की सरकार द्वारा किसी भी भारतीय विद्वान को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
  • राजधानी – मास्को, मुद्रा – रुबल, संसद – ड्यूमा, समाचार एजेंसी – ताश, राष्ट्रपति – व्लादिमीर पुतिन। 


हाल ही में केंद्र सरकार ने लोकपाल के सचिव के रुप में किसे नियुक्त किया है – बृज कुमार अग्रवाल

  • वर्तमान लोकपाल संस्था के अध्यक्ष पिनाकी चंद्र घोष हैं लोकपाल कार्यालय में OSD के रुप में दिलीप कुमार नियुक्त हैं। 

राजव्यवस्था की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

जीव विज्ञान की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

किस देश में दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर बनेगा – भारत में

  • बेंगलुरु स्थित इस्कॉन संस्था (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) साल 2022 तक देश में 7 बड़े कृष्ण मंदिरों का निर्माण करेगा। जिसके अंतर्गत वृंदावन में बनने वाला चंद्रोदय मंदिर दुनिया का सबसे ऊंचा धार्मिक स्थल होगा, जिसकी ऊंचाई 210 मीटर (700 फीट) होगी।
  • इस्कॉन संस्था की इस योजना के अंतर्गत ये सात मंदिर वृंदावन, बेंगलुरु, मैसूर, जयपुर, तेलंगाना, अहमदाबाद और गुवाहाटी में बनेंगें, जिन पर 2100 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत गुवाहाटी (असम) में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे 20 एकड़ में बनने वाला मंदिर फ्लोटिंग मंदिर होगा जो बाढ़ या जलस्तर बढ़ने पर भी तैरता रहेगा। 


हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंचे हैं – जी - 7 सम्मेलन

  • जी – 7 का यह 45 वां सम्मेलन है, जो फ्रांस के बियारेटज शहर में 22 से 26 अगस्त के बीच होगा और इस सम्मेलन में नरेंद्र मोदी विशेष अतिथि के तौर पर भाग लेंगे।
  • जी – 7 में जापान, इटली, जर्मनी, फ्रांस, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल है।
  • वर्ष 1976 से कनाडा की सहभागिता के बाद यह समूह जी – 7 के नाम से जाना जाता है।
  • जी – 7 एक अनौचारिक संगठन है। जिसका कोई मुख्यालय अथवा सचिवालय नहीं है। इसका कोई चार्टर (संविधान) भी नहीं है। 





ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book