img

1.हाल ही में किस राज्य वन्यजीव बोर्ड द्वारा कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व (Corbett Tiger Reserve) में गैंडों को लाने से संबंधित प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई है – उत्तराखंड

- जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है।

- एक सिंग वाले गैंडें के लिये प्रसिद्ध उद्यान काजीरंगा उद्यान है।

- पहले चरण में लगभग 10 गैंडों को कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में लाया जाएगा।

- उत्तराखंड वन्यजीव बोर्ड के अनुसार, कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व का भौगोलिक भू-भाग और यहाँ के पर्यावरण की स्थिति गैंडों के लिये उपयुक्त है। 

 Daily Current Affairs Test Link 📲 

2.केंद्र सरकार ने अगला विदेश सचिव किसे नियुक्‍त करने का ऐलान किया है – हर्ष वर्धन श्रृंगला

- विदेश सचिव विजय गोखले का दो साल का कार्यकाल 29 जनवरी 2020 को पूरा हो रहा है।

- कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हर्ष वर्धन श्रृंगला अगला विदेश सचिव चुना है।

- श्रृंगला  वर्तमान समय में अमेरिका में भारत के राजदूत हैं। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

3.राष्ट्रीय किसान दिवस कब मनाया जाता है – 23 दिसंबर

- यह दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की समृति में मनाया जाता है।

- इस दिवस को चरण सिंह जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

- 23 दिसम्बर 1902 को चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था। चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री थे, वे 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980 के बीच देश के प्रधानमंत्री रहे।

- उनका निधन 29 मई, 1987 को नई दिल्ली में हुआ था। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

4.पुस्तक ‘R N Kao: Gentleman Spymaster’ किसके द्वारा लिखी गई है – नितिन गोखले

- यह पुस्तक आर एन काओ के बारे में हैं जो कि भारतीय ख़ुफ़िया विभाग ‘रॉ’ के पहले चीफ थे।

- काओ को उनकी कार्यप्रणाली के साथ-साथ बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और सिक्किम को भारत में शामिल किये जाने के लिए भी जाना जाता है।

- इस पुस्तक के लेखक नितिन गोखले एक पूर्व पत्रकार हैं।

- RAW- रिसर्च एंड एनालिसिस विंग।

- स्थापना-21 सितंबर 1968, वर्तमान अध्यक्ष - सामंत गोयल 

📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

5.आठ अफ्रीकी देशों ने अपनी मुद्रा CFA Franc को बदलकर क्‍या नाम रखा है – इको

- ये देश – बेनिन, बुर्किना फासो, गिनी-बसाउ, आइवरी कोस्ट, माली, नाइजर, सेनेगल और टोगो।

- अभी तक इन देशों में सीएफए (Financial Community of Africa) की फ्रैंक करेंसी चल रही थी। सीएफए कुल 14 देशों में लागू थी।

- सीएफए (Financial Community of Africa) की फ्रैंक करेंसी अफ्रीका के कुल 14 देशों में लागू थी।

- अब सिर्फ 6 देशों में ये बची है।

- यहां की मुद्रा पहले फ्रांस की मुद्रा फ्रैंक से जुड़ी थी।

- क्योंकि, ये 8 देश फ्रांस के उपनिवेश थे।

- यानी इनपर पहले फ्रांस की सरकार का राज था। 

📚 Daily Current Affairs Video 📲 

6.झारखंड में अगले मुख्यमंत्री कौन होंगे – हेमन्त सोरेन

- सबसे बड़े गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन हैं।

- वह मुख्‍यमंत्री बनने वाले हैं।

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 या 28 दिसंबर को वह रांची में शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

- उनका जन्‍म 10 अगस्‍त 1975 को हुआ था।

- वह पूर्व मुख्‍यमंत्री शिबू सोरेन के बेटे हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हैं।

- हेमंत सोरेन राज्‍य के सबसे युवा मुख्‍यमंत्री रह चुके। 

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

7.फीफा क्लब विश्व कप 2019 किस क्‍लब ने जीता – लिवरपूल

- लिवरपूल इंग्लैंड का एक फुटबॉल क्लब है।

- लिवरपूल ने ब्राज़ील के क्लब फ्लेमिंगो को हराकर क्लब विश्व कप का खिताब जीता।

- पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता को रियाल मेड्रिड ने जीता था।

- फीफा क्लब विश्व कप के पहली बार आयोजन 2000 में किया गया था। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞 

8.किस राज्य ने असमिया को राज्य भाषा घोषित करने के लिए मंजूरी दी गयी हैं – असम

- असम सरकार ने असमिया को राज्य भाषा घोषित करने के लिए मंजूरी दी।

- इसके बाद अब भारत सरकार को अनुच्छेद 345 में संशोधन करना होगा।

- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 345 के तहत आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से किसी भी भाषा को कोई राज्य अपनी अधिकारिक भाषा घोषित कर सकता है।

- गठन - 26 जनवरी 1960, राजधानी - दिसपुर, मुख्यमंत्री - सर्वानंद सोनोवाल, राज्यपाल - प्रो. जगदीश मुखी, 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

9.इंटीग्रल कोच कारखाना ने नया रिकॉर्ड कितने दिनों में किया 3000 कोच का निर्माण बनाया हैं – 215

- भारतीय रेलवे के इंटीग्रल कोच कारखाना (ICF) ने 215 दिनों में 3000 कोचो का निर्माण करने का नया रिकॉर्ड कायम किया है।

- रेलवे के 64 साल पुराने सवारी डिब्बा कारखाना ने वर्ष 2018-19 में 289 दिनों में 3,000 कोचो का निर्माण करने का अपने ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

📲 WORLD History Full Video Class - 🗞

10.गैलापागोस द्वीप में ईधन फैलने के बाद किस देश ने आपातकाल की घोषणा की हैं – इक्वाडोर

- इक्वाडोर ने गैलापागोस द्वीपसमूह में ईधन रिसने से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को नियंत्रित करने के लिए आपातकाल की घोषणा की है।

- यह रिसाव 600 गैलन डीजल ले जा रही एक पोत के डूब जाने से हुआ।

- चारों ओर से पानी से घिरे लातिनी अमरीकी गैलापागोस द्वीप समूह को यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है और इसे पर्यावरण की दृष्टि से धरती पर सबसे अधिक कमजोर स्थल माना जाता है।

- इक्वाडोर की राजधानी - क्विटो, राष्ट्रपति - लेनिन मोरेनो, 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book