img

1.ग्रीनपीस इंडिया द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत का कौन सा शहर सर्वाधिक प्रदूषित है - झरिया, झारखंड

- शनल एम्बियेंट एयर क्वॉलिटी मॉनीटरिंग प्रोग्राम में शामिल 287 भारतीय शहरों में से 231 शहरों में वायु प्रदूषण का उच्च बरकारार है। 

- इन शहरों में पीएम - 10 की मात्रा तय राष्ट्रीय मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कहीं ज्यादा दर्ज की गई। 

- वर्ष 2018 में झरिया में पीएम - 10 (Particulate Matter - 10) का वार्षिक औसत स्तर 332 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रिकॉर्ड किया गया। 

- लुंगलेई (मिजोरम) में पीएम - 10 का वार्षिक औसत स्तर 11 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।

- पिछले 2 वर्षों की तुलना में दिल्ली के वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार हुआ है। 

- भारत का 10वाँ सबसे प्रदूषित शहर है। 

- हालाँकि यहाँ पीएम - 10 की मात्रा अब भी तय राष्ट्रीय मानक से साढ़े तीन गुना और विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों से 11 गुना अधिक है। 

- इस रिपोर्ट के अनसार, भारत के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में छह उत्तर प्रदेश (नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, प्रयागराज, मुरादाबाद और फिरोजाबाद) के हैं। 


2.नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती कब मनाई जाती है – 23 जनवरी

- 23 जनवरी 2020 को सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती मनाई गयी। 

- नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में हुआ था। 

- दूसरे विश्व युध्द के दौरान नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने सोवियत संघ, जर्मनी, जापान जैसे देशों की यात्रा की और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ सहयोग मांगा।

- इसके बाद जापान में उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। 

- उन्होंने जर्मनी में आजाद हिंद रेडियो भी आरंभ किया था। 

- यह माना जाता है कि 18 अगस्त 1945 को एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गयी थी। 

विश्वयुद्ध का वास्तविक कारण क्या था इसको पढने के लये यहाँ क्लिक करे 


3.हाल ही में जारी वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में भारत किस स्थान पर है – 72

- यह सूचकांक दुनिया के देशों को उनकी तरक्की करने, प्रतिभाओं को अपने साथ बनाये रखने और आकर्षित करने की उनकी क्षमता के आधार पर तैयार किया जाता है।

- वैश्विक प्रतिभा के मामले में प्रतिस्पर्धा को मापने वाले इस सूचकांक में दुनिया के 132 देशों को शामिल किया गया है। 

- इस सूची में स्विटजलैंड सबसे शीर्ष पर उसके बाद अमेरिका और सिंगापुर का स्थान है।

- विश्व आर्थिक मंच में जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने हेतु और भी काम किया जा सकता है लेकिन भारत की सबसे बड़ी मजबूती उसकी   बढ़ती प्रतिभा है। 

- रिपोर्ट के अनुसार औपचारिक शिक्षा श्रेणी में भारत का स्थान 68वां स्थान है। 


4.दक्षिण अमेरिका के किस देश को हाल ही में G-77 समूह की अध्यक्षता दी गयी है – गुयाना

- जी- 77 की अध्यक्षता 2019 में फिलिस्तीन के पास थी। 

- जी- 77 की स्थापना साल 1964 में जिनेवा में की गयी थी। 

- यह विकासशील देशों का अंतरसरकारी संगठन है। 

- भारत भी इस समूह की सदस्य है। 

- जी- 77 समूह में 134 देश शामिल हैं। 

- जी- 77 विकासशील देशों के अंतरसरकारी समूह है। 

- जी- 77 समूह की मूल स्थापना 77 देशों ने मिलकर की थी। 

द्वितीय विश्वयुद्ध का बीजारोपण इसको पढने के लये यहाँ क्लिक करे 


5.हाल ही में किस बैंक ने ‘कार्डलेस नकद निकासी’ सुविधा की शुरूआत की हैं – आईसीआईसीआई बैंक

- भारत के निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने एटीएम से ‘कार्ड लेस कैश निकासी’ सुविधा शुरू की है। 

- यह सुविधा सभी आईसीआईसीआई एटीएम पर उपलब्ध होगी। 

- इस सुविधा का उपयोग करने के लिये ग्राहक को आईसीआईसीआई मोबाइल एप्प (iMobile) पर लॉग इन करके अस्थायी पिन बनाना होगा।

- इसके बाद ग्राहक OTP और पिन की सहायता से कैश निकाल सकता है, इसके लिये किसी कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

- इस ट्रांजेक्शन की दैनिक सीमा 20,000 रूपये है। 


6.हाल ही में किस संगठन ने ‘व्योमित्र’ नामक ह्यूमनॉइड रोबोड का प्रदर्शन किया है – ISRO

- इस रोबोट की मुख्य विशेषता यह है कि यह इंसानों की तरह बात कर सकती है। 

- ध्यातव्य है कि गगनयान की उड़ान से पूर्व परीक्षण के तौर पर ह्यूमनॉइड रोबोट ‘व्योमित्र’को आकाश में भेजा जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि अंतरिक्ष में तापमान और ह्रदय   संबंधी परिवर्तन मानव शरीर को किस प्रकार प्रभावित करेगे? इसरो ने मिशन गगनयान के लिये दिसम्बर, 2021 तक की समय सीमा निर्धारित की है। 

- इस मिशन के लिये अंतरिक्ष यात्रियों का चयन हो चुका है और उन्हें शुरूआती प्रशिक्षण भारत में एवं एडवांस रूस में दिया जाएगा। 

भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज इसको पड़ने के लये यहाँ क्लिक करे 


7.हाल ही में किस देश ने दक्षिण एशिया क्षेत्र में पहली बार ई - पासपोर्ट सुविधा आरंभ की – बांग्लादेश

- बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 22 जनवरी 2020 को देश के नागरिकों के लिये ई - पासपोर्ट सुविधा आरंभ की। 

- बांग्लादेश दक्षिण एशिया में यह सुविधा आरंभ करने वाला देश बन गया है, जहां इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट सेवा दी जाती है। 

- बांग्लादेश में 69 पासपोर्ट केन्द्रों द्वारा ई - पासपोर्ट उपलब्ध कराये जायेगे। 

- ई - पासपोर्ट में इलेक्ट्रिक चिप के माध्यम से पासपोर्ट धारक की जानकारी स्टोर की जाती है तथा पारंपरिक पासपोर्ट की तुलना में अधिक सिक्योरिटी फीचर लगाए जाते हैं। 


8.अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक बेरोजगारी 2020 में कितने मिलियन बढ़ने का अनुमान है –2.5 मिलियन

- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने हाल ही में ‘वर्ल्ड इंप्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुकः ट्रेंड्स 2020’ जारी किया है। 

- रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में लगभग 188 मिलियन लोग बेरोजगार हैं। 

- रिपोर्ट में कहा गया है कि शहरों में शिक्षित युवाओं में बेरोजगारी की दर उच्चतम स्तर पर है। 

- वहीं, 20 से 24 साल के युवाओं में बेरोजगारी की दर 37 प्रतिशत है। 

- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन, अंतरराष्ट्रीय आधारों पर मजदूरों तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा हेतु नियम बनाता है। 

- इस संगठन का मुखुयालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा में स्थित है। 

- वर्तमान में 187 देश इस संगठन के सदस्य हैं। 

- इस संगठन को साल 1969 में विश्व शांति हेतु नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।  

भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लये यहाँ क्लिक करे 


9.कृषि भूमि को पट्टे पर देने वाला बना देश का पहला राज्य कौनसा बन गया है – उत्तराखंड

- सरकार द्वारा कृषि भूमि को पट्टे पर देने की नीति तैयार करने वाला उत्तराखंड देशा का पहला राज्य बन गया है। 

- किसानों द्वारा तीस साल के लिये भूमि लीज पर देने के एवज में किसानो को भूमि का किराया दिया जाएगा। 

- राज्य सरकार ने भूमि के चकबंदी में कठिनाइयों के मद्देनजर यह नीति बनाई है। 


10.हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस देश के मच्छरों में पाए गए एक नए वायरस को यादा यादा वायरस (Yada Yada Virus) का नाम दिया है – ऑस्ट्रेलिया 

- यह एक अल्फावायरस है। 

- अल्फावायरस, पाजिटिव - सेंस सिंगल - स्ट्रेंडेड आरएनए वायरस के एक जीनोम के साथ छोटे, गोलाकार, आवरण युक्त विषाणु (Virus) होते हैं।

- यह वायरस के एक ऐसे समूह से संबंधित है जिसमें चिकुनगुनिया वायरस और ईस्टर्न इक्वाइन इंसेफेलाइटिस वायरस जैसे अन्य अल्फावायरस शामिल हैं। 

- ये मुख्य रूप से मच्छरों द्वारा प्रसारित होते हैं। 

अलंकार कभी भूल नहीं पाओगे इसको पढने के लये यहाँ क्लीक करे 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


रस को पहचानने तथा याद करने की tricks स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


📢सिंधुनदी तंत्र का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢बहुउदेशीय नदी घाटी परियोजना  देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book