img

1. हाल ही में पतंजली ने किस नाम से अपनी पहली कोरोना वायरस की दवा लांच की है - कोरोनिल

  • बाबा रामदेव ने कोरोना वायरस की तीन दवाइयां लॉंच की एक श्वासारि बट्टी, दिव्य कोरोनिल टैबलेट और अणु तेल।
  • इनका उपयोग एक साथ करना है।
  • इस दवा के उपयोग से 69 फीसदी मरीज केवल 3 दिन में पॉजीटिव से निगेटिव और सात दिन के अंदर 100 फीसदी रोगी कोरोना से मुक्त हो गए।


2. अंटार्कटिका में पाए गये पहले जीवाश्म अंडे का नाम क्या है - द थिंग

  • अंटार्कटिका में 68 मिलियन वर्ष पुराने अंडे का जीवाश्म खोजा गया है।
  • इस जीवाश्म को ‘द थिंग’ नाम दिया गया है और इसे चिली के एक संग्रहालय में रखा गया है।
  • यह 9 X 20 सेंटीमीटर लंबा जीवाश्म है और 2011 में अंटार्कटिका के सेमोर द्वीप पर पाया गया था।
  • यह अंडा अंटार्कटिका का सबसे पहला जीवाश्म अंडा है।
  • वैज्ञानिकों का निष्कर्ष है कि यह जीवाश्म मोसासौर का है जो एक विलुप्त समुद्री सरीसृप है जो डायनासोरो के साथ रहता था।


3. भारत में जन्‍मे प्रसिद्ध शिया विद्वान और लेखक मौलाना तालिब जौहरी का निधन 21 जून 2020 को हो गया, वह किस देश के नागरिक थे - पाकिस्‍तान

  • वह 81 वर्ष के थे।
  • उनका जन्‍म 27 अगस्त 1939 को पटना में हुआ था।
  • देश के बंटवारे के दो साल बाद 1949 में अपने पिता के साथ पाकिस्तान चले गए थे।
  • मौलाना तालिब जौहरी ने कई धार्मिक किताबें लिखीं।
  • पाकिस्तान सरकार ने उनकी विद्वता को देखते हुए उन्हें सितारा-ए-इम्तियाज़ सम्मान से भी नवाज़ा था।
  • उनकी लिखी किताब हदीस-ए-कर्बला की दुनियाभर में मान्यता है।


4. विश्व बैंक ने हाल ही में किस देश के लिए 1.05 बिलियन अमरीकी डॉलर की राशि मंजूर की - बांग्लादेश

  • विश्व बैंक ने COVID-19 महामारी के मद्देनजर बांग्लादेश में रोजगार सृजन करने और आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने के लिए तीन परियोजनाओं के लिए 1.05 बिलियन अमरीकी डॉलर की राशि मंजूरी की है।
  • यह तीन परियोजनाए है: निजी निवेश और डिजिटल उद्यमिता (PRIDE), डिजिटल सरकार और अर्थव्यवस्था (EDGE) और दूसरा प्रोग्रामेटिक जॉब्स डेवलपमेंट पॉलिसी क्रेडिट, इनसे नौकरियों के सृजन अर्थव्यवस्था में मदद करने और विशेष आर्थिक क्षेत्र में प्रत्यक्ष निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की उम्मीद है। 
  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना
  • राजधानी: ढाका


5. डेडमैन के नाम से मशहूर WWE के किस दिग्गज रेसलर ने प्रोफेशनल रेसलिंग से सन्‍यास लेने का ऐलान कर दिया - अंडरटेकर

  • अंडरटेकर ने WWE रिंग में तीन दशक तक राज किया है।
  • इन्‍हें डेडमैन के नाम से भी जाना जाता है।
  • उनका मूल नाम मार्क कैलावे है।
  • अंडर टेकर सबसे पहले साल 1990 में डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में आए थे।
  • वह छह बार टैग टीम टाइटल भी जीते है।
  • उन्होंने रेसलमेनिया में लगातार 21 बार जीत हासिल की थी।


6.हाल ही में किस संस्था ने कूलिंग एंड हीटिंग गारमेंट के लिए पेटेंट लिया - इसरो

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को इसके लिक्विड कूलिंग एंड हीटिंग गारमेंट के लिए पेटेंट मिल गया है।
  • यह गारमेंट मानव अंतरिक्ष यान के लिए एक सुरक्षात्मक परिधान है।
  • यह एक फिटिंग सूट है जो गर्दन से लेकर पैर तक के सभी अंगों को पूरा कवर करता है। 
  • लिक्विड कूलिंग एंड हीटिंग गारमेंट एक आरामदायक तापमान और अंतरिक्ष यात्रियों के लिए पसीने को हटाने वाले बायोकंपैटिबल कपड़ों और घटकों से बना है।
  • इसका उपयोग अंतरिक्ष, सैन्य अनुप्रयोगों, अग्निशमन के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों के गर्म और ठंडे वातावरण से सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत शीतलन और ताप प्रयोजनों के लिए किया जाएगा।
  • इसरो के निदेशक: के. सिवान
  • मुख्यालय: बेंगलुरु
  • स्थापित: 1969


7. जर्मन बुक ट्रेड ने अपने प्रतिष्ठित 2020 शांति पुरस्कार के लिए किस प्रसिद्ध भारतीय अर्थशास्त्री को चुना - अमर्त्य सेन

  • जर्मन बुक ट्रेड ने अपने प्रतिष्ठित 2020 शांति पुरस्कार के लिए प्रसिद्ध भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री और दार्शनिक अमर्त्य सेन को चुना है।
  • उन्हें वैश्विक न्याय, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में सामाजिक असमानता के मुद्दों को संबोधित करने के लिए अग्रणी काम के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • जर्मन बुक ट्रेड 1950 से हर साल शांति पुरस्कार प्रदान कर रहा |
  • अमर्त्य सेन ने वेलफेयर इकोनॉमिक्स, अध्ययन में सामाजिक पसंद, वेलफेयर मेज़रमेंट और गरीबी जैसी  मूलभूत समस्याओं पर अपने शोध के लिए 1998 में आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार जीता।


8. 'Legend of Suheldev: The King Who Saved India' पुस्तक के लेखक कौन है - अमीश त्रिपाठी

  • अमीश त्रिपाठी ने अपनी नई फिक्शन बुक 'Legend of Suheldev: The King Who Saved India' का विमोचन किया है।
  • यह पुस्तक वेस्टलैंड पब्लिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित की गई है।
  • यह पुस्तक भारतीय राजा सुहेलदेव के बारे में है जिन्होंने अपने देश की रक्षा करने के लिए लड़ाई लड़ी, विशाल व्यक्तिगत तपस्या की, उज्ज्वल पहल दिखाई और राष्ट्र के अंदर हर किसी को उनके धर्म, स्थान, क्षेत्र, के बारे में जागरूक किया।


9. 23 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है - संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस, ओलंपिक दिवस, अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस

  • संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस - 23 जून 
  • प्रत्येक वर्ष 23 जून को लोक सेवा  में कार्यरत लोगों को सम्मान व्यक्त करने के लिये संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस को एक नई मान्यता देने और लोक सेवा के मूल्य को बढ़ाने के लिये संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2003 में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार कार्यक्रम की स्थापना की थी।
  • भारत में प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है।
  • ओलंपिक दिवस  - 23 जून
  • हर साल 23 जून को विश्व स्तर पर ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस23 जून 
  • हर साल 23 जून को विश्व स्तर पर  अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन व्यापक रूप से विधवाओं की आवाज़ों और उन्हें होने वाले अनुभवों पर ध्यान आकर्षित करने और उनके द्वारा किए जाने वाले अद्वितीय समर्थन को प्रोत्साहित करने के लिए जाना जाता है। 
  • लूमबा फाउंडेशन ने साल 2005 में अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस मनाए जाने की शुरुआत की थी।
  • लूमबा के अनुसार, विभिन्न देशों में महिलाओं को अपने पति के मरने के बाद बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं।
  • उनकी देख-भाल न तो कोई एनजीओ करता है, न कोई सरकार और साथ ही समाज भी उन्हें अभिशाप मानता हैं।
  • इसलिए, 23 जून 2010 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई।
  • मुख्यालय -  न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • स्थापना - 24 अक्टूबर 1945
  • महासचिव  -एंटोनियो गुटेरेस


10. भारतीय जनसंघ' की स्थापना करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि कब मनायी गयी - 23 जून

  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 06 जुलाई, 1901 को कलकत्ता में हुआ था।
  • भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को एक महान शिक्षाविद एवं चिंतक के रूप में याद किया जाता है।
  • वर्ष 1934 में डॉ. मुखर्जी को मात्र 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • वर्ष 1944 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को ‘हिंदू महासभाका अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • 21 अक्तूबर, 1951 को दिल्ली में उन्होंने 'भारतीय जनसंघ' की स्थापना की और इसके पहले अध्यक्ष बने।
  • मई 1953 में जम्मू-कश्मीर में डॉ. मुखर्जी को हिरासत में ले लिया गया, जिसके पश्चात  23 जून, 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई।


 क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book