img

1.‘अंतर्राष्ट्रीय क्षय रोग (ट्यूबरक्लोसिस/टीबी) दिवस‘ प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है - 24 मार्च

-ट्यूबरक्लोसिस की वैश्विक मारामारी और रोग को खत्म करने के प्रयासों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 24 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय तपेदिक/क्षय रोग दिवस आयोजित किया जाता है।

-24 मार्च 1882 को जर्मनी के सूक्ष्म जीव विज्ञानी डॉ. रॉबर्ट कोक द्वारा माइक्रो बैक्टीरिया ट्यूबरक्लोसिस, बासीलस (बैक्टीरिया) की खोज की गई थी।

-हमें ध्यान देना चाहिए कि अंतर्राष्ट्रीय क्षय रोग दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चिन्हित 7 आधिकारिक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है।

-theme of World TB Day 2020 - ‘It’s time’


2.वह राज्य जहां स्थित, दीपोर बील को इको सेंसेटिव जोन घोषित किया गया - असम

-राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal-NGT) ने असम सरकार को दीपोर बील (गुवाहाटी के पश्चिमी किनारे पर एक प्रमुख आर्द्रभूमि) के आस-पास के क्षेत्र को पर्यावरण-संवेदी क्षेत्र या इको-सेंसिटिव ज़ोन (Eco-Sensitive Zone-ESZ) घोषित करने का निर्देश दिया है।

-दीपोर बील एक ‘महत्त्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र‘ और एक रामसर साइट है, जिसके निकट एक आरक्षित वन भी है।


3.हाल ही में जारी किये गये विश्व खुशहाली सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है - 144वां

-भारत इस रिपोर्ट में चार पायदान फिसलकर 144वें स्थान पर है। (Last Year -  140वां )
-वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 66वें, चीन 94वें, बांग्लादेश 107वें, नेपाल 92वें, मालदीव 87वें स्थान पर है।                                                                

-यह रिपोर्ट संबंधित देश के प्रति व्यक्ति की जीडीपी, सामाजिक सहयोग, उदारता और भ्रष्टाचार, सामाजिक स्वतंत्रता, स्वस्थ जीवन के जवाब के आधार पर रैंकिंग की गई।

20 मार्च यानी वर्ल्ड हैप्पीनेस डे के मौके पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा हैप्पीनेस इंडेक्स की रिपोर्ट जारी की गई।                                      

टॉप 3 खुशहाल देश - 
1. फिनलैंड
2. डेनमार्क
3. स्विट्जरलैंड


4.अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कितनी दवाओं को मंजूरी प्रदान की गई है - 2

-अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कोविड-19 के मरीजों के लिए इलाज के लिए दो दवाइयों की घोषणा की है.

-उन्होंने हाइड्रोक्जिक्लोरोक्वीन और एजिथ्रोमाइसिन नाम की दो दवाईयां पेश की है.

-ट्रंप का दावा है कि दोनों दवाईयां मेडिसिन के क्षेत्र में गेम चेंजर साबित होंगी.

-दूसरी तरफ, दक्षिण कोरिया 10 मिनट में कोरोना की पहचान करने वाला किट दुनियाभर में पहुंचाने जा रहा है.


5.COVID-19 के खतरे के कारण किस देश ने 2020 टोक्यो ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों में भाग लेने से इनकार कर दिया है - कनाडा और ऑस्ट्रेलिया

-कोरोनावायरस (COVID-19) के कारण दुनिया भर के तमाम देश प्रभावित हुए हैं और वैश्विक स्तर पर तकरीबन 3 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हो गई है।

-इसके कारण खेल जगत से लेकर आर्थिक क्षेत्र सभी प्रभावित हुए हैं।

-टोक्यो ओलंपिक इस वर्ष की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है और इसकी तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है।


6.कोरोना के लिए हाईड्रोक्सी-क्लोरोक्विन के इस्तेमाल का सुझाव किस संस्थान ने दिया है - ICMR

-भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोरोना संक्रमण मामलों के संदिग्ध या पुष्ट रोगियों का इलाज कर रहे चिकित्साकर्मियों और इन मरीजों के सम्पर्क में आने वालों के लिए हाईड्रोक्सी - क्लोरोक्विन के इस्तेमाल का सुझाव दिया है।

-इस दवाई का इस्तेमाल मलेरिया रोग में किया जाता है।

-ICMR - भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद


7.हाल ही में किस भारतीय पर्वतारोही को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल किया गया है - सत्यरूप सिध्दान्त

-सत्यरूप सिध्दान्त ने सभी विश्व के 7 महाद्वीपों में सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय बनने का रिकॉर्ड बनाया है।

-इन 7 महाद्वीपों के ज्वालामुखी पर चढ़ाई की।

-माउंट किलिमंजारो, अफ्रीका (5,895 मीटर)।

-माउंट एल्ब्रस, यूरोप (5,642 मीटर)।

-माउंट पिको डी ओरीजाबा, उत्तरी अमेरिका (5,636 मीटर)।

-माउंट गिलुवे, ऑस्ट्रेलिया (4,367 मीटर)।

-माउंट सिडली, अंटार्कटिका (4,285 मीटर)।

-माउंट ओजोस डेल सालाडो, दक्षिण अमेरिका (6,893 मीटर)।

-माउंट दमावंद, एशिया (5,610 मीटर)।


8.बॉलीवुड की कौन सी अभिनेत्री WHO के साथ मिलकर COVID-19 के बारे में जागरूकता अभियान चलाएगी - प्रियंका चोपड़ा

WHO के बारे में -

-विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्षः टेड्रोस एडहानॉम।

-डब्ल्यूएचओ को मुख्यालयः जिनेवा, स्विट्जरलैंड।

-डब्ल्यूएचओ की स्थापनाः 7 अप्रैल 1948।


9.चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन बने हैं - शिवराज सिंह चौहान

-मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सरकार बना ली है।

-शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद चौथी बार मध्य प्रदेश की कमान संभाली है।

-वे पहली बार 29 नवंबर 2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

-इसके बाद  12 दिसंबर 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।

-उन्होंने 08 दिसंबर 2013 को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

-राजधानी - भोपाल, मुख्यमंत्री - शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल - लालजी टंडन


10.दुनिया के सबसे साफ बीएस-6 पेट्रोल-डीजल की भारत में सप्लाई करने वाली पहली कंपनी कौन बनी है - IOL

-बीएस 6 फ्यूल को पूरा देश 1 अप्रैल से अपनाएगा।

-बीएस 6 मानक वाले पेट्रोल डीजल में बहुत कम मात्रा में सल्फर होता है, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए कम खतरनाक होता है।





ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book