img

1.राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में सात या इससे अधिक उम्र के कितने प्रतिशत लोग साक्षर हैं – 77.7 प्रतिशत

- NSO ने जुलाई 2017 से जून 2018 के बीच किए गए सर्वेक्षण के आंकड़ों को जारी किए हैं।

- ग्रामीण क्षेत्र में 73.5 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 87.7 प्रतिशत साक्षरता दर है।

- सर्वेक्षण के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में 15 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के 30.6 प्रतिशत लोगों ने माध्यमिक या उससे आगे की पढ़ाई की है जब कि शहरी क्षेत्रों में यह 57.5 प्रतिशत है।

- भारत में 15 वर्ष से अधिक आयु वाले करीब 10.6 प्रतिशत लोगों ने स्नातक या उससे ऊपर की पढ़ाई की है।

- गांवों के 5.7 प्रतिशत और शहरो के 21.7 प्रतिशत लोगों ने उच्च शिक्षा प्राप्त की है।

  Daily Current Affairs Test Link 📲 

2.किड्स राइट फाउंडेशन अंतर्राष्ट्रीय बाल शान्ति पुरस्कार 2019 किसे दिया – ग्रेटा थनबर्ग एवं डिविना मलौम

- ग्रेटा थनबर्ग एक जलवायु परिवर्तन कार्यकर्त्री और अंतर्राष्ट्रीय छात्र जलवायु सक्रियता के लिए एक रोल मॉडल है।

- जबकि डिविना मलौम शांति से रहने के लिए बच्चों के अधिकारों का वकालत करती हैं।

- उन्हें यह पुरस्कार हेग (नीदरलैंड्स) में यूनिवर्सल चिल्ड्रेन्स डे के अवसर पर 20 नवंबर, 2019 को प्रदान किया गया। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

3.हाल ही में केंद्र सरकार ने किन दो केंद्र शासित प्रदेशों का आपस में विलय करने का ऐलान किया है – दादर व नगर हवेली और दमन व दीव

- ये जानकारी हाल ही में केंन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने लोकसभा में दी है और कहा है कि सरकार इस संबंध में जल्दी ही संसद में एक बिल पेश करेगी।

- दमन व दीव और दादर व नगर हवेली के बीच मात्र 35 किलोमीटर की दूरी है।

- दादर और नगर हवेली में मात्र एक जिला है जबकि दमन व दीव में दो जिले हैं। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

4.हिंदुओं का पांचवा धाम कहां पर स्थापित किया जाएगा – कंबोडिया में

- शंकराचार्य द्वारा लगभग 1400 साल पहले द्वारका, बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम में स्थापित चारों धाम वर्तमान में भारत में है।

- लेकिन अब पांचवा धाम हिंदू धर्म के प्रचार - प्रसार के लिए अंकोरवाट के मंदिर (कंबोडिया) के पास स्थापित किया जाएगा और यहां पर भगवान शिव की 180 फुट की विशाल मूर्ति लगाई जाएगी।

- अंकोरवाट का मंदिर भगवान विष्णु का मंदिर है।

- कंबोडिया की 97 प्रतिशत आबादी का संबंध बौद्ध धर्म से है।

- राजधानी - नामपेन्ह, मुद्रा - कम्बोडियन रिएल, प्राचीन नाम - कंपूचिया। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

5.हाल ही में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने वर्ड ऑफ द ईयर 2019 किसे चुना है – क्लाइमेट इमरजेन्सी

- इस शब्द का चयन इसलिये किया गया है, क्योंकि साल 2018 के बाद से इसका उपयोग बार बार किया गया है।

- ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज का पहला हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर कौन सा शब्द बना था - आधार।

- आधार शब्द को साल 2017 में हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर चुना गया था।

- ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी भाषा का प्रमुख ऐतिहासिक शब्दकोश है।

- मुख्यालय - ब्रिटेन। 

📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें 🗞

6.हाल ही में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने जल बचाव (संरक्षण) पर बनी किस शोर्ट - डाक्यूमेंट्री फिल्म का विमोचन किया है – शिखर से पुकार

- यह फिल्म जल शक्ति अभियान को बढ़ावा देने के लिए बनाई गयी है।

- यह फिल्म IAS अधिकारी रविन्द्र कुमार की यात्रा पर आधारित है।

- रविन्द्र कुमार ने जल बचाव तथा इसके प्रदूषण को रोकने के गम्भीर मुद्दों पर लोगों को ध्यान आकर्षित करने के लिए इस वर्ष माउंट एवरेस्ट शिखर की चढ़ाई की थी।

- वर्तमान में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री हैं गजेंद्र सिंह शेखावत।

- हाल ही में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने किसकी अध्यक्षता में राष्ट्रीय जल नीति का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया है - मिहिर शाह। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

7.महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद के लिए 23 नवंबर 2019 को किसने शपथ ली – देवेन्द्र फडणवीस

- 23 नवंबर की सुबह 5.47 बजे राष्ट्रपति शासन हटाया गया।

- इसके बाद सुबह करीब 8 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने चीफ मिनिस्टर पद की शपथ दिलाई।

- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री - अजित पवार।

- महाराष्ट्र में 12 नवंबर को लगा राष्ट्रपति शासन 23 नवंबर को हटा दिया गया।

- महाराष्ट्र में अब तीन बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। 

📲 POLITY Complete Lecture - 🗞

8.शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के शपथ ग्रहण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, यह किन जजों की बेंच के पास सुनवाई के लिए पहुंचा – एनवी रमन्ना, अशोक भूषण और संजीव खन्ना

- शिवसेना और अन्य बनाम केंद्र सरकार मामले की सुनवाई 24 नवंबर की सुबह 11.30 बजे कोर्ट नंबर-2 में जस्टिस एनवी रमन्ना, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच में है।

- एनसीपी-शिवसेना की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी कोर्ट में पक्ष रखेंगे, जबकि भारत सरकार की तरफ से अटॉर्नी जनरल के वेणुगोपाल शीर्ष अदालत में मौजूद रहेंगे। 

📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞

9.हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैचों में सबसे तेज पांच हजार रन बनाने वाले पहले कप्तान कौन बने हैं – विराट कोहली

- विराट कोहली ने ये कारनामा बांग्लादेश के खिलाफ खेलकर किया है।

- उन्होंने इस मामले में रिंकी पोंटिंग (आस्ट्रेलिया) को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें नाम 54 टेस्ट मैचों की 97 पारियों में 5 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था।

- जबकि विराट कोहली ने ये कारनामा 53 वें टेस्ट मैच की 68 वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की है। 

📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞

10.हाल ही में मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं – चित्रेश नटसन

- 33 वर्षीय चित्रेश नटसन पूर्व हॉकी खिलाड़ी हैं और उन्हें बॉडीबिल्डर सर्किल में इंडियन मॉन्स्टर के नाम से जाना जाता है।

- उन्होंने ये खिताब 11 वीं वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप (WBPF) के 90 किग्रा वर्ग में जीता है, जो दक्षिण कोरिया में सम्पन्न हुई है। 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.


Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book