img

1.हाल ही में किस देश ने मालदीव को 30,000 खसरे की वैक्सीन प्रदान किया – भारत

- भारत ने मालदीव को खसरे के प्रकोप से निपटने में सहायता हेतु खसरा और रूबेला वैक्सीन की 30,000 से अधिक खुराक प्रदान की। 

- विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2017 में मालदीव को खसरा मुक्त घोषित करने के बाद तीन वर्ष से कम समय में इसका प्रकोप कम हुआ है। 

- खसरा (Measles):  यह एक संक्रामक बीमारी है तथा विश्व स्तर पर छोटे बच्चों में मृत्यु का कारण है। 

- रूबेला (Rubella): इसे जर्मन मीजल्स (German Measles) भी कहा जाता है। 

- रूबेला एक संक्रामक रोग है आम तौर पर ये हल्के वायरल संक्रमण हैं जो बच्चों और युवा वयस्कों में सबसे अधिक फैलता है। 

- गर्भवती महिलाओं में रूबेला संक्रमण से भ्रूण की मृत्यु या जन्मजात दोष हो सकते हैं जिसे जन्मजात रूबेला सिंड्रोम के रूप में जाना जाता है। 

- CRS अपरिवर्तनीय जन्म दोष का कारण बनता है।  


2.राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है – 24 जनवरी

- 24 जनवरी को देश भर में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

- यह दिन केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा 2008 से प्रति वर्ष मनाया जाता है। 

- इसका उद्देश्य समाज में बालिकाओं द्वारा असमानता की चुनौती के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना है। 

अलंकार कभी भूल नहीं पाओगे इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे 


3.हाल ही में किस वायरस के कारण चीन के वुहान शहर में यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है – कोरोना वायरस

- चीन ने वुहान समेत 8 शहरों को लॉक डाउन कर दिया है ताकि इस वायरस का प्रसार न हो सके। 

- चीन से बाहर भी कई देशों (अमेरिका, रूस) में इस वायरस के संक्रमण के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने पर विचार किया जा रहा है। 

- इसे 2019-NCoV (WHO ने इसका नाम 2019-नावेल कोरोना वायरस) नाम दिया गया है। 


4.महाराष्ट्र के बाद अब किस राज्य सरकार ने स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य कर दिया है – मध्य प्रदेश

- मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में सर्कुलर जारी कर कहा कि प्रवेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में हर शनिवार संविधान की प्रस्तावना पढ़ना जरूरी होगा। 

- सरकार महाराष्ट्र में 26 जनवरी से सभी स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ अनिवार्य रूप से किया जाएगा। 

- संविधान की प्रस्तावना का पाठ हर दिन सुबह की प्रार्थना के बाद किया जाएगा। 

भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे 


5.भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत किस स्थान पर हैं – 80वें

- हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय गैर - सरकारी संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल भ्रष्टाचार बोध सूचकांक - 2019 (Corruption Perception Index-2019) जारी किया है। 

- इस सूचकांक में भारत 180 देशों की सूची में 80वें स्थान पर है, जबकि वर्ष 2018 में भारत इस सूचकांक में 78वें स्थान पर था। 

- डेनमार्क पहले स्थान पर है, जबकि सोमालिया दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश है।

- चीन सहित 5 देश 80वें स्थान पर, श्रीलंका 93वें, पाकिस्तान 120वें, नेपाल 113वें, बांग्लादेश 146वें स्थान पर हैं। 


6.किस देश की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने देश को यूरोपियन यूनियन से बाहर लाने के बिल को दी मंजूरी हैं – ब्रिटेन

- ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 23 जनवरी 2019 को ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दे दी है। 

- इसके साथ ही 31 जनवरी को ब्रिटेन यूरोपीय संघ (EU) से बाहर निकल जायेगा। 

- ब्रिटेन यूरोपीय यूनियन (EU) से अलग होने वाला पहला देश बन जायेगा। 

- ब्रिटेन - राजधानी - लंदन, प्रधानमंत्री - बोरिस जोनसन, मुद्रा - पोंड 

भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे 


7.देश का पहला इलेक्ट्रानिक कचरा क्लीनिक कहाँ खुला हैं – भोपाल

- मध्यप्रदेश में भोपाल में देश का पहला इलेक्ट्रानिक कचरा क्लीनिक खुला।

- इस क्लीनिक में घरेलू और व्यापारिक इकाईयों के इलेक्ट्रानिक कचरे का निपटान किया जायेगा। 

- केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और भोपाल नगर निगम ने संयुक्त रूप से इसकी स्थापना की है। 

-गठन- 01 नवम्बर 1956, राजधानी - भोपाल, मुख्यमंत्री - कमलनाथ, राज्यपाल - लालजी टंडन 


8.सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2020 में व्यक्तिगत श्रेणी के लिये किसे चुना गया है – के मुन्नन सिंह

- वर्ष 2020 के लिये आपदा शमन और प्रबंधन केंद्र (NIDM), उत्तराखंड को संस्था श्रेणी में और कुमार मुन्नन सिंह को व्यक्तिगत श्रेणी में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्य के लिये सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार हेतु चुना गया है।

- संस्था की श्रेणी मे विजेता को एक प्रमाण पत्र के साथ 51 लाख रूपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा, जबकि व्यक्तिगत श्रेणी में विजेता को प्रमाण पत्र के साथ कुल 5 लाख रूपये का   नकद पुरस्कार दिया जायेगा। 

- ज्ञात हो कि वर्ष 2019 के लिये गाजियाबाद स्थित राष्ट्रीय आपदा मोचल बल (NDRF) की 8वीं बटालियन को आपदा प्रबंधन में अपने सराहनीय कार्य के लिये पुरस्कार हेतु चुना गया था। 

सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे -

9.कटरीना सकेलारोपोलू किस देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं है – ग्रीस

- कटरीना सकेलारोपोलू हाल ही में ग्रीस की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं। 

- ग्रीस के मौजूदा राष्ट्रपति प्रोकोपिस पावलोपोलोस का कार्यकाल इस वर्ष मार्च में समाप्त हो रहा है। 

- ग्रीस के राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। 

- ग्रीस - राजधानी - एथेंस, राष्ट्रपति - कटरीना सकेलारोपोलू, मुद्रा - युरो 


10.निम्नलिखित में से किस राज्य द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना आरंभ की गयी है – उत्तर प्रदेश

- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना आरंभ की गई है। 

- इस योजना के तहत बीमे के वारिस के तौर पर किसान के परिवार के अलावा बटाईदार भी हकदार होगा। 

- इस योजना के दायरे में प्रवेश के दो करोड़ 38 लाख 22 हजार किसान आएंगे। 

- योजना में शर्त रखी गई है कि दुर्घटना में किसान की मृत्यु या दिव्यांगता होने पर सभी कागजात 45 दिन के अंदर तहसील कार्यालय में आवेदन सहित जमा कराने होंगे। 

- इस योजना के लिये 18 से 70 वर्ष तक की उम्र के किसान पात्र होंगे। 

राष्ट्रीय आय क्या है इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे.


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


रस को पहचानने तथा याद करने की tricks स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.





ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book