1.निम्नलिखित में से किस राज्य ने हाल ही में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में 5 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की घोषणा की – मध्य प्रदेश
- मध्य प्रदेश ने हाल ही में खिलाड़ियों को 5 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की घोषणा की है।
- राज्य सरकार का मानना है कि इससे खिलाड़ियों को नौकरी हासिल करने में लाभ होगा।
- इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष विक्रम पुरस्कार विजेताओं को सरकारी नौकरी देती है, विक्रम अवार्ड मध्य प्रदेश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चिन्हित करना है तथा उन्हें प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएँ प्रदान करना है।
☑️❎ Daily Current Affairs Test Link 📲
2.निम्नलिखित में से किस शहर द्वारा वर्ष 2020 से सर्कस में जंगली जानवरों के उपयोग पर पूरी तरह पाबंदी लगाए जाने की घोषणा की गई है – पेरिस
- पेरिस में वर्ष 2020 से लागू होने वाले इन प्रस्तावों के अनुसार, यदि किसी सर्कस को जंगली जानवरों का उपयोग करते हुए पाया गया तो उनके संचालन परमिट को रद्द कर दिया जाएगा।
- गौरतलब है कि यह आदेश पेरिस में दिया गया है जबकि फ्रांस सरकार द्वारा ऐसा राष्ट्रव्यापी आदेश अभी तक जारी नहीं किया गया है।
📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞️
3.किस स्थान पर पाए जाने वाले दो सींग वाले अंतिम गैंडे की हाल ही में मृत्यु हो गई है – सुमात्रा
- विश्व में सुमात्रा में दो सींग वाले गैंडे पाए जाते हैं।
- मलेशिया के प्रायद्वीप सुमात्रा में ‘इमान’ नामक मादा गैंडे की मृत्यु के साथ ही इस प्रजाति को मलेशिया से विलुप्त घोषित कर दिया गया।
- शोधकर्ताओं का मानना है कि अब इस प्रजाति के लगभग 80 गैंडे ही दुनिया में बचे हैं।
- विश्व में गैंडा की पांच प्रजातियां हैं जिनमें से एक सुमात्रा गैंडा भी है।
- गैंडे की पांच प्रजातियों में दो अफ्रीका में और तीन एशिया में हैं।
- विश्व स्तर पर 22 सितम्बर को विश्व गैंडा दिवस मनाया जाता है।
- यह दिवस विशेष रूप से गैंडे की पाँच प्रजातियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये मनाया जाता है।
- यह पाँच प्रजातियाँ- हैं काला, सफेद, एक सींग वाला गैंडा एवं सुमात्रा और जावा गैंडा।
📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞️
4.हाल ही में किस देश की इमारत को दुनिया की पहली लकड़ी की इमारत का दर्जा दिया गया है – चीन
- यह इमारत चीन के गुइझोई प्रांत में स्थित है, 24 मंजिला इस इमारत में 150 कमरे हैं और इस इमारत को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जगह दी गई है।
- राजधानी - बीजिंग, मुद्रा - रेमेनिबी, राष्ट्रपति - शि जिनपिंग।
5.NCC ने अपना 71 वां स्थापना दिवस कब मनाया – 24 नवंबर
- दुनिया के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन राष्ट्रीय कैडेट कोर ने 24 नवंबर को अपना 71 वाँ स्थापना दिवस मनाया।
- भारत में NCC की स्थापना 15 जुलाई, 1948 को राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम, 1948 के तहत हुई थी।
- NCC का उद्देश्य वाक्य - 'एकता और अनुशासन' है, जिसे वर्ष 1957 में अपनाया गया था।
- NCC तीन साल की होती है- पहले साल 'A', दूसरे साल 'B' और तीसरे साल 'C' grade का certificate मिलता है।
- NCC समूह का नेतृत्व 'लेफ्टिडेंट जनरल' रैंक का अधिकारी करता है और पूरे देश में ऐसे कुल 17 अधिकारी हैं।
- NCC का मुख्यालय नई दिल्ली में है।
- देश में इसकी कुल 788 टुकड़ियाँ हैं, इनमें से 667 सेना की, 60 नौसेना और 61 वायु सेना की हैं।
📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें - 🗞️
6.हाल ही में संगाई महोत्सव की शुरुआत देश के किस राज्य में हुई है – मणिपुर
- यह महोत्सव मणिपुर में पाए जाने वाले मृग-मरी संगाई हिरण के नाम प्रतिवर्ष 21 से 30 नवंबर तक मनाया जाता है।
- यह महोत्सव पहले मणिपुर महोत्सव कहलाता था।
- महोत्सव का यह नया नाम संगाई साल 2010 में वहां के राज्य पशु संगाई हिरण को बढ़ावा देने के लिए रखा गया था।
- अक्टूबर 2019में शिरुई लिली महोत्सव कहां पर शुरु हुआ है - मणिपुर में।
- इस उत्सव को मनाने का मुख्य उद्देश्य लुप्त होने की कगार पर शिरुई लिली फूल के बारे में जागरुकता फैलना है।
- थिरुई लिली एक दुर्लभ प्रजाति का फूल है जो केवल उखरुल जिले के शिरुई पर्वतीय क्षेत्र में पाया जाता है।
📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞
7.'लिविंग रुट ब्रिज' किस राज्य से सम्बंधित हैं – मेघालय
- मेघालय में पेड़ों की लताओं व शाखाओं को मिलकर ‘लिविंग रूट ब्रिज’ का उपयोग किया जाता है।
- यह पुल कई पीढ़ियों से लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध हुए हैं।
- इन पुल की लम्बाई 15 से 250 फीट के बीच है।
- इसका निर्माण कई सदियों पहले किया गया था।
- अब अनुसंधानकर्ता इन पुलों की संरंचना का अध्ययन कर रहे हैं, ताकि इससे प्राप्त जानकारी का उपयोग आधुनिक वास्तुकला में किया जा सके।
📲 POLITY Complete Lecture - 🗞️
8.किस क्रिकेट अंपायर द्वारा लिखित पुस्तक 'Finding the Gaps' का हाल ही में विमोचन किया गया – साइमन टॉफेल
- इस पुस्तक में क्रिकेट जीवन से जुड़े कई पहलुओं को पाठकों के सामने रखा है।
- उन्होंने इस पुस्तक में मार्च 2009 में लाहौर में हुए उस आतंकी हमले के बारे में भी जिक्र किया है जिसमें श्रीलंकाई टीम के कुमार संगकारा, अजंता मेंडिस, तिलन समरवीरा, थरंगा परनविताना, सुरंगा लकमल और तिलिना तुषारा घायल हो गये थे।
- टॉफेल इस मैच में स्टीव डेविस के साथ मैदानी अंपायर की भूमिका निभा रहे थे।
📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞️
9.भारत के किस राज्य ने हाल ही में फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए तीन सप्ताह का एक विशेष अभियान आरम्भ किया है – उत्तर प्रदेश
- उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का आरंभ किया।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 47 जनपदों में तीन सप्ताह का गहन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
- केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 तक देश से फाइलेरिया उन्मूलन की घोषणा की है।
- इसके तहत राज्य के लगभग 40 लाख लोगों को दवा दी जाएगी।
- डब्ल्यूएचओ के अनुसार भारत में लगभग 65 मिलियन लोग फाइलेरिया से पीड़ित हैं।
- डब्ल्यूएचओ के अनुसार पोलियो के बाद यह विश्व का दूसरा ऐसा रोग है जो बड़े स्तर पर लोगों को विकलांग बना रहा है।
📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞
10.2018 के लिए बिहारी पुरस्कार किसे प्रदान किया गया – मनीषा कुलश्रेष्ठ
- राजस्थान की लेखिका मनीष कुलश्रेष्ठ को 2018 के लिए बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया,उन्हें यह सम्मान उनके उपन्यास ‘स्वप्नपाश’ के लिए प्रदान किया गया है।
- इस पुरस्कार का नाम प्रसिद्ध हिंदी कवि बिहारी के नाम पर रखा गया है।
- यह पुरस्कार के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है।
📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM
परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -
📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc
📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx
📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ
📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9