1.केंद्र सरकार द्वारा जारी गुड गवर्नेंस सूचकांक में किस राज्य को पहला स्थान मिला है – तमिलनाडु
- इस सूचकांक में राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों को तीन समूहों में बांटा गया है, बड़े राज्य, उत्तर-पूर्व तथा पहाड़ी राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश बड़े राज्यों की श्रेणी में तमिलनाडु को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
- इसके बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश का स्थान है।
- इसमें ओडिशा, बिहार, गोवा और उत्तर प्रदेश ख़राब प्रदर्शन वाले राज्यों की सूची में है।
☑️❎ Daily Current Affairs Test Link 📲
2.किस भारतीय क्रिकेटर का नाम विजडन द्वारा सदी के पांच बेहतरीन खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है – विराट कोहली
- विज़डन पत्रिका द्वारा दशक के टॉप 5 क्रिकेटरों की घोषणा की गई है जिसमें केवल एक भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली शामिल है।
- भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी एलिस पैरी के अलावा इसमें तीन दिग्गजों का नाम और शामिल है।
- जिनमें ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन और विकेट कीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम शामिल है।
📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
3.एसोचैम के अध्यक्ष का कार्यभार किसने संभाला है – निरंजन हीरानंदानी
- निरंजन हीरानंदानी ने देश के उद्योग और व्यापार के सर्वोच्च संगठन भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (एसोचैम) के नए अध्यक्ष का पदभार संभाला लिया है।
- उन्होंने वेलस्पन ग्रुप के अध्यक्ष बालकृष्ण गोयनका का स्थान लिया।
- निरंजन हीरानंदानी, हीरानंदानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के सह - संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं।
- भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल - स्थापना - 1921, मुख्यालय - नई दिल्ली
📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
4.किस राज्य में दक्षिण भारत का सबसे पहला संस्कृत का शिलालेख खोजा गया है – आंध्र प्रदेश
- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दक्षिण भारत में अब तक का सबसे पहला संस्कृत शिलालेख खोजा है।
- इन्हें सातवाहन राजा विजया ने 207 ईसवी में जारी किया था।
- राजधानी - हैदराबाद/अमरावती, मुख्यमंत्री - जगन मोहन रेड्डी, राज्यपाल - विश्वभूषण हरिचंदन
📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
5.किस राज्य के के कामारेड्डी जिले को 2019 का यूनिसेफ पुरस्कार दिया गया है – तेलंगाना
- तेलंगाना के कामारेड्डी जिले ने 2019 का संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल एवं शिक्षा कोष (यूनिसेफ) पुरस्कार जीता है।
- इस जिले ने जल स्वच्छता और स्वच्छता क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए पुरस्कार जीता है।
- राजधानी - हैदराबाद, मुख्यमंत्री - के चंद्रशेखर राव, राज्यपाल - तमिलिसई सौंदराजन
📚 Daily Current Affairs Video 📲
6.63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में मनु भाकर और अनीश ने कौन से पदक जीतें है – स्वर्ण पदक
- राष्ट्रमंडल और युवा ओलम्पिक खेलों की स्वर्ण विजेता मनु भाकर और हरियाणा के अनीश भनवाला ने 63वीं राष्ट्रीय राइफल और पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल और पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -
7.25 दिसंबर, 2019 को भारतीय रेलवे ने किस मार्ग पर एक विशेष ट्रेन “हिम दर्शन एक्सप्रेस” की शुरुआत की – कालका - शिमला मार्ग
- 25 दिसंबर, 2019 को भारतीय रेलवे ने कालका - शिमला मार्ग पर एक विशेष ट्रेन “हिम दर्शन एक्सप्रेस” की शुरुआत की।
- हिम दर्शन एक्सप्रेस भारतीय रेलवे द्वारा विस्टाडोम कोच (शीशे की छत वाले कोच) वाली पहली ट्रेन है जो नियमित रूप से चलेगी।
- विस्टाडोम कोच के होने से पर्यटकों को 95.5 किमी. लंबे कालका - शिमला मार्ग पर वातानुकूलित ट्रेन में बड़ी काँच की खिड़कियों के साथ प्रकृति को करीब से महसूस करने का मौका मिलेगा।
- कालका शिमला रेलवे लाइन को वर्ष 2008 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था और इसे “भारत के पर्वतीय रेलवे” के तहत सूचीबद्ध किया गया था।
8.दुनिया की सबसे लंबी यात्रा करने वाले शिकारी पक्षी हैं – अमूर फाल्कन
- अमूर फाल्कन दुनिया की सबसे लंबी यात्रा करने वाले शिकारी पक्षी हैं, ये सर्दियों की शुरुआत के साथ यात्रा शुरू करते हैं।
- नागालैंड को "फाल्कन कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड" के रूप में भी जाना जाता है।
📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞
9.ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भारत के किस राज्य में प्रथम विश्वविद्यालय को शुरू किया जाएगा – उत्तर प्रदेश
- भारत की पहली ट्रांसजेंडर यूनिवर्सिटी की स्थापना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के फाजिलनगर खंड में की जाएगी।
- यह देश में इस प्रकार का पहला विश्वविद्यालय होगा जहाँ तृतीय लिंग के लोग शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
- इस विश्वविद्यालय का निर्माण अखिल भारतीय किन्नर शिक्षा सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।
- इस विश्वविद्यालय में कक्षा 1 से लेकर स्नातकोत्तर तथा PHD तक की उपाधि/डिग्री हासिल की जा सकेगी।
📲 WORLD History Full Video Class - 🗞
10.केंद्र सरकार ने हाल ही में नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं, इस पुरस्कार को कब प्रदान किया जाता है – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
- नारी शक्ति पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा 6 श्रेणियों में प्रदान किया जाता है।
- यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाता है।
- इस पुरस्कार की श्रेणियों का नाम भारत की प्रसिद्ध महिलाओं के नाम पर रखा गया है।
- यह महिलाएं हैं – माता जीजाबाई, लक्ष्मीबाई, कन्नगी, अहिल्याबाई होल्कर, रानी गाइदिन्ल्यू तथा रुद्रमा देवी।
📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM
परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -
📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc
📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx
📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ
📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9