img

1.भारत में किस वर्ष को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है - 28 फरवरी

- भारत में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। 

- सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (Central Drug Research Institute- CDRI), लखनऊ की एक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नीति कुमार को एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार- 2020 (SERB - Science and Engineering Research Board) के लिये चुना गया है। 

- डॉ. नीति कुमार का अनुसंधान समूह मलेरिया के निवारण के लिये वैकल्पिक दवा लक्ष्यों की खोज हेतु मानव मलेरिया परजीवी में प्रोटीन गुणवत्ता नियंत्रण मशीनरी को समझने का प्रयास कर रहा है। 

- 28 फरवरी को रमन प्रभाव (Raman Effect) की खोज के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। 

- इसका मूल उद्देश्य छात्रों को विज्ञान के प्रति आकर्षित एवं प्रेरित करना तथा लोगों को विज्ञान व वैज्ञानिक उपलब्धियों से अवगत कराना है। 

- रमन प्रभाव के लिये सी.वी. रमन को वर्ष 1930 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


2.भारत, किस शहर में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन करेगा – चंडीगढ़

- पहले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी और तीरंदाजी को हटा दिया गया था। 

- इसके बाद भारत ने खेलों का बहिष्कार करने के निर्णय लिया था। 

- जनवरी, 2022 में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी का आयोजन चंडीगढ़ में किया जाएगा। 

- बर्मिंघम में होने वाले खेलों में इसके पदकों को ‘प्रतिस्पर्द्धी देशों की रैंकिंग’ के लिये शामिल किया जाएगा। 

- ध्यातव्य है कि इन दोनों स्पर्द्धाओं का आयोजन कॉमनवेल्थ गेम्स से 6 महीने पहले जनवरी 2022 में भारत में होगा, जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 27 जुलाई से 7 अगस्त तक बर्मिंघम में होगा।

भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


3.हाल ही में सुर्खियों में रहा ‘सेंट्रल विस्टा’ प्रोजेक्ट देश के किस शहर में स्थित है – नई दिल्‍ली

- सेंट्रल विस्टा केंद्र सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है, इसके तहत एक नये संसद भवन का निर्माण किया जाएगा। 

- सभी केन्द्रीय मंत्रालयों को आसपास ही स्थापित किया जाएगा। 

- इसके अलावा सेंट्रल विस्टा के आसपास की धरोहर इमारतों पर भी कार्य किया जाएगा। 

- इस प्रोजेक्ट के तहत कुल आठ सरकारी कार्यालय बनाये जायेंगे, इसमें नया संसद भवन, साउथ ब्लॉक के निकट एक आवासीय काम्प्लेक्स निर्मित किया जाएगा, जहाँ पर प्रधानमंत्री व   उपराष्ट्रपति का निवास स्थल होगा।


4.बेस्ट फिल्म के लिए दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह पुरस्कार 2020 किसे मिला – सुपर 30

- यह अवार्ड केंद्र सरकार द्वारा दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार से अलग है। 

- इसे गैर सरकारी संगठन दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह पुरस्कार आयोजित करता है। 

- दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह पुरस्कार 2020 के विजेताओं की सूची – पुरस्कार, विजेता 1. बेस्ट फिल्म – सुपर 30 2. बेस्ट एक्टर –  ऋतिक रोशन (सुपर 30) 3. बेस्ट रियलिटी शो – बिग बॉस 13

भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


5.किस अफ्रीकी देश को FATF की ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला गया है – मॉरिशस

- मॉरिशस को हाल ही में FATF (Financial Action Task Force) की ‘ग्रे लिस्ट’ में सूचीबद्ध किया गया है। 

- इससे भारत में मॉरिशस से आने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेश पर अनिश्चितता उत्पन्न हो गयी है। 

- FATF एक स्वतंत्र अंतर-सरकारी निकाय है जो आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों के लिए ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम के दुरूपयोग को रोकने के लिए प्रयास करता है। 

- FATF की 2 प्रकार की सूचियां हैं- 1. ब्लैक सूची 2. ग्रे सूची    [अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों (विश्व बैंक, IMF, एशियाई विकास बैंक इत्यादि) और देशों के आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है।]


6.मिस यूनिवर्स इंडिया 2020 (मिस दिवा यूनिवर्स 2020) का खिताब किसने जीता – ऐडलिन कैस्टेलिनो

- इस अवार्ड को मिस दिवा यूनिवर्स 2020 भी कहा जाता है। 

- वह कर्नाटक के मैंगलोर से है। 

- वह इस साल के अंत में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

- मुंबई में उन्हें ये ताज पिछले साल की विजेता वर्तिका सिंह ने पहनाया।

राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटा, पूँजीगत घाटा, बजट घाटा इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


7.इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में शतक जड़ने वाली पहली महिला खिलाड़ी कौन बनी – हेदर नाइट

- इंग्लैंड टीम की कप्तान हेदर नाइट ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आइसीसी वुमेंस टी20 विश्व कप के लीग मैच में थाइलैंड की महिला टीम के खिलाफ शतक जड़ा। 

- वे इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में शतक जड़ने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं।


8.हाल ही में किसे फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है – जावेद अशरफ

- जावेद अशरफ को 26 फरवरी 2020 को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। 

- जावेद अशरफ 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। 

- वर्तमान में वे सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त हैं। 

- वे विनय मोहन क्वात्रा का स्थान लेंगे। 

- विनय मोहन क्वात्रा को नेपाल में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


9.किस देश के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया – मिस्र

- मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति और तीस वर्ष तक सत्ता में रहे मोहम्मद होस्नी मुबारक का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 

- मिस्र के पूर्व वायुसेना अध्यक्ष मोहम्मद होस्नी मुबारक 14 अक्टूबर, 1981 को देश के उपराष्ट्रपति बने और मात्र 8 दिन बाद एक सैन्य परेड के दौरान पूर्व राष्ट्रपति अनवर सादात की इस्लामी विद्रोहियों द्वारा हत्या किये जाने के पश्चात् उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। 

- लगभग तीन दशक तक सत्ता में बने रहने के बाद मोहम्मद होस्नी मुबारक को देश भर में 18 दिन चले विरोध प्रदर्शनों के पश्चात् 11 फरवरी, 2011 को इस्तीफा देना पड़ा। 

- बाद में मुबारक को गिरफ्तार कर लिया गया और 18 दिन चले विद्रोह के दौरान प्रदर्शनकारियों की मौत तथा भ्रष्टाचार के मामले में उन पर मुकदमा चलाया गया। 

- उन्हें 2012 में आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई किंतु वर्ष 2017 तक उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया।


10आईसीसी ने किस खिलाड़ी पर मैच फिक्सिंग के आरोप में सात वर्ष का प्रतिबंध लगाने का फैसला फरवरी 2020 में किया – युसुफ अब्दुलरहीम अल बालुशी 

- यह ओमान का क्रिकेट खिलाड़ी था। 

- युसूफ अब्दुलरहीम अल बालुशी पर लगे सभी आरोप पिछले साल यूएई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर से जुड़े हैं। 

- ICC की फुल फोर्म (International Cricket Council) है। 

- ICC अध्यक्ष: शशांक मनोहर, मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


हिंदीभाषा की बोलियाँ देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢 विश्वयुद्ध का वास्तविक कारण क्या था इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book