img

1.खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा संस्करण कहां सम्पन्न हुआ – गुवाहाटी

- इन खेलों में 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 6800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 

- इन खेलों में विजय द टाइगर और जया द ब्लैकबक टूर्नामेंट के शुभंकर थे।

- धावक हेमा दास ने KIYG 2020 का उद्घाटन मशाल जलाकर की थी। 

- असम की शिवांगी शर्मा ने तैराकी में पांच स्वर्ण और दो रजत जीते। 

- वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स की सबसे सफल महिला खिलाड़ी थीं। 

- महाराष्ट्र - 78 + 77 + 101 = 256 हरियाणा - 68 + 60 + 72 = 200 दिल्ली - 39 + 36 + 47 = 122 

 

2.26 जनवरी 2020 को कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया गया – 71वां

- 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान देश भर में लागू हुआ था जिसके उपलब्ध में प्रत्येक वर्ष इसी दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 

- इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप में ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो कार्यक्रम में उपस्थित रहें। 

- इससे पहले 1996 और 2004 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्राजील के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि रह चुके हैं। 

विश्वयुद्ध का वास्तविक कारण क्या था इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

3.केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय ने किस केंद्र शासित प्रदेश को 6वीं अनुसूची क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव रखा है – लद्दाख

- जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने 24 जनवरी, 2020 को केंद्र सरकार से भारतीय संविधान की 6वीं अनुसूची के तहत लद्दाख को एक आदिवासी क्षेत्र के रूप में घोषित करने की   सिफारिश की है। 

- संविधान की छठी अनुसूची असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के आदिवासी क्षेत्रों के लिये अलग व्यवस्था करती है। 

- 6वीं अनुसूची में शामिल क्षेत्रों में स्व-शासन पर बल दिया जाता है तथा जनजातीय समुदायों को काफी स्वायत्तता भी दी जाती है। 

- जनजातीय समुदाय अपने कानून स्वयं बना सकते हैं। 

- इन क्षेत्रों को सामाजिक व अधोसंरचना विकास के लिए केंद्र सरकार से काफी फंड्स भी मिलते हैं। 

- लद्दाख को आदिवासी क्षेत्र का दर्जा दिए जाने से दूसरे राज्यों के लोग वहां आकर नहीं बस पाएंगे। इससे उस क्षेत्र की जनसांख्यिकीय विशेषता बनी रहेगी।  


4.भारत ने आशुगंज-अखौरा सड़क को 4 - लेन हाईवे में अपग्रेड करने के लिए किस देश के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं – बांग्लादेश

- भारत ने हाल ही में बांग्लादेश के साथ 50.58 किलोमीटर लम्बी आशुगंज-अखौरा सड़क को 4 - लेन हाईवे में अपग्रेड करने के लिए बांग्लादेश के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। 

- यह 2016 में भारत द्वारा बांग्लादेश को जारी 2 अरब डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट का हिस्सा है।  

- 50.58 किलोमीटर में से 39 किलोमीटर सड़क को बांग्लादेश के सड़क व उच्चमार्ग विभाग तथा भारतीय कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा अपग्रेड किया जाएगा। 

- शेष कार्य बांग्लादेश के सड़क व उच्चमार्ग विभाग तथा भारत - बांग्लादेश की जॉइंट फर्म द्वारा दिया जाएगा। 

- इस परियोजना से दोनों देशों के बीच सड़क कनेक्टिविटी में सुधार होगा। 

द्वितीय विश्वयुद्ध का बीजारोपण इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


5.राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है – 25 जनवरी

- 25 जनवरी, 2020 को 10वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस देश भर में मनाया गया। 

- थीमः ‘मजबूत लोकतंत्र के लिये चुनावी साक्षरता’ (Electoral Literacy for Stronger Democracy) है। 

- निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समारोह में भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मुख्य अतिथि थे। 

- इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग ने बैलट-2 में विश्वास (Belief in the Ballot-2) नामक पत्रिका लांच की।  

- इस पत्रिका में भारतीय चुनावों के बारे में देश भर की 101 मानव कथाएँ संकलित हैं।

- इसकी पहली प्रति चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रपति को भेंट की गई। 

- इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा ‘द सेंटेनरियन वोटरः सेंटिनल्स ऑफ डेमोक्रेसी’ नामक एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया जिसमें देश भर के उन दिग्गज मतदाताओं की 51   कहानियाँ हैं जिन्होंने दुर्गम इलाकों, खराब स्वास्थ्य और अन्य चुनौतियों के बावजूद मतदान किया। 

6.अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है – 24 जनवरी

- संयुक्त राष्ट्र ने 3 दिसम्बर, 2018 को प्रस्ताव पारित करके 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में घोषित करने का निर्णय लिया था। 

- इसका उद्देश्य शान्ति व विकास में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित करना है। 

- अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के लिए इस प्रस्ताव को नाइजीरिया समेत 58 देशों ने तैयार किया था। 

- यह अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का दूसरा संस्करण है। 

सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


7.भारत और ब्राजील के बीच कितने समझौतों का आदान-प्रदान हुआ है – 15

- भारत और ब्राजील  ने 25 जनवरी 2020 को नई दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के बीच वार्ता के बाद 15 समझौतों का आदान-प्रदान हुआ है। 

- समझौते स्वास्थ्य, जैव-ऊर्जा सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, भूविज्ञान और खनिज संसाधनों सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं। 

- राष्ट्रपति बोल्सोनारो वर्ष 2020 के लिए गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं। 

- ब्राजील - राजधानी - ब्राजीलिया, राष्ट्रपति - जेयर बोल्सोनारो, मुद्रा - ब्राजीलियन रियल (1 BRL - 18 INR)  


8.STEM क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया – नई दिल्ली 

- जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने नई दिल्ली में 23 - 24 जनवरी 2020 को “विजुअलाइजिंग द फ्यूचरः न्यू स्काइलाइन्स” में महिलाओं पर एक अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। 

- इसका उद्देश्य वैज्ञानिक करियर के विकास के लिये STEM क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना था। 

भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


9.किस देश में आईसीसी अंडर 19 विश्व कप का आयोजन हुआ है – दक्षिण अफ्रीका

- भारतीय टीम के कप्तान प्रियम गर्ग हैं। 

- टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 09 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा। 

- ICC -  अध्यक्षः शशांक मनोहर मुख्य कार्यकारीः मनु साहनी मुख्यालयः दुबई, संयुक्त अरब अमीरात 


10.डब्ल्यूटीए इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट 2020 में महिला डबल्स का खिताब किसने जीता – सानिया मिर्जा और नाडिया किचेनोक

- भारत की सानिया मिर्जा और यूक्रेन की नाडिया किचेनोक ने ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में खेले जा रहे डब्ल्यूटीए इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट 2020 में महिला डबल्स का खिताब जीता है। 

भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


हिंदीभाषा की बोलियाँ देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book