img

1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे भारतीय विवाद समाधान केंद्र (IDRC) का प्रमुख कार्यालय कहां है - नई दिल्ली

  • सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश और सिंगापुर के इंटरनेशनल कमर्शियल कोर्ट के जज ए.के. सीकरी ने हाल ही में भारतीय विवाद समाधान केंद्र (IDRC) का उद्घाटन किया है।
  • IDRC कुछ सॉफ्टवेयर पोर्टल्स के माध्यम से पेपरलेस विवाद समाधान वातावरण प्रदान करता है।
  • इसके मध्यस्थता पैनल में सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालयों, जिला अदालतों के न्यायधीश और वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व नौकरशाह, चार्टर्ड एकाउंटेंट शामिल हैं।
  • आईडीआरसी देश में रणनीतिक रूप से वाणिज्यिक स्थानों पर स्थित है और इसका मुख्य कार्यालय नई दिल्ली में है।


2. हाल ही में किस राज्य ने 'सबको रोजगार मिलेगा' योजना का उद्घाटन किया - मध्य प्रदेश

  • मध्य प्रदेश में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'सबको रोजगार मिलेगा' योजना का उद्घाटन किया।
  • इस योजना के तहत मजदूरों को मनरेगा जॉब कार्ड वितरित किए जाएंगे।
  • मध्य प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में प्रतिदिन 21 लाख लोगों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत रोजगार मिल रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले 10 लाख ज्यादा है।
  • किस राज्‍य में ‘FIR आपके द्वार योजना’ शुरू की है – मध्यप्रदेश
  • उस राज्य का नाम बताइये जिसने अपनी तरह का पहला, चरण पादुका अभियान शुरू कर दिया जूते या चप्पल प्रदान करने के लिए राज्य से गुजरने वाली प्रवासी मजदूरों के लिए है - मध्यप्रदेश
  • किस प्रदेश की सरकार ने इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए ‘जीवन अमृत योजना’ शुरू की - मध्यप्रदेश
  • ‘जीवन शक्ति योजना’ किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की एक पहल है - मध्यप्रदेश


3. निम्न में से किस देश ने हाल ही में अपने पहले मानवरहित ड्रोन हेलीकॉप्टर का परीक्षण किया है - चीन

  • चीन ने पहले मानवरहित ड्रोन हेलीकॉप्टर का परीक्षण किया है।
  • इस ड्रोन हेलीकॉप्टर AR500-C को एविएशन इंडस्ट्री कारपोरेशन ऑफ चाइना ने विकसित किया है।
  • यह ड्रोन हेलीकॉप्टर देश के दक्षिण-पश्चिम इलाके भारत-तिब्बत सीमा पर निगरानी के लिए तैनात किया जा सकता है।
  • यह पांच हजार मीटर की उंचाई से उड़ान भरकर 6700 मीटर तक की उंचाई पर जा सकता है।


4. 25 मई 2020 को निम्न में कौन सा दिवस मनाया गया - विश्व थायराइड दिवस, अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस

  • अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस :- 
  • हर साल 25 मई को विश्व स्तर पर International Missing Children's Day  के रूप में मनाया जाता है।
  • यह दिन उन गुमशुदा बच्चों के लिए मनाया जाता है जो किसी तरह अपने घर पहुँच चुके है, उन लोगों को याद रखने के लिए जो अपराध के शिकार हैं, और उन लोगों की तलाश करने के प्रयास जारी रखने के लिए जो अभी भी लापता हैं।
  • विश्व थायराइड दिवस :-
  • थायराइड के संबंध में जागरुकता फैलाने और इसके उपचार हेतु लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 25 मई को विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है, जिसकी  शुरुआत वर्ष 2008 में की गई थी।
  • थायराइड ग्रंथि, गर्दन के सामने वाले हिस्से में पाई जाती है।
  • आँकड़ों के अनुसार, प्रत्येक 10वाँ वयस्क हाइपोथायरायडिज्म रोग से ग्रसित है, इस रोग में थायराइड ग्रंथि पर्याप्त थायराइड हार्मोन्स का उत्पादन नहीं कर पाती है।
  • मई के महत्वपूर्ण दिवस- 
  • 1 मई - ‘अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ 
  • 2 मई - वर्ल्ड ट्यूना डे  
  • 3 मई  - World press freedom day 
  • 5 मई 2020 - विश्व अस्थमा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय मिडवाइफ डे, विश्व हाथ स्वच्छता दिवस
  • 7 मई - सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस
  • 8 मई - विश्व रेडक्रॉस दिवस, विश्‍व थैलीसीमिया दिवस
  • 12 मई - अर्न्‍तराष्‍ट्रीय नर्स दिवस (मॉर्डन नर्सिंग की जनक फलोरंस नाइटेंगिल का जन्‍म दिवस) 
  • 17 मई - विश्‍व दूरसंचार दिवस, विश्व हाइपरटेंशन दिवस 
  • 18 मई - अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
  • 21 मई - आतंकवाद विरोधी दिवस
  • 22 मई - विश्व जैव विविधता दिवस 
  • 27 मई - जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि (स्मृति दिवस)
  • 31 मई - विश्व तंबाकू दिवस


5. ‘संयुक्त राष्ट्र (UN) सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर’ के अवार्ड के लिए पहली बार इंडियन आर्मी के किस महिला ऑफिसर को चुना गया है - मेजर सुमन गवनी

  • भारतीय सेना में ऑफिसर और महिला शांतिदूत सुमन गवनी पहली महिला भारतीय शांति रक्षक हैं, जिन्‍हें ये अवार्ड मिल रहा है, वह यूएन मिशन के तहत दक्षिण सुडान में तैनात थीं।
  • हाल ही में उन्होंने अपना मिशन पूरा किया है।
  • उनके साथ ब्राजील की सैन्य कमांडर कर्ला मोंटेइरो डे कास्त्रो अराउजो को भी यह सम्मान मिला है।
  • यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों को पॉवरफुल रोल मॉडल्स बताया।


6. इथियोपिया द्वारा नील नदी पर निर्माण किया जा रहा है  - ‘मेगा जल विद्युत परियोजना’ 'ग्रैंड रेनेसां डैम'

  • अफ्रीका के विक्टोरिया झील से निकलनें तथा भूमध्य सागर में मिलनें वाली नील नदी विश्व की सबसे लम्बी नदी है।
  • इसकी लंबाई लगभग 4,132 मील (6,650 किलोमीटर) है & दो प्रमुख सहायक नदियाँ - व्हाइट नील और ब्लू नील हैं।
  • इथियोपिया द्वारा नील नदी पर एक ‘मेगा जल विद्युत परियोजना’ 'ग्रैंड रेनेसां डैम' का निर्माण किया जा रहा है ,जो अफ्रीका का सबसे बड़ा बांध होगा।
  • इसने जिसने नदी के अनुप्रवाह में स्थित देशों यथा - मिस्र तथा इथियोपिया के मध्य ‘जल-युद्ध’ की संभावना को बढ़ा दिया है।
  • इथियोपिया का मानना है कि बाँध निर्माण से लगभग 6,000 मेगावाट विद्युत उत्पन्न की जा सकेगी।
  • इथियोपिया की 65% आबादी वर्तमान में विद्युत की कमी का सामना कर रही है।


    7. हाल ही में किस राज्य की सरकार द्वारा ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना की शुरुआत की गई है  - हरियाणा

    • हरियाणा राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण के उद्देश्य से ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना की शुरुआत की गई है।
    • इस योजना के विरुद्ध ‘ट्रैक्टर मार्च’ निकाला गया। किसानों द्वारा इस विरोध प्रदर्शन को 'किसान बचाओ-खेती बचाओ' अभियान नाम दिया गया है।
    • मेरा पानी मेरी विरासत योजना के माध्यम से राज्य सरकार पानी की अधिक खपत वाले धान के स्थान पर ऐसी फसलों को प्रोत्साहित करेगी जिनके लिये कम पानी की आवश्यकता होती है। 
    • किसानों द्वारा योजना के विरोध के कारण:-
    • विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों का मत है कि राज्य सरकार को यह तय करने का निर्णय किसानों पर छोड़ देना चाहिये कि वे अपने खेत में कौन-सी फसल उगाएँ।
    • मक्का जैसी वैकल्पिक फसल बोने के लिये ब्लॉक के अधिकांश हिस्सों की मिट्टी/मृदा और जलवायु अनुकूल स्थितियाँ विद्यमान नहीं है। 
    • सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि भी पर्याप्त नहीं है।


    8. हाल ही में झारखंड और तेलंगाना के किन उत्पादों को GI टैग मिला - ‘सोहराई खोवर पेंटिंग’, तेलिया रुमाल

    • भारत सरकार के डाक विभाग और बिहार सरकार के बागवानी विभाग ने लोगों के दरवाज़ों तक शाही लीची’ और ‘जर्दालु आम की आपूर्ति करने के लिये समझौता किया है।
    • ध्यान रहें कि COVID-19 के कारण हुए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में लीची एवं आम उत्पादकों को बाज़ार तक अपने उत्पादों को ले जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    • शाही लीची-
    • उत्पादन - मई  से जून (मुख्य रूप से बिहार में मुजफ्फरपुर एवं उसके आसपास के ज़िलों में)।
    • जर्दालु आम - बिहार के भागलपुर का ‘जर्दालु आम’ अपनी अनोखी खुशबू के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
    • बिहार के अन्य GI tag प्राप्त उत्पाद – कतरनी चावल, मगही पान, सिलाव खाजा 
    • हाल ही में GI tag प्राप्त उत्पाद – 
    • कदलाई मितई एक मूंगफली की कैंडी है जो तमिलनाडु के दक्षिणी भागों में बनाई जाती है।
    • चाक-हाओ एक सुगंधित चिपचिपा चावल है जिसकी मणिपुर में सदियों से खेती की जा रही है।
    • गोरखपुर का टेराकोटा कार्य सदियों पुरानी कला है जिसमें जहाँ स्थानीय कारीगरों द्वारा विभिन्न जानवरों जैसे कि घोड़े, हाथी, ऊँट, बकरी, बैल आदि की मिट्टी की आकृतियाँ बनाई जाती हैं।
    • हाल ही में झारखंड और तेलंगाना के किन उत्पादों को GI टैग मिला - ‘सोहराई खोवर पेंटिंग’, तेलिया रुमाल
    • कश्मीरी केसर – कश्मीर


    9. हाल ही में किस राज्य ने ‘खेलों को उद्योग का दर्जा’ दिया - मिजोरम

    • पूर्वोत्तर भारत के एक राज्य मिज़ोरम ने रोज़गार सृजन के उद्देश्य से खेलों को उद्योग का दर्जा दिया है।
    • इसका मुख्य लक्ष्य राज्य में खेलों को पेशेवर बनाना है।
    • मिजोरम सरकार नई औद्योगिक नीति तैयार कर रही।
    • उत्तर-पूर्व राज्यों के सभी फुटबॉलरों में से, मिज़ोरम में फुटबॉल खिलाड़ियों का पूल है जो भारत के प्रमुख क्लबों में खेलते हैं।
    • राज्य ने हॉकी और भारोत्तोलन में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
    • इंडियन सुपर लीग को भारत में शीर्ष फुटबॉल लीग में से एक माना जाता है।
    • लीग में कम से कम 150 खिलाड़ी मिजोरम के हैं।
    • लीग को 2013 में भारत में फुटबॉल के खेल को बढ़ाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था।  
    • राजधानी - आइजोल


    10. 27 मई को किस पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्‍यतिथि होती है - पंडित जवाहरलाल नेहरू

    • 27 मई, 1964 को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था, 15 अगस्त 1947 – 27 मई 1964 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।
    • उनका जन्‍म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ था।
    • महत्वपूर्ण पुस्तकें :- 
    • पिता के पत्र: पुत्री के नाम – 1929
    • विश्व इतिहास की झलक (ग्लिंप्सेज ऑफ़ वर्ल्ड हिस्ट्री) – (दो खंडों में) 1933
    • मेरी कहानी (ऐन ऑटो बायोग्राफी) – 1936
    • भारत की खोज/हिन्दुस्तान की कहानी (दि डिस्कवरी ऑफ इंडिया) – 1945
    • राजनीति से दूर
    • इतिहास के महापुरुष
    • राष्ट्रपिता


    📲 NCERT Quiz हल करने के लिए यहाँ क्लिक करें - 

    📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

    📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

    📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

    📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

    प्रिय पाठकों,

    Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



    ADD COMMENT

    Test
    Classes
    E-Book