1. किस कंपनी ने K12 एजुकेशन ट्रांसफोर्मेशन फ्रेमवर्क को भारत के स्कूलों में भारत के स्कूलों में बड़े पैमाने पर रोलआउट किया है – माइक्रोसॉफ्ट
- माइक्रोसाफ्ट ने गुड़गांव में अपने एजुकेशन डेज के दूसरे संस्करण के तहत K12 एजुकेशन ट्रांसफोर्मेशन फ्रेमवर्क को देश भर के स्कूलों में बड़े पैमाने पर रोलआउट किया है।
- माइक्रोसॉफ्ट K12 एजुकेशन ट्रांसफोर्मेशन फ्रेमवर्क, स्कूलों के व्यापक डिजिटल रुपान्तरण को प्रोत्साहित करने के लिए समग्र ढांचा प्रदान करता है।
☑️❎ Daily Current Affairs Test Link 📲
2.नोमुरा के फूड वल्नरेबिलिटी इंडेक्स (NFVI) में भारत किस स्थान पर है – 44 वें
- नोमुरा ग्लोबल मार्केट रिसर्च की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, नोमुरा के फूड वल्नरेबिलिटी इंडेक्स (NFVI) में भारत 110 देशों में से 44 वें स्थान पर है।
- एनएफवीआई खाद्य कीमतों में बड़े उतार-चढ़ाव की दिशा के आधार पर देशों को रैंक करता है।
- 4.6% पर, अक्टूबर 2019 के लिए भारत की खुदरा मुद्रास्फीति खाद्य कीमतों में उछाल के कारण 16 महीने के उच्च स्तर को छू गई।
📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞️
3.विश्व समृद्धि सूचकांक के 13 शहरों की रैंकिंग में भारत के कौन से शहर शामिल हैं – दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु
- आर्थिक एवं सामाजिक समावेशिता के मामले में विश्व के शीर्ष 113 देशों में बंगलुरु, दिल्ली और मुंबई का नाम भी शामिल है।
- इस सूची में बंगलुरु 83 वां, दिल्ली 101 वां और मुंबई का 107 वां स्थान है।
- इस सूची में ज्यूरिख पहले, ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना दूसरे और डेनमार्क का कोपेनहोगन तीसरे स्थान पर रहा।
📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞️
4.संविधान दिवस कब मनाया जाता है – 26 नवंबर
- 26 नवंबर को संविधान दिवस के रुप में मनाया जाता हैं।
- इस दिन 1949 में संविधान को अपनाया गया था और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।
- संविधान अपनाने की 70 वीं वर्षगांठ पर संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया जाएगा।
- भारत सरकार द्वारा 2015 से डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान के रुप में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया।
5.8 वें अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है – इम्फाल (मणिपुर)
- 22-25 नवंबर को यह आयोजन हुआ।
- इसके द्वारा देश में उत्तर-पूर्वी भारत के पर्यटन स्थलों के बारे में बताया गया।
- पिछली वर्ष इसका आयोजन त्रिपुरा में किया गया था।
📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें - 🗞️
6.किस राज्य सरकार ने राज्य लोक कला परिषद की स्थापना का निर्णय लिया है – छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी पारंपरिक लोक कलाओं के संरक्षण के लिए राज्य लोक कला परिषद की स्थापना का निर्णय लिया है।
- इसके द्वारा राज्य में लोक कलाओं को बढ़ावा दिया जायेगा।
- छत्तीसगढ़ - मुख्यमंत्री - भूपेश बघेल, राज्यपाल - अनुसुइया उइके।
📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞
7.शौकत कैफ़ी का निधन 23 नवंबर 2019 को हुआ, वह इनमें से क्या थी – थिएटर आर्टिस्ट व एक्ट्रेस
- उन्होंने बाज़ार, उमराव जान तथा सलाम बॉम्बे जैसी फिल्मों में कार्य किया था।
- वह एक्ट्रेस शबाना आजमी की मां थी और कैफी आजमी की पत्नी थी।
- शौकत कैफी का निधन 93 वर्ष की उम्र में हुआ।
- शौकत कैफी ने बाजार, उमराव जान, गरम हवा और मीरा नायर की फिल्म सलाम बॉम्बे में भी काम किया है।
- उनकी आखिरी फिल्म शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म साथिया थी।
📲 POLITY Complete Lecture - 🗞️
8.किस बैटमिंटन खिलाड़ी ने स्कॉटिश ओपन 2019 का पुरुष एकल खिताब जीता – लक्ष्य सेन
- यह आयोजन ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में चल रहा था।
- 25 नवंबर को उन्होंने यह खिताब जीता।
- वह उत्तराखंड के हैं और 18 के हैं।
- इससे पहले उन्होंने सारलोरलक्स ओपन, डच ओपन और बेल्जियम इंटरनेशनल का खिताब जीता था।
- स्कॉटिश ओपन विश्व की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में से एक है।
- इसका आरंभ वर्ष 1907 में हुआ था।
📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞️
9.हाल ही में केंद्र सरकार ने साल 2020 तक कितनी ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है – 2 लाख ग्राम पंचायतों को
- यह लक्ष्य साल 2017 में शुरु की गई भारतनेट परियोजना के अंतर्गत रखा गया है।
- इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सभी के लिए 2 MBPS से 20 MBPS की गति से सस्ती ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करना है।
- किस समिति की सिफारिसों के आधार पर भारत में पंचायती राज का उदय हुआ था - बलवंतराय मेंहता समिति।
- बलवंतराय मेहता समिति ने 1957 में अपनी रिपोर्ट सौपी थी और बलवंत राय मेहता को भारत के पंचायती राज व्यवस्था का वास्तुकार भी कहा जाता है।
📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞
10.हाल ही में जारी एक सूची में दुनिया का सबसे महंगा बाजार किसे माना गया है – काजवे बे (हांगकांग)
- यह सूची मेन स्ट्रीट एक्रॉस द वर्ल्ड - 2019 के नाम से जारी की गई है, जिसमें दिल्ली में स्थित खान मार्केट को 20 वें स्थान पर रखा गया है।
- इस सूची के आधार पर दिल्ली की खान मार्केट में जमीन का किराया 17 हजार रुपये प्रति वर्गफुट सलाना है।
- सिंतबर 2019 में देश का सबसे मंहगा आवासीय इलाका किसे माना गया है - तारदेव (मुम्बई) क्योंकि यहां पर घरों की औसत कीमत 56,200 रुपये प्रति वर्गफीट से अधिक है।
📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM
परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -
📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc
📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx
📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ
📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9