img

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!

नितिन सर की क्लास नोट्स यहाँ से ख़रीदे –

http://study91.org/

हाल ही में ला अल्ट्रा द हाई रेस पुरी करने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं – आशीष कासोडेकर

  • लद्दाख में सम्पन्न हुई यह 555 किलोमीटर लंबी रेस पुणे (महाराष्ट्र) के आशीष ने 126 घंटे 18 मिनट में पुरी की है।
  • जबकी इस रेस को 132 घंटों में पुरा करना होता है। 


हाल ही में फ्रांस साइकिल रेस को पुरा करने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं – लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी

  • सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने फ्रांस की सबसे पुरानी इस 1200 किलोमीटर साइकिल रेस को 90 घंटे में बिना सोए पुरा किया है और ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय है।
  • इस प्रतियोगिता में 60 देशों के 6,500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
  • दुनिया की सबसे प्रसिद्ध साइकिल रेस टूर डी फ्रांस का खिताब किसने जीता है – इगन बरनल (कोलंबिया)
  • राजधानी – पेरिस, मुद्रा – यूरो, राष्ट्रपति – इमैनुएल मैक्रो 


हाल ही में किस देश ने महिलाओं को स्टेडियम में फुटबॉल मैच देखने की अनुमति दी है – ईरान

  • ईरान ने 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से महिला दर्शकों को मैच देखने से रोक दिया था। यह प्रतिबंध हटने के बाद अब वहां की महिलाएं फुटबॉल विश्व कप के क्वालीफायर मैच को स्टेडियम में जाकर देख सकेंगी।
  • राजधानी – तेहरान, मुद्रा – रियाल, संसद – मजलिस, राष्ट्रपति – हसम रुहानी।

हिन्दी की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

राजव्यवस्था की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

हाल ही में किस देश में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर एक डाक टिकट जारी की गई है – संयुक्त अरब अमीरात

  • हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के दौरान वहां के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नायहान के साथ सयुक्त रुप से ये डाक टिकट जारी की है।
  • इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात में जायद – गांधी डिजिटल संग्रहालय की स्थापना की गई है।
  • इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात ने अपने सबसे बड़े नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से भी नवाजा है।
  • राजधानी – अबू धावी, मुद्रा – दिरहम, राष्ट्रपति – खलीफा बिन जायद अल नाहयान।
  • UAE में भारत के राजदूत कौन हैं – नवदीप सिंह सूरी।


भारतीय वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ किस देश की 3 दिवसीय यात्रा पर है – थाईलैंड

  • इस दौरान वह हिंद प्रशांत रक्षा प्रमुख सम्मेलन में भाग लेगें जिसमें सामरिक रुप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थिति पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
  • इस सम्मेलन में 33 देशों के सेना प्रमुखों के भाग लेने की संभावना है। इस सम्मेलन की थीम है – स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद – प्रशांत में सहयोग।
  • वायु सेना ने एक बयान में कहा, सम्मेलन में इसमें भाग ले रहे देशों की साझा चुनौतियों से निपटने के रास्ते तलाश किए जाएंगे। 


केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने किस स्थान पर प्रोजेक्ट SU.RE को लॉन्च किया है – मुंबई

  • प्रोजेक्ट SU.RE का अर्थ है Sustainable Resolution यह वस्त्र उद्योग द्वारा शुरु की गयी इस किस्म की प्रथम पहल है। इस प्रोजेक्ट को भारतीय कपड़ा निर्माता संघ द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ, IMG रिलायंस तथा लेकमे फैशन वीक के आयोजनकर्ताओं द्वारा लांच किया गया है।  


हाल ही में किसे प्रतिष्ठित इंजीनियर पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया – प्रभाकर सिंह

  • प्रभाकर सिंह केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के महानिदेशक है।
  • यह पुरस्कार इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट और अनुकरणीय सेवा के लिए इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा दिया जाएगा। 
  • यह उत्कृष्ट और प्रतिष्ठित पुरस्कार  उन्हें 15 सिंतबर, 2019 को नई दिल्ली में इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

अर्थशास्त्र की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

GS टेस्ट की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

हाल ही में कहां पर FSSAI के पहले अत्याधुनिक राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया – गाजियाबाद

  • इसका उद्घाटन हमारे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने किया है।
  •  यहाँ पर 8 राज्यों के फूड सेम्पल की जॉच हो सकेगी।


हाल ही में किसने बांद्रा स्टेशन के 150 साल पुरे होने पर हेरिटेज डाक टिकट लांच किया – शाहरुख खान

  • सिने स्टार शाहरुख खान ने शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर एक खास समारोह में हिस्सा लिया। इस समारोह के दौरान शाहरुख ने डाक विभाग की ओर से बांद्रा स्टेशन की 150 वीं सालगिरह के मौके पर बनाए गए डाक टिकटों को जारी किया।
  •  मुंबई के प्रसिद्ध बांद्रा रेलवे स्टेशन के 150 वर्ष पूरे होने पर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने शु्क्रवार को यहां एक विशेष पोस्टल एनवेलप और डाक टिकट जारी किए। बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हुए एक खास समारोह के दौरान शाहरुख ने पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के यह डाक टिकट जारी किए। इस दौरान कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार समेत तमाम अन्य लोग मौजूद रहे। 


नासा अपना यूरोपा क्लिपर मिशन कब अंतरिक्ष में भेजेगा – 2023

  • मंगल ग्रह के बाद अब वैज्ञानिक वृहस्पति (जुपिटर) ग्रह पर जीवन की संभावनाओं की तलाश करने में लगे हैं।
  • वृहस्पति ग्रह के चंद्रमा पर जीवन का पता लगाने के लिये अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने यूरोपा क्लिपर मिशन के अगले चरण की जानकारी दी है।
  • इसके तहत नासा वर्ष 2023 में Europa Clipper Spacecraft अंतरिक्ष में भेजेगा।
  • विदित हो कि नासा वर्ष 2015 से ही इसकी तैयारी कर रहा है।
  • यह वृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर जीवन का पता लगाएगा। 



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book