img

1.केंद्र सरकार ने वर्ष 2020 में कुल कितने लोगों को पद्म अवार्ड की घोषणा की – 141

- यह पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं।  

- भारत रत्न के बाद दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। 

- पद्म विभूषण अवार्ड - 7 लोगों को, पद्म भूषण अवार्ड - 16 लोगों को और पद्म श्री अवार्ड - 118 लोगों को दिया गया। 


2.निम्नलिखित में से किस अभिनेत्री को हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है –कंगना रानौत

- बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत और फिल्मकार करण जौहर तथा फिल्म निर्माता एकता कापूर को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने के लिए पद्म श्री पुरस्कार के लिए चयनित   किया गया है। 

- इनके अतिरिक्त गायक अदनान सामी और सुरेश वाडेकर को भी पद्म श्री के लिए चुना गया है। 

- प्रत्येक साल गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म  पुरस्कारों का घोषणा किया जाता है। 

 पद्म पुरस्कार सूची में 34 महिलाएँ हैं और इस सूची में 18 व्यक्ति विदेशी / एन आर आई / पी आई ओ / ओसी आई श्रेणी के हैं और 12 व्यक्ति मरणोपरांत पुरस्कार पाने वालों की श्रेणी में हैं। 

राष्ट्रीय आय क्या है इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे.

3.हाल ही में प्रसिध्द बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट का एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया है, वह किस देश से थे – अमेरिका

- कोबी ब्रायंट को बास्केटबॉल की दुनिया में सबसे महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता था। 

- कोबी ब्रायंट का जन्म 23 अगस्त, 1978 को अमेरिका के पेनसिलवेनिया में हुआ था। 

- वे वर्ष 1996 से लेकर 2016 तक लॉस एंजेल्स लेकर्स के साथ ही जुड़े रहे। 

- वे वर्ष 2008 के बीजिंग ओलिंपिक तथा वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिकी बास्केटबॉल टीम का हिस्सा भी थे। 


4.हाल ही में गंगा - वोल्गा वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, इसके द्वारा भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा – रूस

- हाल ही में रूस और भारत बीच नई दिल्ली में गंगा - वोल्गा वार्ता का आयोजन किया गया। 

- इस वार्ता का आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के साथ मिलकर किया गया। 

- इस इवेंट में भारत और रूस के कई गणमान्य विद्वानों ने हिस्सा लिया। 

- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शिक्षाविद्, चिन्तक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। 

- डॉ. मुखर्जी इस धारणा के प्रबल समर्थक थे कि सांस्कृतिक दृष्टि से हम सब एक है। 

सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे -

5.हाल ही में किस राज्य के मंत्रिमंडल ने विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया है – आंध्र प्रदेश

- आंध्र प्रदेश की विधान परिषद में सदस्यों की संख्या 58 हैं। 

- विधान मंडल के उच्च सदन यानी कि विधान परिषद में चंद्रबाबू नायडू  की पार्टी को बहुमत हासिल है। 

- यहां पर टीडीपी के 27 विधायक हैं, जबकि वाईएस आरसीपी के यहां 09 विधायक हैं। 

- सरकार के फैसले को राज्य में तीन राजधानी वाले विधेयक को पास कराने से जोड़कर देखा जा रहा है।  

- वर्तमान में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा तेलंगाना में विधान परिषद है। 


6.हाल ही में किस देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले सागरमाथा संवाद फोरम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है – नेपाल

- सागरमाथा संवाद का आयोजन 2 से 4 अप्रैल, 2020 के बीच किया जाएगा। 

- नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, सागरमाथा संवाद फोरम में वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 

- इसका विषय ‘जलवायु परिवर्तन, पर्वत एवं मानवता का भविष्य’ होगा। 

- इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत दक्षेस देशों के सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। 

- दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत सागरमाथा (माउंट एवरेस्ट) के नाम पर इस कार्यक्रम का नाम ‘सागरमाथा संवाद’ रखा गया है जो दोस्ती का प्रतीक है। 

- सार्क (South Asian Association for Regional Cooperation - SAARC) दक्षिण एशिया के आठ देशों का आर्थिक और राजनीतिक संगठन है। 

- इस समूह में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। 

- 2007 से पहले सार्क के सात सदस्य थे, अप्रैल 2007 में सार्क के 14 वें शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान इसका आठवां सदस्य बन गया था। 

- सार्क की स्थापना 8 दिसम्बर, 1985 को हुई थी और इसका मुख्यालय काठमांडू (नेपाल) में है। 

- प्रत्येक वर्ष 8 दिसंबर को सार्क दिवस मनाया जाता है।  

भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे


7.किस राज्य में शिव भोजन योजना शुरू हुई हैं – महाराष्ट्र

- महाराष्ट्र सरकार ने 71 वें गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2020 को ‘शिव भोजन’ योजना लांच कर दी है। 

- इस योजना के अंतर्गत 10 रूपए में भोजन की थाली दी जाएगी। 

- राज्य सरकार ने शुरू में इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए पहले तीन महीनों के लिए 6.4 करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया है साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने 26 जनवरी से स्कूल में   प्रस्तावना का पाठ अनिवार्य कर दिया। 


8.62 वां वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार 26 जनवरी 2020 को कहां सम्पन्न हुआ – लॉस एंजिल्स

- 62 वां वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार लॉस एंजिल्स 26 जनवरी 2020 को सम्पन्न हुआ। 

- एल्बम ऑफ द इयर, बिली आइलिश द्वारा “ह्वेन वी ऑल फॉल अस्लीप, वेयर डू वी गो?” ने जीता। 

- रिकॉर्ड ऑफ द इयर, बिली आइलिश द्वारा “ बैड गाइ” ने जीता। 

- साँग ऑफ द इयर, बिली आइलिश द्वारा “ बैड गाइ” ने जीता। 

भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे


9.हाल ही में चर्चित शब्द आर्किया का सम्बन्ध किससे है – सूक्ष्मजीवों का एक प्राचीन समूह

- पुणे में नेशनल सेंटर फॉर माइक्रोबियल रिसोर्स के वैज्ञानिकों ने एक नए आर्किया का पता राजस्थान की सांभर झील में लगाया है। 

- आर्किया, सूक्ष्मजीवों का एक प्राचीन समूह है जो गर्म झरनों, ठंडे रेगिस्तानों और अति लवणीय झीलों जैसे आवासों में पनपता है। 

- इस नए आर्किया को नट्रीअल्बा स्वरूपिए (Natrialba Swarupiae) नाम जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव डॉ रेनू स्वरूप की देश में माइक्रोबियल विविधता अध्ययनों में उनकी पहल   के लिये दिया गया है। 


10.निम्नलिखित में से किस एयरलाइन्स में सरकारी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचे जाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है – एयर इंडिया

- इसके तहत बिडिंग प्रक्रिया में जो क्वॉलीफाई करेंगे, उन्हें 31 मार्च तक इसकी जानकारी दे दी जाएगी। 

- मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बने एक मंत्री समूह ने 7 जनवरी को इस सरकारी विमानन कंपनी के निजीकरण से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। 

- एयर इंडिया पर 80 हजार करोड़ रूपये का बकाया है जिसके चलते इसके निजीकरण का निर्णय लिया गया है। 

अलंकार कभी भूल नहीं पाओगे इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


रस को पहचानने तथा याद करने की tricks स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book