img

1. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का शिखर सम्मेलन और ब्रिक्स नेताओं की बैठक 21 से 23 जुलाई के बीच किस देश के सेंट पीटर्सबर्ग में होनी थीं - रूस

  • COVID-19 की वजह से SCO का शिखर सम्मेलन और BRICS नेताओं की बैठक को स्‍थगित कर दिया है।
  • ये बैठकें पहले 21 से 23 जुलाई के बीच सेंट पीटर्सबर्ग में होनी थीं।
  • SCO के प्रेसिडेंट एससीओ की प्रेसिडेंसी और ब्रिक्स की चेयरमैनशिप इस समय रूस के पास है।
  • इस वक्‍त SCO और ब्रिक्‍स संगठन का प्रेसिडेंट रूस है।
  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि महामारी की स्थिति को देखते हुए बैठक की अगली तारीख जल्द तय की जाएगी।
  • SCO
  • मुख्‍यालय बीजिंग, चीन में है। स्‍थापना 2001 में हुई थी।
  • इसके आठ मेंबर कंट्री हैं – चीन, कजाकिस्‍तान, किर्गिजस्तान, रूस, ताजिकिस्‍तान, उजबेकिस्‍तान, इंडिया और पाकिस्‍तान।
  • ब्रिक्‍स- 
  • मुख्‍यालय शंघाई, चीन में है।
  • स्‍थापना 2009 में हुई थी।
  • मेंबर कंट्री – ब्राजील, रूस, इंडिया, चाइना, साउथ अफ्रीका


2. श्यामला जी भावे का निधन 22 मई 2020 को निधन हो गया वो किस क्षेत्र के लिए जानी जाती थीं - शास्त्रीय संगीत

  • 79 वर्षीय श्यामला जी ने बंगलुरु में अपनी आखिरी सांस ली।
  • वो हिंदुस्तानी के साथ ही कर्नाटक संगीत में भी पारंगत थीं।
  • उन्हें ‘उभय गान विदुषी’ से सम्मानित किया गया था।
  • उन्होंने भारत के पहले संस्कृत धारावाहिक "कादम्बरी" का संगीत भी तैयार किया था।
  • इसके अलावा उन्होंने 1997 से 2001 तक कर्नाटक संगीता नृ्त्य अकादमी में भी काम किया था।
  • कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।


3.बच्चों की किताब ‘द इकाबबॉग’ को मुफ्त में ऑनलाइन जारी किया है, ये किस मशहूर लेखक ने लिखी है - जेके रोलिंग

  • वह बुक ‘हैरी पॉटर’ के राइटर हैं।
  • उन्‍होंने लॉकडाउन के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए एक नई कहानी की शुरूआत की है।
  • इसकी श्रृंखला आगे भी रिलीज होगी।
  • हैरी पॉटर श्रृंखला में उनकी पहली पुस्तक हैरी पॉटर और द फिलोस्फर स्टोन 1997 में प्रकाशित हुई थी।
  • ये इतिहास में बेस्टसेलिंग बुक सिरीज है।
  • फाइंडिंग फ्रीडम - स्कोबी और कैरोलिन डूरंड ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की जीवनी है जो 11 अगस्त को प्रकाशित होगी।
  • ‘वुहान डायरी: डिस्पैचेज फ्रॉम ए क्वारंटाइन्ड सिटी’- फांग-फांग
  • इसमें 60 दिनों के लॉकडाउन की पूरी दास्‍तां है
  • ‘Hop On: My Adventures on Boats, Trains and Planes’ - रस्किन बॉंड


4. आईटीसी लिमिटेड ने किस कंपनी की 100 फीसदी इक्विटी के अधिग्रहण की घोषणा की है - सनराइड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड

  • ITC
  • आईटीसी लिमिटेड एक भारतीय मल्‍टीनेशनल कंपनी है,जिसका मुख्यालय कोलकाता में है।
  • स्‍थापना 1910 में हुई थी इंडियन टोबैको कंपनी के रूप में।
  • इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 50 अरब डॉलर का है।
  • सनराइड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड-
  • यह कंपनी 9 स्‍टेट्स में मौजूद है, इस कंपनी के 4 कारखाने आगरा, जयपुर, बीकानेर और कोलकाता में है।
  • इसका बिजनेस नेपाल और बांग्‍लादेश से भी जुड़ा हुआ है।


5. भारत और चीन के बीच सीमा (LAC) विवाद पर किस विदेशी राष्‍ट्रपति ने दोनों देशों को मध्‍यस्‍थता का प्रस्‍ताव दिया है - डोनाल्‍ड ट्रंप

  • अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि चीन और भारत के सीमा विवाद पर अमेरिका मध्यस्थता के लिए तैयार है।
  • इसके लिए उन्‍होंने दोनों देशों की सरकारों को सूचना भी पहुंचाई है।
  • कश्‍मीर पर भी मध्‍यस्‍थता का प्रस्‍ताव दिया था।
  • इससे पहले ट्रम्प ने कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की बात कही थी, जिसे भारत ने ठुकरा दिया था।
  • भारत ने कहा था कि यह उसका आंतरिक मसला है।
  • चीन के रुख में बदलाव आया ?
  • लद्दाख में खासतौर पर गवलान वैली में लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (LAC) पर दोनों देशों की सेनाओं के भारी जमावड़े के बाद चीन ने अपने रुख में बदलाव का संकेत दिया है।
  • चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि दोनों देशों के पास बातचीत के ज़रिए मुद्दे सुलझाने का उचित तंत्र है।
  • अब चीन-भारत सीमा पर स्थिति पूरी तरह स्थिर और नियंत्रण में है, मतलब हालात स्‍टेबल और कंट्रोल में ।
  • इंडिया-चाइना ने सीमा पर फौज की संख्‍या बढ़ाई।
  • हालांकि लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (LAC) पर दोनों तरफ से फौजी मूवमेंट बढ़ता जा रहा है।
  • इंडिया ने चिनूक हेलीकॉप्‍टर और यूएवी (ड्रोन विमान) तैनात किए हैं, एयरफोर्स ने अपने फाइटर विमानों को भी तैयार रखा हुआ है।
  • दूसरी ओर चीन ने भी अपने फाइटर प्‍लेंस को अक्‍साइ-चिन में तैनात किए हैं।
  • तनाव के कारण- 
  • इंडिया और ऑस्‍ट्रेलिया ने डिफेंस लॉजिस्टिक पैक्‍ट साइन करने वाला है।
  • 4 जून को इस पर इंडियन पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्‍ट्रेलियन प्रेसिडेंट स्‍कॉट मॉरिसन के बीच वचुअल समिट (ऑनलाइन शिखर सम्‍मेलन) होने वाली है।
  • इस पैक्ट के अनुसार इंडियन नेवी ऑस्‍ट्रेलिया के एक टापू पर बेस बना सकेगी, जबकि ऑस्‍ट्रेलियन नेवी अंडमान निकोबार समूह के एक आइलैंड पर बेस बना सकेगी।
  • इंडिया ने वर्ल्‍ड हेथ एसेंबली में यूरोप और ऑस्‍ट्रेलिया के साथ खड़े होकर कोरोना वायरस की उत्‍पत्ति की जांच के लिए प्रस्‍ताव पेश किया था, जो पास भी हो गया। 
  • इंडिया-जापान और अमेरिका का क्‍वाड ग्रुप बना चुका है, जिससे चीन को प्रशांत महासागर और इंडियन ओसेन में उसकी एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है।
  • LAC पर BRO का ने बड़े पैमाने पर एलएसी तक पहुंचने के लिए इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर डेवलपमेंट किए हैं।
  • अब आसानी से एलएसी तक पहुंचा जा सकता है।


6. किस राज्य में चौथा टाइगर रिज़र्व बनने जा रहा - राजस्थान

  • रणथंभौर, सरिस्का और मुकुंदरा हिल्स के बाद अब एक और नेशनल पार्क बनाने जा रही है।
  • यह टाइगर रिजर्व बूंदी जिले में रामगढ़, हिंडोली, डाबी व कालंदा के जंगलों में बनाया जाएगा।
  • नया रिजर्व 1 लाख 17 हजार 104 हैक्टेयर का बनेगा।
  • नये टाइगर रिजर्व बनाने को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
  • राजस्थान दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है - 30 मार्च 
  • क्षेत्रफल के मामले में राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
  • राजस्थान के एक बड़े हिस्से में थार रेगिस्तान है, जिसे ‘ग्रेट इंडियन डेजर्ट’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • भारत की एकमात्र लवणीय नदी ‘लूनी नदी’ राजस्थान में ही बहती है।
  • भारत का कौन सा राज्य राष्ट्रीय बायो फ्यूल पॉलिसी लागू करने वाला पहला राज्य है – राजस्थान
  • लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने राजस्‍थान में में गर्भवती महिलाओं के पोषण के लिए अभियान शुरू किया, इसका क्या नाम है - सुपोषित माँ अभियान (मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखना है।)


7. नासा द्वारा अगली पीढ़ी के टेलिस्कोप ‘WFIRST’ का नाम बदलकर किसके नाम पर रखा गया - नैन्सी ग्रेस रोमन

  • नासा ने अंतरिक्ष एजेंसी की पहली प्रमुख खगोल विज्ञानी नैन्सी ग्रेस रोमन के नाम पर अपनी अगली पीढ़ी के स्पेस टेलीस्कोप - वाइड-फील्ड इन्फ्रारेड सर्वे टेलीस्कोप (WFIRST) का नाम बदल दिया है।
  • नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप या रोमन स्पेस टेलीस्कोप वर्ष 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।
  • नासा की पहली प्रमुख खगोल विज्ञानी नैन्सी ग्रेस रोमन को हबल स्पेस टेलीस्कोप की जननी के तौर पर जाना जाता है, जिसे 30 साल पहले लॉन्च किया गया था।
  • वर्ष 2018 में रोमन का निधन हो गया

8. किस भारतीय राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश ने ‘लाख की खेती’ को कृषि गतिविधि घोषित करने का निर्णय लिया है - छत्तीसगढ़

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में लाख की खेती को कृषि गतिविधि घोषित करने के वन विभाग के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुसार, इस प्रकार का निर्णय राज्य के किसानों के लिये काफी लाभदायक साबित होगा।
  • छत्तीसगढ़ देश में ‘लाख’ के प्रमुख उत्पादकों में से एक है।
  • इस कदम से लाख की खेती करने वाले किसानों की उत्पादकता और ऋण उपलब्धता बढ़ेगी। 
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने 21 मई 2020 को किस योजना की शुरुआत की - राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2020 तक
  • किस राज्य ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGS) के तहत सबसे ज्यादा श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया है – छत्तीसगढ़ (राजस्थान  > उत्तर प्रदेश )

9. हाल ही में सुर्खियों में रही चम्बा सुरंग का का उद्घाटन किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में किया गया -  उत्तराखंड

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उत्तराखंड में चंबा सुरंग का उद्घाटन किया।
  • इस सुरंग का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने उत्तराखंड की चारधाम परियोजन योजना के तहत किया है।
  • ऋषिकेश-धरासू मार्ग पर चंबा शहर के नीचे 440 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई है।
  • इसके निर्माण में नवीनतम ऑस्ट्रियाई प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है।
  • यह सुरंग पूर्ण होने की निर्धारित तिथि से लगभग तीन महीने पहले ही इस वर्ष अक्टूबर तक यातायात के लिये खोल दी जाएगी।  
  • चारधाम परियोजना:
  • गंगोत्री, केदारनाथ, यमुनोत्री और बद्रीनाथ तक कनेक्टिविटी की सुविधा के लिए यह 12,000 करोड़ रुपये की परियोजना है।


10. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही पुंटियस सैन्क्टस किसकी प्रजाति है - मछली

  • हाल ही में तमिलनाडु के वेलनकन्नी में साइप्रिनिडे परिवार के ताजे पानी की एक छोटी मछली की एक नई प्रजाति ‘पुंटियस सैंक्टस’ का पता चला है।
  • यह मछली अत्यंत छोटी होती है जो 7 सेमी. की लंबाई तक बढ़ती है।
  • पुंटियस प्रजाति को स्थानीय रूप से केरल में 'पाराल' और तमिलनाडु में 'केंडे' के नाम से जाना जाता है।
  • नई मछली भारत के जूलॉजिकल सर्वे में जमा की जाती है।
  • इसे इंटरनेशनल कमीशन ऑफ जूलॉजिकल नोमेनक्लेचर के ज़ूबैंक के साथ पंजीकृत किया गया है।


📲 NCERT Quiz हल करने के लिए यहाँ क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book